Bees Saal Baad1962
Introduction
The film became a massive hit in 1962, topping the box-office and earning the status of a "super hit." Its success was driven largely by its haunting music, particularly the iconic song "Kahin Deep Jale", sung by Lata Mangeshkar and written by Shakeel Badayuni. This song earned both Mangeshkar and Badayuni Filmfare Awards for Best Female Playback Singer and Best Lyricist, respectively. Mangeshkar's performance was especially remarkable as it marked her return to singing after a serious throat infection had forced her to stop for a while. Kahin Deep Jale was the first song she recorded post-recovery.
Other memorable tracks from the film include "Bekarar Karke Hume" by Hemant Kumar, "Sapne Suhane" by Lata Mangeshkar, "Yeh Mohabbat Mein" by Lata Mangeshkar, and "Zara Nazaron Se Kah Do Ji" by Hemant Kumar, all of which became enduring hits.
Upon its release, Bees Saal Baad was widely praised for its captivating storyline, atmospheric horror elements, and the strong performances by Waheeda Rehman and Biswajeet. The film's eerie atmosphere and gripping music contributed significantly to its popularity.
The film was honoured with four Filmfare Awards: Best Lyricist for Shakeel Badayuni (for "Kahin Deep Jale Kahin Dil"), Best Female Playback Singer for Lata Mangeshkar (for the same song), Best Editing to Keshav Nanda, and Best Sound Design to S. Y. Pathak.
साल 1962 में रिलीज़ के साथ ही बीस साल बाद कामयाबी की बुलंदियाँ छूने लगी और इसने टिकट खिड़की पर शीर्ष स्थान हासिल करते हुए 'सुपर हिट' का तमगा हासिल कर लिया। फ़िल्म की इस सफलता के पीछे बड़ा कारण इसका संगीत था। उसमें भी ख़ासकर शकील बदायूनी का लिखा और लता मंगेशकर का गाया गाना "कहीं दीप जले कहीं दिल" जिसने लोकप्रियता की बुलंदियाँ छू लीं। इस गीत के लिए लता मंगेशकर को 'सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका' और शकील बदायूनी को 'सर्वश्रेष्ठ गीतकार' का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला। इस गाने के साथ जुड़ी एक ख़ास बात यह भी थी कि यह गले की गंभीर बीमारी से उबरने के बाद लता मंगेशकर का गाया पहला गाना था। बीमारी इतनी गंभीर थी कि गले के इस संक्रमण के चलते उन्हें कुछ समय के लिए गायन से विराम लेना पड़ा था।
फिल्म के दूसरे गाने भी बेहद लोकप्रिय हुए जिनमें हेमंत कुमार के गाए "बेक़रार करके हमें" और "ज़रा नज़रों से कह दो जी" तथा लता मंगेशकर के गाए "सपने सुहाने" और "ये मोहब्बत में" यादगार रहे।
फ़िल्म की रोमांच और रहस्य से भरी कहानी, डरावने वातावरण की सटीक रचना और शानदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। ख़ासकर वहीदा रहमान और विश्वजीत के उम्दा अभिनय को तारीफ़ मिली और फ़िल्म के रहस्य में डूबे माहौल को इसने और असरदार बना दिया। सटीक रहस्यमयी माहौल और दिल को छू लेने वाला संगीत बीस साल बाद की लोकप्रियता के पीछे मौजूद सबसे ख़ास पहलू कहे जा सकते हैं।
बीस साल बाद को कुल चार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों से नवाज़ा गया जिनमें सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए शकील बदायूनी और सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के लिए लता मंगेशकर के साथ सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए केशव नंदा और सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन के लिए एस. वाई. पाठक को मिले पुरस्कार भी शामिल हैं। बीस साल बाद को न सिर्फ़ व्यावसायिक सफलता मिली बल्कि यह हिन्दी सिनेमा में लंबे समय तक अनछुए रहे हॉरर और रहस्य-रोमांच वाले दायरे में प्रयोग कर पथ प्रदर्शक फ़िल्म भी बन गई।