Introduction
The plot of the film is inspired by the real-life event of the Chasnala mining disaster that took place in 1975, where 375 workers tragically lost their lives due to industrial negligence. Bachchan's prior work experience in the Coal Department of Bird & Company and his firsthand encounters with the dire conditions of Jharkhand's coal mines lend authenticity to the film's depiction of exploitation, unsafe working environments, and the indifference of those in power to amend. Kaala Patthar critiques unchecked capitalism and emphasises the plight of workers trapped in a cycle of poverty and danger, while corrupt elites profit at their expense.
फिल्म का कथानक 1975 में धनबाद के निकट चासनाला में हुई सच्ची खनन दुर्घटना से प्रेरित है। इस त्रासद आपदा में औद्योगिक तंत्र की लापरवाही के चलते 375 श्रमिक काल के गाल में समा गये थे। 'बर्ड एंड कम्पनी' के कोयला विभाग में बच्चन के पहले किये कार्य का अनुभव और उसी दौरान झारखंड की कोयला खदानों की भयावह स्थितियों से उनका प्रत्यक्ष साक्षात्कार फ़िल्म को प्रामाणिकता देनेवाल साबित हुआ। फ़िल्म खदान मज़दूरों के शोषण, काम के दौरान श्रमिकों के लिए बेहद असुरक्षित वातावरण और इसे लेकर सत्ता में बैठे लोगों घोर उदासीनता को सटीक तरीके से दिखाती है। उस दौर के राजनैतिक मानचित्र पर हावी समाजवादी विचार से प्रेरित काला पत्थर की कहानी अनियंत्रित पूंजीवाद की आलोचना पेश करती है बताती है कि कैसे जहाँ एक ओर श्रमिक गरीबी और जोख़िम के चक्र में फंसा है, वहीं भ्रष्ट अभिजात वर्ग उसके खून-पसीने पर लाभ की इमारतें खड़ी कर रहा है।