Introduction
The story follows a poor, thirsty villager (Kapoor) who arrives in the city in search of a better life. Mistaken for a thief while seeking water in an upscale apartment complex, he becomes ensnared in a night-long chase, exposing the hypocrisy, greed, and moral decay of the urban middle class. In a poignant finale, a brief cameo by Nargis as a temple singer provides a glimpse of hope and humanity.
The ensemble cast includes Pradeep Kumar, Sumitra Devi, Smriti Biswas, Pahari Sanyal, Sulochana Chatterjee, Daisy Irani, and Motilal. The film's Bengali version, Ek Din Raatre, featured the same core cast with Chhabi Biswas joining in a parallel role.
Although not explicitly Gandhian, Jagte Raho is deeply rooted in Gandhian values. It champions social justice, empathy for the marginalized, and the dignity of simple living. It contrasts urban decadence with rural authenticity and promotes non-violence, compassion, and equality.
Musically, the film is a gem. Composed by Salil Chowdhury with lyrics by Shailendra and Prem Dhawan, its songs remain iconic. Notable tracks include Mukesh's Zindagi Khwab Hai, Lata Mangeshkar's Jaago Mohan Pyare, and Asha Bhosle's Thandee Thandee Savan Kee Phuhar.
Jagte Raho earned the Crystal Globe Grand Prix at the 1957 Karlovy Vary International Film Festival and received a Certificate of Merit at the National Film Awards, securing its place in cinematic history.
जागते रहो की एक रात में घटित कहानी एक अनाम प्यासे ग्रामीण इंसान (राज कपूर) के साथ आगे बढ़ती है। यह इंसान बेहतर जीवन की तलाश में शहर आया है। जब वह शहर की एक आलीशान इमारत में पानी की तलाश में पहुँचता है तो वहाँ के तथाकथित सभ्य शहरी नागरिक उसे चोर समझ लेते हैं। फ़िल्म एक रात की कहानी है जहाँ हमारा कथानायक अपनी जान बचाता इस रिहाइशी इमारत में ऊपर से नीचे छिपता भाग रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में हम ग्रामीण नायक की नज़र से इस शहरी मध्यवर्ग के पाखंड, लालच और नैतिक पतन का भांडा फूटते हुए देखते हैं। जागते रहो कथित शहरी सभ्यता का क्रूर चेहरा दिखाने वाली फ़िल्म है। महात्मा गांधी जिस आवेग से आधुनिक नगर केंद्रित सभ्यता के विरोधी रहे और गाँव केंद्रित विकास की बात करते रहे, इस फ़िल्म को उसी रोशनी में पढ़ा जा सकता है। फ़िल्म के अंतिम दृश्य में प्यासे नायक को पानी पिलाने आईं नर्गिस का किरदार मानवीयता और आशा की अंतिम किरण सरीखा है।
फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में प्रदीप कुमार, सुमित्रा देवी, स्मृति बिस्वास, पहाड़ी सान्याल, सुलोचना चटर्जी, डेज़ी इरानी और मोतीलाल जैसे अभिनेता शामिल हैं। फ़िल्म के बांग्ला संस्करण एक दीन रात्रे में भी इन्हीं कलाकारों ने अभिनय किया था और अभिनेता छाबी बिस्वास ने एक अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालाँकि यह फ़िल्म सीधे-सीधे गांधीजी की बात नहीं करती, फिर भी इसके मूल में गांधीवादी मूल्य पढ़े जा सकते हैं। यहाँ सामाजिक न्याय, वंचितों के प्रति सहानुभूति और सादगी की गरिमा को पहचानना कथानक से उभरते मूल्य हैं। यह फ़िल्म आधुनिक शहरी सभ्यता के पतन को भी अपनी कहानी के केंद्र में रखती है। गांधी अपनी पुस्तक 'हिन्द स्वराज' में इस बारे में विस्तार से बात कर चुके थे।
इस फ़िल्म में हृदयस्पर्शी संगीत सलिल चौधरी ने दिया है और इसके गीत शैलेन्द्र व प्रेम धवन ने लिखे हैं। फ़िल्म के प्रसिद्ध गीतों में मुकेश का गाया "ज़िंदगी ख्वाब है", लता मंगेशकर का गाया "जागो मोहन प्यारे" और आशा भोंसले का गाया "ठंडी ठंडी सावन की फ़ुहार" शामिल हैं।
जागते रहो ने सन् 1957 के 'कार्लोवी वारी अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव' में 'क्रिस्टल ग्लोब ग्रां-प्री' पुरस्कार जीता और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में इसे 'सर्टिफ़िकेट ऑफ़ मेरिट' हासिल हुआ। आज भी जागते रहो भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक यादगार स्थान रखती है।
Body of Work
Research Centre
Calendar 1
- ArchivedExhibitionProject 8Self Discovery via Rediscovering India Series Part V Mahatma Gandhi25th April 2025as part of the Rediscovering India via Self-Discovery Exhibition Series Part VRead More →