Skip to main content
TRIS logo image
Bairaag (1976): title artwork
Bairaag (1976): featured artwork

Introduction

Bairaag (1976) holds a unique place in Hindi cinema as Dilip Kumar's only film where he played a triple role, portraying a father and his twin sons. This family drama thriller, directed by Asit Sen and produced by Mushir Riaz, also boasted the collaboration of three of the finest writers in Hindi cinema—Abrar Alvi, S. Khalil and Rahi Masoom Raza. Despite the star power of Dilip Kumar, the film is primarily remembered as his last leading role, after which he took a significant five-year hiatus from acting. Following this, Kumar shifted to character roles, marking a distinct phase in his illustrious career.
The film featured two top female stars, his offscreen wife Saira Banu and Leena Chandavarkar, as the romantic leads opposite him. With such a stellar cast, expectations from Bairaag were high, especially given the emotional weight and family-centric storyline. The music, composed by Kalyanji-Anandji, was another highlight, with songs like "Chhoti Si Umar Mein Hi Lag Gaya Rog" and "Peete Peete Kabhi Kabhi Yun Jaam Badal Jaate Hai" becoming popular hits. These melodious tracks resonated with the audience, contributing to the film's musical appeal.
Despite these strengths, Bairaag unfortunately did not fare well at the box-office. The film's failure is often attributed to its over-the-top drama and melodrama, which may not have connected with the audience as anticipated. Moreover, the shift in the nature of Dilip Kumar's roles post-Bairaag likely added to the sense of a 'final act' of an era, further dimming the film's long-term impact. Nonetheless, Bairaag remains a significant entry in Dilip Kumar's career, marking the end of his reign as the quintessential leading man in Bombay films and the beginning of a new phase in his acting journey.
बैराग (1976) हिन्दी सिनेमा के सफ़र में एक अनूठी जगह रखती है। यह अभिनेता दिलीप कुमार के करियर की अकेली ऐसी फ़िल्म है जिसमें उन्होंने तिहरी भूमिका निभाई है - पिता और उनके दोनों जुड़वाँ बेटे। इस रोमांच से भरी पारिवारिक ड्रामा फ़िल्म के निर्देशक असित सेन थे और निर्माता मुशीर रियाज़। बैराग को इसलिए भी याद किया जाता है कि इसके लेखन से हिन्दी सिनेमा के तीन बेहतरीन लेखक साथ जुड़े थे - अबरार अल्वी, एस. ख़लील और राही मासूम रज़ा। दिलीप कुमार की तब सितारा हैसियत थी, लेकिन सिनेमा इतिहास में इस फ़िल्म का नाम उनके नायकीय करियर की आखिरी शीर्ष भूमिका वाली फ़िल्म के रूप में दर्ज हो गया। बैराग के बाद दिलीप कुमार ने अभिनय से करीबन पाँच साल का लम्बा विराम ले लिया और जब अस्सी के दशक में वापसी की तो वे अधिकतर चरित्र भूमिकाओं में नज़र आने लगे। हालांकि तब भी उन्हें विधाता (1982), कर्मा (1986) और सौदागर (1991) जैसी फ़िल्मों में केंद्रीय चरित्र भूमिकाएँ मिल रही थीं, पर इसे उनके नायाब अभिनय करियर का एक अलग किस्म का पड़ाव कहा जा सकता है।
इस फिल्म में उस दौर की दो नामी अभिनेत्रियाँ दिलीप कुमार के साथ पर्दे पर रोमांटिक जोड़ी बना रही थीं। इनमें एक थीं वास्तविक जीवन में उनकी पत्नी सायरा बानो, और दूसरी थी उस दौर की लोकप्रिय नायिका लीना चंद्रावरकर। फ़िल्म के भावनाओं से भरे पारिवारिक कथानक और ऐसे नामी सितारों के फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में होने के चलते बैराग से उम्मीदें बहुत बढ़ गई थीं। कल्याणजी-आनंदजी की जोड़ी का कर्णप्रिय संगीत भी एक और आकर्षण था। फ़िल्म के “छोटी सी उमर में लग गया रोग” और “पीते-पीते कभी-कभी यूं जाम बदल जाते हैं” जैसे गाने फ़ौरन ही लोकप्रियता की पायदान के शीर्ष पर पहुँच गए। इन मनमोहक गीतों ने दर्शकों को खूब लुभाया और फ़िल्म की संगीतमय अपील में बड़ा योगदान दिया।
पर इन तमाम खूबियों के बावजूद किस्मत कुछ ऐसी पलटी कि बैराग टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। फ़िल्म की असफलता का श्रेय अक्सर इसके अतिनाटकीय घटनाक्रम और कथानक में भावुकता की अति को दिया जाता है, जो सत्तर के दशक के सिनेमा में नए किस्म के यथार्थवाद से रूबरू दर्शकों की बदलती अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। खुद दिलीप कुमार की बैराग के बाद निभाई भूमिकाओं में जिस किस्म का आमूलचूल बदलाव देखा जाता है, उसने भी इस फ़िल्म के साथ अभिनय के एक युग के खात्मे वाली भावना को जोड़ा। सिनेमा के पर्दे पर 'एंग्री यंग मैन' का आगमन हो चुका था और ऐसे में 'ट्रैजिक हीरो' का अवसान भी वक्त का तकाज़ा था। कुछ भी कहें, बैराग दिलीप कुमार के नायकीय करियर में एक ख़ास मील का पत्थर बनी रहेगी। कह सकते हैं कि इस फ़िल्म के साथ हिन्दी सिनेमा में उनकी अविस्मरणीय शीर्ष नायकीय किरदार वाली नायाब पारी का अन्त हुआ और इसके आगे उनका अभिनय यात्रा में एक नया सफ़र शुरु हुआ।
Bose, Kamal (Cinematographer), Bairaag, 1976 | Lobby Card | CinemaEducation | 00815298
1 / 5

Body of Work

Research Centre