Daag stands as a daring achievement of Yash Raj as it was the first film he produced via his newly formed venture Yash Raj Films. It is a bold romantic drama that explores the complexities of love, societal expectations, and moral dilemmas. Adapted from Thomas Hardy's The Mayor of Casterbridge, the film follows Sunil (
Rajesh Khanna), who is forced to flee after accidentally killing a man. He leaves behind his new wife, Sonia (
Sharmila Tagore) who lives with the belief that he will never return. Years later, he assumes a new identity and builds a life with
Chandni (Raakhee). When fate reunites Sunil with Sonia, the three characters are caught in a web of emotional and societal turmoil.
Daag delves into the idea of relationships that defy traditional labels.
Chandni's willingness to share Sunil's burden and Sonia's acceptance of
Chandni show a deep bond of female solidarity and love that transcends conventional marriage roles. The film's ending, where all three choose to live together, challenges social norms of the time, pushing the boundaries of what was acceptable in Hindi cinema.
Chopra balances controversy with emotional depth, making Daag a daring yet commercially successful film.
Rajesh Khanna's performance backed by Akhtar-ul-Iman's powerful dialogue writing heightened its impact, making it a standout in
Yash Chopra's oeuvre.
दाग़ यश चोपड़ा के नए फ़िल्म निर्माण उद्यम 'यशराज फ़िल्म्स' के बैनर तले निर्मित पहली फ़िल्म थी और हिन्दी सिनेमा के लिए एक साहसिक प्रयोग मानी जाती है। यह रोमांस ड्रामा फ़िल्म प्रेम, सामाजिक अपेक्षा और नैतिक दुविधाओं में उलझे किरदारों की कहानी कहती है। अंग्रेज़ उपन्यासकार थॉमस हार्डी के उपन्यास “दि मेयर ऑफ़ कैस्टरब्रिज” पर आधारित यह फ़िल्म किरदार सुनील (राजेश खन्ना) की कहानी है, जिससे एक व्यक्ति का भूलवश क़त्ल हो जाता है और उसे मजबूरी में सबकुछ छोड़कर भागना पड़ता है। राजेश अपनी नई दुल्हन सोनिया (शर्मिला टैगोर) को पीछे अकेला छोड़ जाता है। सोनिया को यकीन हो जाता है कि अब राजेश कभी वापस नहीं लौटेगा। सालों बाद राजेश ने एक नई पहचान गढ़ ली है और अब उसके जीवन की साझेदार चाँदनी (राखी) है। पर जब किस्मत सुनील को सोनिया से दोबारा मिला देती है तो ये तीनों ही किरदार भावनात्मक और सामाजिक झंझावात की लहरों में उलझ जाते हैं।
दाग चाहत के उन रिश्तों के बारे में है जिन्हें कोई नाम नहीं दिया जा सकता। चाँदनी द्वारा सुनील के मन का बोझ साझा करने को कहना और सोनिया का चाँदनी को स्वीकार कर लेना, विवाह द्वारा निर्धारित तय भूमिकाओं से परे जाकर स्त्री एकजुटता और स्नेह की एक गैरमामूली तस्वीर खींचता है। फ़िल्म के अन्त में जहाँ तीनों किरदार एक साथ रहने का फ़ैसला करते हैं, उस दौर के सामाजिक मानदंडों के सामने बहुत बड़ी बात थी और हिन्दी सिनेमा के भीतर भी स्वीकार्य के दायरे का विस्तार करती है।
यश चोपड़ा ने विवादित विषय को भावनात्मक गहराई के साथ फ़िल्माते हुए संतुलन दिया, जिसके चलते दाग़ एक साहसी पर व्यावसायिक रूप से सफल फ़िल्म बन गई। अख़्तर-उल-ईमान के दमदार संवादों को राजेश खन्ना की जानदार अदायगी ने अलग ही स्तर पर पहुँचा दिया और यह फ़िल्म यश चोपड़ा के सिनेमाई सफ़र में एक मील का पत्थर बनी।