Introduction
The film's ensemble cast also includes notable performances by Kamu Mukherjee, Harindranath Chattopadhyay, Haradhan Banerjee, Shailen Mukherjee, Ajoy Banerjee, Bishnupada Rudrapaul, Santanu Bagchi, Bimal Chatterjee, and Ashok Mukherjee.
The story unfolds as private detective Feluda and his young cousin Topshe are enlisted by a concerned father to protect his six-year-old son, Mukul Dhar. A prodigious child haunted by vivid recollections of a past life, Mukul claims to have once lived in a "Golden Fortress" adorned with priceless gems. His strange visions—sketches of peacocks, camels, and a radiant fort capture public imagination, prompting a journey to Rajasthan in search of the truth, accompanied by a parapsychologist. As mystery and danger deepen, Feluda must unravel the threads connecting past and present.
Sonar Kella garnered widespread acclaim and was the recipient of several major honours. At the 1974 National Film Awards, it won Best Screenplay, Best Direction, Best Cinematography, Best Child Artist, and Best Feature Film in Bengali. That same year, it was recognised by the Government of West Bengal with awards for Best Film, Best Direction, and Best Screenplay. In 1975, the film achieved international recognition, winning Best Feature Film for Children and Young Adults at the Tehran International Film Festival.
A landmark in Indian cinema, Sonar Kella remains a timeless blend of suspense, intellect, and cinematic brilliance.
फ़िल्म के अन्य कलाकारों में कामू मुखर्जी, हरेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय, हराधन बनर्जी, शैलेन मुखर्जी, अजय बनर्जी, विष्णुपद रुद्रपाल, शांतनु बागची, बिमल चटर्जी और अशोक मुखर्जी का उल्लेखनीय काम शामिल रहा है।
फ़िल्म की कहानी आरंभ होती है जब प्रसिद्ध जासूस फ़ेलूदा और उसके युवा चचेरे भाई तोपशे को एक चिंतित पिता मिलने आते हैं। वे फ़ेलुदा से अनुरोध करते हैं कि वह उसके छह वर्षीय पुत्र मुकुल धर की रक्षा की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ले लें। मुकुल एक असाधारण बालक है। उसे अपने पूर्वजन्म की जीवन्त स्मृतियाँ रह रहकर सताती हैं। वह दावा करता है कि वह कभी “सोने के किले” में रहा करता था और यह किला अनमोल रत्नों से भरा हुआ था। उसकी यह विचित्र स्मृतियाँ जिसमें मोर हैं, ऊँट हैं, किले हैं और ख़ज़ाना है, यह कोरी कल्पनाएँ हैं या वास्तविकता किसी को नहीं मालूम। वह अपने बनाए रेखाचित्रों में इन्हें अभिव्यक्त करता है। सबकी जिज्ञासा बढ़ती जाती है। सत्य की खोज में इस बच्चे को लेकर एक परामनोवैज्ञानिक राजस्थान की यात्रा पर निकल पड़ते हैं। उनके पीछे-पीछे फ़ेलूदा और तोपशे भी इस रोमांचक राजस्थान की यात्रा पर निकल पड़ते हैं। उनके साथ एक और दिलचस्प किरदार है रोमांचक कथाओं के लेखक लालमोहन गांगुली उर्फ़ 'जटायू' का, जो सत्यजित राय की फ़ेलुदा कथाओं के एक स्थायी पात्र हैं। जैसे-जैसे रहस्य और खतरा गहराता जाता है, जासूस फ़ेलूदा के सामने अतीत और वर्तमान के धागे खुलते चले जाते हैं।
फ़ेलूदा की कहानियों की एक और ख़ास बात यह भी है कि जासूसी कथाएँ होते हुए भी इनमें सैर या यात्रा का पक्ष बहुत प्रबल होता है। तक़रीबन सभी फ़ेलूदा कथाएँ किसी न किसी स्थान विशेष के भौगोलिक अंचल को अपनी कथा में पिरोती हैं और कलकत्ता या कलकत्ता से बाहर किसी नियत स्थान की भौगोलिकी और उस जगह की संस्कृति, खान-पान लोग और बोली-बानी उनकी कहानी का अभिन्न हिस्सा हो जाता है। सोनार केल्ला में भी राजस्थान के किलों, महलों, रेगिस्तान और लोगों से मिलकर बनी संस्कृति का सफ़र एक जुगलबन्दी की तरह जासूसी कथा के साथ चलता है।
सोनार केल्ला को व्यापक स्तर पर सराहना मिली और इसे अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार भी हासिल हुए। सन् 1974 के राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में इसे 'सर्वश्रेष्ठ पटकथा', 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशन', 'सर्वश्रेष्ठ छायांकन', 'सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार' और 'सर्वश्रेष्ठ बांग्ला फ़ीचर फ़िल्म' श्रेणियों में सम्मान से नवाज़ा गया। उसी वर्ष पश्चिम बंगाल सरकार ने भी इसे 'सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म', 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशन' और 'सर्वश्रेष्ठ पटकथा' के पुरस्कारों से सम्मानित किया। सन् 1975 में इस फ़िल्म को तेहरान अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में बाल और युवा दर्शकों के लिए बनी 'सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म' का अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल हुआ।
भारतीय सिनेमा के इतिहास में सोनार केल्ला एक मील का पत्थर फ़िल्म है। यह फ़िल्म रहस्य और रोमांच, बुद्धिमत्ता और सिनेमाई कौशल का एक यादगार संगम कही जा सकती है।