Skip to main content
TRIS logo image
Chandni (1989): title artwork
Chandni (1989): featured artwork

Introduction

Chandni marked a grand return to romance in Hindi cinema, reviving the genre and asserting Yash Chopra's commercially successful comeback amidst the action-packed films of the 1980s. The story follows Chandni (Sridevi), who is caught up in a love triangle with two men: Rohit (Rishi Kapoor), her first love, and Lalit (Vinod Khanna), her boss, who later enters her life. A central theme is love as friendship, with Chandni depicted as an idealised figure of beauty, exuding grace and charm in her signature white attires designed by the legendary costume designers Bhanu Athaiya and Leena Daru. Sridevi's character sparked a fashion trend, embodying the era's ideals of femininity and independence. Yash Chopra's emblematic love triangle in this film illustrates that love is not always about possession and reciprocation, highlighting human connections that transcend romance.

Chandni also boasted a superhit soundtrack by the classical maestros Shivkumar Sharma and Hariprasad Chaurasia (Shiv-Hari duo), which became an essential factor of its success. Songs like “Mere Haathon Mein Nau Nau Chooriyan” and the title track "Chandni, O Mere Chandni” captivated audiences. The film's soundtrack achieved phenomenal commercial success, going 4× Platinum on the day of film's premiere, setting a new benchmark in the Indian music industry. The film, along with Qayamat Se Qayamat Tak and Maine Pyaar Kiya, revived the romantic musical genre which were part and parcel with the golden age of 1960s' Hindi cinema.
चांदनी के साथ अस्सी के दशक के हिन्दी सिनेमा में रोमांस की शानदार वापसी होती है। 1980 के पूरे दशक में एक्शन से भरपूर फिल्मों की शृंखला देखने के बाद दशक का अन्त होते होते इसी रोमांस के घोड़े पर बैठकर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा हिन्दी सिनेमा में अपनी सफल व्यावसायिक वापसी करते हैं। फ़िल्म की कहानी के केंद्र में एक चंचल शोख़ लड़की है चांदनी (श्रीदेवी), जिसकी उलझन उसकी ज़िन्दगी में प्यार लेकर आये दो पुरुषों से जुड़ी है। इस प्रेम त्रिकोण का दूसरा कोण है चांदनी का पहला प्यार रोहित (ऋषि कपूर), और तीसरा कोण है कुछ समय बाद उसकी ज़िन्दगी में आया उसका बॉस ललित (विनोद खन्ना)। फ़िल्म प्यार का दोस्ती वाला रूप पेश करती है। यहाँ मुख्य भूमिका में चांदनी को खूबसूरती की एक आदर्श छवि की तरह गढ़ा गया है, जिसकी बेदाग़ सफ़ेदी से जगमगाती यादगार पोशाकें और शिफ़ॉन साड़ियाँ नामी ड्रेस डिज़ाइनर भानु अथैया और लीना दारू द्वारा डिज़ाइन की गई थीं। उस दौर के स्त्रीत्व और नारी की आज़ादी के रूप गढ़ते हुए फ़िल्म में श्रीदेवी के किरदार ने बाकायदा एक फ़ैशन ट्रेंड की शुरुआत की। इस फ़िल्म में यश चोपड़ा का रचा प्रेम त्रिकोण इस बात की गवाही देता है कि प्यार की भावना हमेशा अधिकार जताने और और बदले में प्यार पाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसकी संवेदनाएँ तो रोमांस से कहीं आगे जाती हैं।

चांदनी में शास्त्रीय संगीत के दो उस्तादों की जोड़ी, संतूरवादक पंडित शिवकुमार शर्मा और बाँसुरीवादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया (शिव-हरि) का यादगार संगीत था, जो इस फ़िल्म की सफलता का एक अहम कारक बन गया। “मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियाँ” और शीर्षक गीत “चांदनी, ओ मेरी चांदनी: जैसे गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फ़िल्म के साउंडट्रैक ने अभूतपूर्व व्यावसायिक सफलता हासिल की। फ़िल्म के प्रीमियर के दिन तक ये 4x प्लैटिनम बिक्री पर पहुंच गया और इसने भारतीय संगीत उद्योग में एक नया मानक स्थापित कर दिया। पचास और साठ के सुनहरे दशक की लोकप्रिय फ़िल्मों की लहर के बाद पर्दे से गायब हुई रोमांटिक संगीतमय फ़िल्मों का दौर इस फ़िल्म ने क़यामत से क़यामत तक (1988) और मैंने प्यार किया (1989) जैसी फ़िल्मों के साथ मिलकर वापस ज़िन्दा कर दिया।
Singh, Manmohan (Cinematographer), Chandni, 1989 | Lobby Card | CinemaEducation | 00783304
1 / 2

Body of Work

Research Centre