Introduction
Andaz's unique storyline, centred around the theme of widow remarriage, was groundbreaking for its time, challenging societal norms in both urban and rural India. At the time, widow remarriage was largely frowned upon, and this progressive theme marked the film. However, the portrayal of two elderly couples finding love after the death of their respective spouses was not immediately accepted by audiences. Hema Malini's character, Sheetal, a single mother after the death of her beloved Raj (played by Rajesh Khanna), faces difficulty in rekindling love with Ravi (Shammi Kapoor), whose wife Mona (Simi Garewal) is also deceased. The concept of their romance did not sit well with the audience, reflecting societal reluctance to accept such relationships on screen.
Despite this, Andaz became a moderate success and was significant in furthering Hema Malini's career. The film arrived at a time when Shammi Kapoor's box-office appeal was waning, and his role helped re-establish his star presence. Rajesh Khanna's 10-minute cameo was pivotal to the film's success, playing a major role in turning Andaz into a hit. Khanna, who had enjoyed an unprecedented run of 17 consecutive hit films between 1969 and 1971, counted Andaz among them, marking a notable moment in his career. This film also marked the beginning of the successful screenwriting partnership of Salim-Javed.
Interestingly, years later, Shammi Kapoor revealed that Andaz was heavily inspired by the 1966 French film Un Homme et un Femme, which contributed to the film's distinctive blend of romance and drama.
विधवा पुनर्विवाह विषय पर आधारित अंदाज़ की कहानी उस समय के लिए एक क्रांतिकारी सोच रखती थी और तब के ग्रामीण और शहरी समाज में प्रचलित रूढ़िवादी सोच को चुनौती देती थी। उस समय तक विधवा विवाह को समाज में आसानी से स्वीकार्यता नहीं मिलती थी और ऐसे में इस फ़िल्म ने ऐसा प्रगतिशील विषय उठाकर ख़ुद को अलग साबित किया। हालाँकि दो बड़ी उम्र के ऐसे पात्रों के बीच की इस प्रेम कहानी को जिनके पूर्व जीवनसाथियों की मृत्यु हो चुकी हो, दर्शकों को सहज स्वीकार करने में दिक्कत आई। फ़िल्म में हेमा मालिनी ने शीला का किरदार निभाया है जो अपने पति राज (राजेश खन्ना) के असमय निधन के बाद अपनी संतान की ज़िम्मेदारी अकेले संभाल रही है। दूसरी तरफ़ रवि (शम्मी कपूर) की पत्नी मोना (सिमी ग्रेवाल) का भी निधन हो चुका है। अपने जीवनसाथी की मृत्यु के बाद शीला और रवि दोनों अकेले छूट गए किरदारों को एक-दूसरे से प्रेम हो जाता है। पर दर्शक इस संबंध को सहज रूप से स्वीकार नहीं कर सके थे जो कुछ हद तक उस समय का प्रचलित नज़रिया भी दिखाता है।
इसके बावजूद अंदाज़ को ठीक-ठाक कामयाबी हासिल हुई और इसने हेमा मालिनी के करियर को मज़बूती प्रदान की। यह फ़िल्म एक ऐसे दौर में आई थी जब टिकट खिड़की पर शम्मी कपूर की लोकप्रियता घट रही थी, लेकिन इस भूमिका ने उनके नायकीय करियर को फिर कुछ स्थिरता दी। दूसरी ओर उस समय के सितारा अभिनेता राजेश खन्ना ने इस फ़िल्म में जो दस मिनट की विशेष अतिथि भूमिका निभाई, उसने इस फ़िल्म को हिट बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई। मालूम हो कि राजेश खन्ना ने सन् 1969 से सन् 1971 के बीच लगातार 17 सुपरहिट फ़िल्में दी थीं और वे अंदाज़ को भी अपनी इस हिट फ़िल्मों की सूची में गिनते थे। उनके छोटे से सुपरस्टार करियर का यह एक उल्लेखनीय पड़ाव था। इसके साथ ही यह फ़िल्म सलीम-जावेद की कामयाब पटकथा लेखक जोड़ी की शुरुआत का भी उद्घोष थी।
दिलचस्प बात रही कि वर्षों बाद शम्मी कपूर ने ख़ुलासा किया कि अंदाज़ सन् 1966 की फ़्रांसीसी फ़िल्म 'उन होम्म एट उन फ़ॉम' से प्रेरित थी और फ़िल्म की अनूठी रोमांटिक और नाटकीय शैली उसे वहीं से मिली थी।
Body of Work
Research Centre
Related
11