Introduction
The story follows the astute private investigator, Prodosh Chandra Mitra, better known as Feluda, on vacation in Varanasi with his cousin-cum-assistant Topshe and their endearing friend, the crime-fiction writer Lalmohan Ganguly (Jatayu). Their peaceful holiday is disrupted when they are approached by the Ghosal family to investigate the theft of a priceless golden idol of Lord Ganesha. Suspicion quickly falls on Maganlal Meghraj, a sinister Marwari businessman with a shadowy past in smuggling, now posing as a pious benefactor and closely linked to a dubious mystic called Machhli Baba.
As Feluda's investigation deepens, it becomes clear the missing idol is only one piece of a larger, darker puzzle. The case turns deadly when Shashibhushan Pal, the Ghosals' trusted idol-maker, is found murdered. Feluda uncovers that Shashibabu had unknowingly handed the hidden idol to one of Maganlal's men, sealing his fate. In a climactic twist, Feluda disguises himself as Machhli Baba to outwit Maganlal and bring him to justice.
The film features a stellar cast: Soumitra Chatterjee as the razor-sharp Feluda, Utpal Dutt in a menacing turn as Maganlal Meghraj, Santosh Dutta as the beloved Jatayu, and Siddartha Chatterjee as Topshe. Supporting roles are filled by Haradhan Bannerjee, Satya Bannerjee, Biplab Chatterjee, Monu Mukherjee, and Parinita Banerjee, among others.
Ray's direction breathes life into Varanasi, making the city a vibrant character in its own right. The film was widely praised for its suspenseful narrative, nuanced humor, and unforgettable villain. While it may not reach the philosophical depths of Ray's more introspective works, Joi Baba Felunath remains one of Indian cinema's finest detective films.
After Santosh Dutta's death, Ray reflected, “It would be impossible to make another Feluda film without him”, a tribute to Dutta's irreplaceable presence in the series.
कहानी आगे बढ़ती है तीक्ष्ण बुद्धि रखनेवाले उम्दा जासूस प्रदोष चंद्र मित्तिर उर्फ़ 'फ़ेलूदा' के किरदार के साथ। फ़ेलूदा इन दिनों अपने चचेरे भाई और शागिर्द तोपशे तथा घुमक्कड़ी के अपने साथी मित्र, अपराध-कथा लेखक लालमोहन गांगुली उर्फ़ 'जटयु' के साथ वाराणसी नगरी में छुट्टियाँ बिता रहे हैं। उनका शांति से व्यतीत हो रहा अवकाश तब बाधित होता है जब घोषाल परिवार उनसे अनुरोध करता है कि वे उनकी अमूल्य सोने की गणेश प्रतिमा की चोरी की जाँच करें। संदेह की सुई फ़ौरन ही मगनलाल मेघराज की ओर घूम जाती है। वो एक तेज़ अपराधी तबीयत का मारवाड़ी व्यापारी है जिसका अतीत तस्करी से जुड़ा रहा है। अब उसने धार्मिक दानकर्म कर शराफ़त का मुखौटा पहना है। वह एक 'मछली बाबा' नाम के दूसरे संदिग्ध लगते साधु से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।
जैसे-जैसे फ़ेलूदा की खोजबीन आगे बढ़ती है यह साफ़ होता चला जाता है कि खोई हुई मूर्ति एक कहीं बड़े और गहरे षड्यंत्र का हिस्सा है। मामला तब और भयावह रूप ले लेता है जब घोषाल परिवार के विश्वसनीय मूर्तिकार शशिभूषण पाल की हत्या हो जाती है। फ़ेलूदा पता लगा लेते हैं कि शशिबाबू अनजाने में मूर्ति मगनलाल के एक आदमी को दे बैठे थे और यही उनकी मृत्यु का कारण बना। फ़िल्म के क्लाइमैक्स के पलों में फ़ेलूदा खुद 'मछली बाबा' का भेष धारण कर मगनलाल को छलते हैं और अपनी तीक्ष्ण बुद्धि से उसे इंसाफ़ के कटघरे में लेकर आते हैं।
फ़िल्म के मुख्य कलाकारों में सौमित्र चटर्जी ने एक बार फिर यहाँ तीक्ष्ण बुद्धि वाले जासूस फ़ेलूदा की भूमिका निभाई है। साथ में भयावह लगते किरदार मगनलाल मेघराज की भूमिका में उत्पल दत्त, अमर हास्यपूर्ण किरदार जटायु के रूप में संतोष दत्ता और फ़ेलूदा के तरुण शागिर्द तोपशे के किरदार में सिद्धार्थ चटर्जी दिखाई देते हैं। अन्य सहायक भूमिकाओं में हराधन बनर्जी, सत्य बनर्जी, बिप्लब चटर्जी, मोनू मुखर्जी और परिणीता बनर्जी जैसे कलाकार शामिल रहे।
इसके साथ सत्यजित राय की पारखी नज़र खुद वाराणसी शहर को एक जीवन्त चरित्र में बदल देती है। कह सकते हैं कि यह शहर स्वयं कथानक का अभिन्न हिस्सा बन जाता है। इस फ़िल्म को अपने रहस्य और रोमांच से भरे कथानक, बारीक़ हास्य और मगनलाल मेघराज जैसे अविस्मरणीय खलनायक किरदार के लिए व्यापक सराहना मिली। हालाँकि यह राय की कुछ अन्य आत्मचिंतन से भरी बौद्धिक कृतियों जैसी दार्शनिक गहराई नहीं छूती लेकिन जय बाबा फ़ेलूनाथ भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ जासूसी फ़िल्मों में से एक मानी जाती है।
अभिनेता संतोष दत्ता के निधन के बाद राय ने कहा था, “उनके बिना एक और फ़ेलूदा फ़िल्म की कल्पना भी असंभव है।” राय का यह कथन 'जटायु' की अमर भूमिका में दत्ता की अविस्मरणीय उपस्थिति के प्रति श्रद्धांजलि था।