Skip to main content
TRIS logo image
Amir Garib (1974): title artwork
Amir Garib (1974): featured artwork

Introduction

Amir Garib was one of a string of Dev Anand-Hema Malini starrers spawned in the mid-1970s by the super success of the Vijay Anand-directed Johnny Mera Naam, the highest grossing Hindi film of 1970. Also, among these hits were Chhupa Rustam, another film written and directed by Vijay Anand, as well as Jaaneman, made by the eldest of the Anand brothers, Chetan Anand, Yash Chopra's Joshila and Raj Khosla's Shareef Budmaash. Amir Garib, directed by Mohan Kumar, was the least fancied of these releases but was no less successful. The potboiler had Dev Anand in the role of a man who leads a double life as a musician and a vigilante who robs the rich to help the poor. Hema Malini was cast as his love interest in a story that, as the title spelled out, examined one of 1970s Hindi cinema's pet themes – the divide between the haves and have-nots.
सन् 1970 की सबसे ज़्यादा पैसा कमानेवाली विजय आनंद निर्देशित फ़िल्म जॉनी मेरा नाम की अपार सफलता के बाद उस कामयाबी को दोहराने की तमन्ना के साथ अगले कुछ सालों में देव आनंद और हेमा मालिनी की सुपरहिट जोड़ी को लेकर जो फ़िल्में बनीं, अमीर गरीब (1974) भी उन्हीं फ़िल्मों की कड़ी में एक थी। इन कामयाब फ़िल्मों की शृंखला में दूसरी फ़िल्में थीं विजय आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म छुपा रुस्तम (1973) और आनंद भाइयों में सबसे बड़े चेतन आनंद द्वारा निर्देशित जानेमन (1976)। यश चोपड़ा की जोशीला (1973) और राज खोसला की शरीफ़ बदमाश (1973) को भी देव-हेमा की जोड़ी वाली इसी सदाबहार फ़िल्मों की कड़ी में गिना जा सकता है। मोहन कुमार के निर्देशन में बनी अमीर गरीब इन सबमें संभवत: सबसे कम पसंद की गई, लेकिन कामयाबी इसे भी खूब मिली। इस फ़िल्म की रोमांचक कहानी में देव आनंद को एक ऐसे व्यक्ति मनमोहन उर्फ़ मोनी का किरदार निभाते देखा जा सकता है जो शरीफ़ों की दुनिया और अपराध के बीच बंटी दोहरी ज़िन्दगी जीता है। इस दोहरी ज़िन्दगी में वो एक संगीतकार भी है और एक चोर भी, पर एक ऐसा चोर जो अमीरों को लूटता है और उससे गरीबों की झोली भरता है। हेमा इस कहानी में छद्मवेशी अमीर नायिका सुनीता उर्फ़ सोनी के किरदार में हैं। अपने शीर्षक के अनुरूप अमीर गरीब सत्तर के दशक के मुख्यधारा सिनेमा के सबसे प्रचलित विषय - समाज में अमीर और गरीब के बीच गहरी होती खाई, को उठाती है।
Kapadia, K.H. (Cinematographer), Amir Garib, 1974 | Lobby Card | CinemaEducation | 00809214
1 / 5

Body of Work

Research Centre