Introduction
The film tells the story of a romance between Adheer (Sunil Dutt), a young Brahmin man, and Sujata (Nutan), an untouchable woman. At its heart, Sujata is also about the intense emotional conflict a mother faces in accepting her adopted daughter. The film features Mahatma Gandhi's fight against untouchability and the myth of Chandalika in Hinduism as subtext, using these elements to critique the widespread practice of untouchability in India.
Upon its release, Sujata was a major success, winning several prestigious awards, including Filmfare Best Director and Best Film for Bimal Roy, Best Actress for Nutan, and Best Story for Subodh Ghosh. The film was also entered in the 1960 Cannes Film Festival for the Golden Palme. Nutan's performance was widely praised for its emotional depth and sincerity.
In addition, the film won the All India Certificate of Merit for Third Best Feature Film at the 1959 National Film Awards. Sujata's portrayal as a strong and independent woman was rare for its time, making her an iconic figure in Indian cinema.
The film's visual style, which included precise camera work and inventive visual juxtapositions, was influenced by European neo-realism. A highlight of the film is its exceptional music by S.D. Burman, with lyrics by Majrooh Sultanpuri. The songs from Sujata, such as "Suno Mere Bandhu Re," "Nanhi Kali Sone Chali" (sung by Geeta Dutt), "Jalte Hain Jiske Liye" (Talat Mahmood), "Kali Ghata Chhaye," "Tum Jeeo Hazaaron Saal" (Asha Bhosle), and "Bachpan Ke Din Bhi Kya Din The, Udte Phirte Titli Banke" (Asha Bhosle, Geeta Dutt), are considered timeless classics and remain extremely popular to this day.
फ़िल्म एक ब्राह्मण नौजवान अधीर (सुनील दत्त) और एक अछूत स्त्री सुजाता (नूतन) के बीच पनपे प्रेम संबंध की कहानी कहती है। इसके साथ ही यह फ़िल्म अपनी गोद ली हुई बेटी को स्वीकार करने को लेकर एक माँ के मन में उपजे गहरे भावनात्मक संघर्ष की कहानी भी कहती है। फ़िल्म के कथानक की पृष्ठभूमि में महात्मा गांधी का अछूतोद्धार आन्दोलन मौजूद है। इसके साथ यह हिंदू पौराणिक कथाओं में मौजूद 'चंडालिका' की कथा को जोड़कर भारतीय समाज में मौजूद छूआछूत की कुप्रथा की कठोर आलोचना पेश करती है।
सुजाता को रिलीज़ के वक़्त ज़बरदस्त सफलता मिली और इसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। बिमल रॉय को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला और फ़िल्म की नायिका नूतन ने इस फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीता। सुबोध घोष को सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सुजाता को 1960 के प्रतिष्ठित 'कान फ़िल्म समारोह' में सबसे बड़े 'गोल्डन पाम' सम्मान के लिए नामांकित किया गया। ख़ासतौर पर नूतन के अभिनय को उसकी भावनात्मक गहराई और जीवंतता के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
इस फ़िल्म को वर्ष 1959 के राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में तीसरी सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म के 'ऑल इंडिया सर्टिफ़िकेट ऑफ़ मेरिट' से भी सम्मानित किया गया। उस दौर के हिसाब से सुजाता जैसी एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महिला के किरदार का सिनेमा में आना एक दुर्लभ पल था। इस किरदार ने नायिकाओं के लिए नई राह बनाई और भारतीय सिनेमा में इस जीवंत किरदार का एक ख़ास स्थान हमेशा रहेगा।
फ़िल्म की दृश्यात्मक शैली यूरोपीय 'नियो-रियलिज़्म' शैली से प्रभावित थी जिसमें कैमरे का सटीक इस्तेमाल और दृश्यों में विरोधाभासी तत्वों को पिरोना शामिल थे। इस फ़िल्म के लिए संगीत एस.डी. बर्मन ने तैयार किया था और इसके गीतों के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। सुजाता के बहुत से गीत जैसे खुद सचिन देव बर्मन का गाया "सुनो मोरे बंधु रे", गीता दत्त का गाया "नन्ही कली सोने चली", तलत महमूद का गाया "जलते हैं जिसके लिए", आशा भोंसले के गाए "काली घटा छाए" और "तुम जियो हजारों साल" और गीता दत्त एवं आशा भोंसले का गाया युगल गीत "बचपन के दिन भी क्या दिन थे, उड़ते फिरते तितली बन के" आज भी कालजयी माने जाते हैं और सुनने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं।