Skip to main content
TRIS logo image

Ram Lakhan1989

Ram Lakhan (1989): featured artwork

Introduction

Ram Lakhan (1989) was a romantic masala film directed by Subhash Ghai, written by Anwar Khan, and featuring a screenplay by Ram Kelkar. The film boasts an ensemble cast with Raakhee, Jackie Shroff, Anil Kapoor, Dimple Kapadia, Madhuri Dixit, and Amrish Puri in lead roles. The supporting cast includes Paresh Rawal, Anupam Kher, Gulshan Grover, Saeed Jaffrey, and Satish Kaushik. The music was composed by Laxmikant-Pyarelal, with lyrics penned by Anand Bakshi. In a typical Hitchcockian style, Ghai also made a special appearance in the song "Tera Naam Liya Tujhe Yaad Kiya."

Made on a budget of ₹28.3 million (US$330,000), including production and marketing costs, Ram Lakhan was released theatrically on January 27, 1989, during the Republic Day weekend. The film was both a critical and commercial success, grossing ₹180 million (US$2.1 million) worldwide, becoming the second highest-grossing Bollywood film of 1989. Considered by many as Ghai's best work to date, Ram Lakhan has earned a cult classic status and remains celebrated for its star-studded cast, direction, and unforgettable soundtrack.

Anil Kapoor's portrayal of Lakhan became a standout, with his performance widely praised as one of his finest. The song "My Name Is Lakhan," filmed on him, became his trademark, symbolizing the character and the film itself.

At the 35th Filmfare Awards, Ram Lakhan received 9 nominations, including Best Film, Best Director (Ghai), and Best Music Director (Laxmikant-Pyarelal), and won 2 awards: Best Supporting Actress (Raakhee) and Best Comedian (awarded jointly to Anupam Kher and Satish Kaushik).

राम लखन (1989) एक रोमांस और एक्शन से भरी मसाला फ़िल्म थी जिसके निर्देशक सुभाष घई थे। फ़िल्म की पटकथा राम केलकर ने लिखी थी और संवाद अनवर खान के थे। फ़िल्म में उस दौर के नामी कलाकार जैसे राखी, जैकी श्रॉफ़, अनिल कपूर, डिंपल कपाड़िया, माधुरी दीक्षित और अमरीश पुरी मुख्य भूमिकाएँ निभा रहे थे। इनके अलावा सहायक भूमिकाओं में परेश रावल, अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर, सईद जाफ़री और सतीश कौशिक जैसे अभिनेता शामिल थे। फ़िल्म के लिए संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने तैयार किया और इसके लिए गीत आनंद बख्शी ने लिखे। हॉलीवुड के महान निर्देशक अल्फ़्रेड हिचकॉक की स्टाइल में सुभाष घई भी अपनी फ़िल्म के एक गीत "तेरा नाम लिया तुझे याद किया" में एक जगह अचानक दिखाई देते हैं।
कुल 2.83 करोड़ रुपए के बजट में निर्मित राम लखन को 27 जनवरी वाले दिन गणतंत्र दिवस वाले सप्ताहांत में रिलीज़ किया गया था। यह फ़िल्म व्यावसायिक स्तर पर बहुत कामयाब रही और इसे आलोचकों से भी सराहना मिली। फ़िल्म ने 18 करोड़ रुपए की कमाई की और यह साल 1989 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फ़िल्म बनी। आज भी कई चाहनेवाले इसे सुभाष घई की सर्वश्रेष्ठ सिनेमाई कृतियों में से एक मानते हैं और अपनी शानदार अदाकारी, सधे निर्देशन और यादगार संगीत के लिए आज भी राम रखन अस्सी के दशक के हिन्दी मसाला सिनेमा की कल्ट क्लासिक कृति मानी जाती है।
अनिल कपूर का निभाया लखन का किरदार इस फ़िल्म का सबसे यादगार पहलू था। उनके मुखर अभिनय और उनकी निराली अदा ने अनिल कपूर के नायकीय करियर में इस फ़िल्म को मील का पत्थर बना दिया, एक ऐसी फ़िल्म जिसने उन्हें सितारा नायकों के बीच केंद्रीय हैसियत दी। अनिल कपूर पर फ़िल्माया गया फ़िल्म का सुपरहिट गाना "माय नेम इज़ लखन" न सिर्फ़ उनकी सबसे जानी-मानी पहचान बना बल्कि पूरी फ़िल्म का सबसे यादगार हिस्सा बन गया।
पैंतीसवें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में राम लखन को 9 श्रेणियों में नामांकन मिला जिनमें सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक श्रेणियों में नामांकन शामिल थे। आखिर में फ़िल्म ने दो पुरस्कार जीते। राखी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला और सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए अनुपम खेर और सतीश कौशिक को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
Mehta, Ashok (Cinematographer), Ram Lakhan, 1989 | Lobby Card | CinemaEducation | 00787840
1 / 2

Body of Work

Research Centre