Introduction
Born into a family deeply rooted in India's cultural traditions, Nitin Mukesh is the son of the iconic playback singer Mukesh, a Mathur Kayastha from Delhi, and Saral Trivedi, a Gujarati Shrimali Brahmin. He is married to Nishi Mukesh, and their son, Neil Nitin Mukesh, has established himself as a successful actor in Hindi cinema, continuing the family's longstanding association with the Indian entertainment industry.
Commencing his playback career in the late 1970s, Nitin Mukesh collaborated with several of the most influential composers of modern Hindi cinema, including Khayyam, R. D. Burman, Laxmikant–Pyarelal, Bappi Lahiri, Rajesh Roshan, Nadeem–Shravan, and Anand–Milind. His voice was frequently associated with leading actors such as Manoj Kumar, Shashi Kapoor, Jeetendra, Anil Kapoor, and Jackie Shroff. He also shared memorable duets with many of India's foremost female playback singers, including Lata Mangeshkar, Asha Bhosle, Anuradha Paudwal, Kavita Krishnamurthy, Sadhana Sargam, and Alka Yagnik.
Among Nitin Mukesh's most celebrated recordings are Zindagi Ki Na Toote Ladi from Kranti (1981), Aaja Re O Mere Dilbar Aaja from Noorie (1979), So Gaya Yeh Jahan from Tezaab (1988), My Name Is Lakhan from Ram Lakhan (1989), and Tu Mujhe Suna from Chandni (1989). Other enduring successes include Zindagi Ka Naam Dosti from Khudgarz (1987), Jaisi Karni Waisi Bharni from Jaisi Karni Waisi Bharni (1989), Paisa Bolta Hai from Kala Bazaar (1989), Chandi Ki Cycle Sone Ki Seat from Bhabhi (1991), and Is Jahan Ki Nahi Hai from King Uncle (1993). In recognition of his distinguished contribution to Indian music, he was honoured with the Lokmat Sur Jyotsna National Music Award – Icon Award in 2025, reaffirming his lasting significance in the history of Indian playback singing.
भारत की सांस्कृतिक परंपराओं से गहराई से जुड़े परिवार में जन्मे नितिन मुकेश, मशहूर प्लेबैक सिंगर मुकेश (जो दिल्ली के माथुर कायस्थ थे) और सरल त्रिवेदी (जो गुजराती श्रीमाली ब्राह्मण थीं) के बेटे हैं। उनकी शादी निशी मुकेश से हुई है और उनके बेटे, नील नितिन मुकेश ने हिंदी सिनेमा में एक सफल अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, जिससे भारतीय मनोरंजन जगत के साथ उनके परिवार का लंबे समय से चला आ रहा रिश्ता आगे बढ़ रहा है।
1970 के दशक के आख़िर में अपने प्लेबैक करियर की शुरुआत करते हुए, नितिन मुकेश ने आधुनिक हिंदी सिनेमा के कई सबसे प्रभावशाली संगीतकारों के साथ काम किया, जिनमें ख़य्याम, आर. डी. बर्मन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, बप्पी लाहिड़ी, राजेश रोशन, नदीम-श्रवण और आनंद-मिलिंद शामिल हैं। उनकी आवाज़ अक्सर मनोज कुमार, शशि कपूर, जितेंद्र, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े अभिनेताओं के लिए इस्तेमाल की जाती थी। उन्होंने भारत की कई प्रमुख महिला प्लेबैक सिंगर्स के साथ यादगार युगल गीत (डुएट) भी गाए, जिनमें लता मंगेशकर, आशा भोसले, अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति, साधना सरगम और अलका याग्निक शामिल हैं।
नितिन मुकेश की सबसे मशहूर रिकॉर्डिंग्स में क्रांति (1981) का 'जिंदगी की ना टूटे लड़ी', नूरी (1979) का 'आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा', तेजाब (1988) का 'सो गया ये जहां', राम लखन (1989) का 'माई नेम इज लखन' और चांदनी (1989) का 'तू मुझे सुना' शामिल हैं। अन्य सफलताओं में ख़ुदगर्ज़ (1987) का 'जिंदगी का नाम दोस्ती', जैसी करनी वैसी भरनी(1989) का 'जैसी करनी वैसी भरनी' , काला बाजार (1989) का 'पैसा बोलता है', भाभी (1991) का 'चांदी की साइकिल सोने की सीट', और किंग अंकल (1993) का 'इस जहां की नहीं है' शामिल हैं। भारतीय संगीत में उनके विशिष्ट योगदान को रेखांकित करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें कई पुरस्कारों से नवजों से सम्मानित किया गया। 2025 में लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार, आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसने भारतीय पार्श्व गायन के इतिहास में उनके महत्ता की पुष्टि की।
Filmography 25
Research Centre
Related
26
Films
20