Introduction
Born into a Tamil Iyengar Brahmin family in Ammankudi, Madras Province, Malini was educated in Chennai before leaving school after Matriculation to pursue acting. She met actor Dharmendra during a film premiere, and the two married on 2 May 1980. They have two daughters, Esha and Ahana. Dharmendra passed away on 24 November 2025 at the age of 89.
Celebrated as one of mainstream Hindi cinema's most successful leading actresses, Malini has excelled in both comedic and dramatic roles. She made her screen debut in the Tamil film Idhu Sathiyam (1963), followed by minor appearances in Pandava Vanavasam (1965). Her breakthrough came in 1968 when she starred opposite Raj Kapoor in Sapnon Ka Saudagar (1968), earning the moniker Dream Girl, a title later echoed in her 1977 film of the same name.
Hema Malini won the Filmfare Award for Best Actress for her dual performance in Seeta Aur Geeta (1972) and received multiple nominations thereafter, including for Baghban (2003). Her long-standing contribution to cinema has been recognised with the Filmfare Lifetime Achievement Award (2000) and a special honour in 2019. In 2000, the Government of India conferred on her the Padma Shri. She later received an honorary doctorate from Sir Padampat Singhania University and several cultural awards, including the SaMaPa Vitasta Award and the NTR National Award. Beyond cinema, Hema Malini has served as chairperson of the
National Film Development Corporation and has been actively involved in philanthropy.
A trained Bharatanatyam exponent, Malini has also studied Kuchipudi and Mohiniyattam; she has performed widely with her daughters. She remains an outspoken advocate for animal rights, frequently collaborating with PETA India, which named her Person of the Year in 2011.
अम्मनकुडी, मद्रास प्रांत के एक तमिल आयंगर ब्राह्मण परिवार में जन्मी हेमा मालिनी ने अपनी शिक्षा चेन्नई में हासिल की। मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने अभिनय को ही अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी। उनकी मुलाकात अभिनेता धर्मेंद्र से एक फ़िल्म प्रीमियर पर हुई थी और इन दोनों का विवाह 2 मई, 1980 को हुआ। हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियाँ हैं जिनके नाम ईशा और अहाना हैं। अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की आयु में हुआ।
मुख्यधारा हिन्दी सिनेमा की सबसे कामयाब और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाने वाली हेमा मालिनी ने हास्य और गंभीर दोनों ही किस्म की भूमिकाओं में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तमिल फ़िल्म इधु साथियाम (1963) से की। इसके कुछ बाद उन्होंने पांडव वनवासम (1965) में छोटा सा किरदार निभाया। उन्हें करियर की पहली बड़ी कामयाबी सपनों का सौदागर (1968) से मिली, जिसमें उन्होंने राज कपूर के साथ अभिनय किया था। इसी फ़िल्म से उन्हें 'ड्रीम गर्ल' का उपनाम हासिल हुआ जो उनकी पहचान बन गया। बाद में हेमा मालिनी की एक लोकप्रिय फ़िल्म का शीर्षक भी ड्रीम गर्ल (1977) रखा गया था। उन्हें सीता और गीता (1972) में दोहरी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार हासिल हुआ और इसके साथ ही हेमा हिन्दी सिनेमा उद्योग की सबसे अगली पांत की नायिकाओं की सूची में शामिल हो गईं। बाद के सालों में भी बाग़बान (2003) जैसी कई फ़िल्मों के लिए उन्हें नामांकन मिले। सन् 2000 में उन्हें फ़िल्मफ़ेयर लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड और सन् 2019 में विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।
भारत सरकार ने हेमा मालिनी को सन् 2000 में पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया। बाद में उन्हें सर पद्मपत सिंघानिया विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया और उनके सांस्कृतिक योगदान के लिए उन्हें सामापा वितस्ता पुरस्कार तथा एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार जैसे कई सम्मानों से अलंकृत किया गया।
सिनेमा की दुनिया से परे जाकर देखें तो हेमा मालिनी ने 'नेशनल फ़िल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन' (एनएफ़डीसी) की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और कई समाज सेवा के कार्यों से वह गहरे जुड़ी रही हैं।
भरतनाट्यम की प्रशिक्षित नृत्यांगना होने के साथ-साथ हेमा मालिनी ने कुचिपुड़ी और मोहिनीयट्टम नृत्यों की भी शिक्षा हासिल की है और अपनी बेटियों के साथ उन्होंने देश-विदेश के कई मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। वे पशु अधिकारों की मुखर समर्थक हैं और अक्सर 'पीईटीए इंडिया' संस्था के साथ जुड़कर कार्य करती रही हैं। इस संस्था ने उन्हें पशु संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2011 में "पर्सन ऑफ द ईयर" घोषित किया।
- Age
- 77
Filmography
Research Centre
Related
61
Personalities
41
Films
20