Skip to main content
TRIS logo image
Saagar (1985): title artwork
Saagar (1985): featured artwork

Introduction

Saagar, directed by Ramesh Sippy, marked Dimple Kapadia's much-anticipated comeback as she took a hiatus from acting after her stellar debut in Bobby. The film weaves an emotionally charged love triangle, delving into themes of unspoken love, friendship, and loyalty while addressing social concerns such as poverty, class distinctions, and prejudice. Set in a tranquil Goan village, Mona (Dimple Kapadia) runs a small eatery and shares a deep bond with her childhood friend Raja (Kamal Haasan), a fisherman who is silently in love with her. However, Mona's heart is captured by Ravi (Rishi Kapoor), a wealthy heir who arrives from the United States, leading to a tender romance that faces resistance from Ravi's grandmother.

An oft-discussed moment in Saagar is Dimple Kapadia's topless scene, which stirred national debates on nudity in Indian cinema. While some hailed it as a bold artistic move, others saw it as a ploy for attention. The scene, occupying a screen time of less than one second, posed a challenge to India's censorship standards, resulting in an "A" certification.
Kamal Haasan's stellar performance in this film earned him the Filmfare Award for Best Actor, his only win in that category for a Hindi film.
रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित सागर को अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की सिनेमाई पर्दे पर बहुप्रतीक्षित वापसी के लिए याद किया जाता है। डिम्पल ने एक दशक पहले बॉबी फ़िल्म से अपने करियर की अविस्मरणीय शुरुआत की थी, लेकिन उसी समय सुपरस्टार राजेश खन्ना से विवाह के बाद अभिनय से संन्यास ले लिया था। भावनाओं से भरी फ़िल्म सागर एक प्रेम त्रिकोण है जिसकी कहानी अनकहे प्यार, दोस्ती और वफ़ा जैसे जज़्बातों के इर्द-गिर्द घूमते हुए गरीबी, पूर्वाग्रह और वर्गभेद जैसे सामाजिक मुद्दों को भी संबोधित करती है। गोवा की सुरम्य वादियों में स्थित एक गाँव में मोना (डिंपल कपाड़िया) एक छोटा सा रेस्त्राँ चलाती है। मछुआरे का काम करनेवाला राजा (कमल हासन) उसके बचपन का साथी है और दोनों में एक गहरी दोस्ती का रिश्ता है। मोना को पता नहीं, लेकिन राजा मन ही मन उससे प्यार करता है। पर मोना का दिल तो पहली ही मुलाकात में रवि (ऋषि कपूर) ने चुरा लिया है। अमेरिका से हाल ही में भारत लौटा रवि एक अमीर खानदान का वारिस है। मोना और रवि के बीच एक नाज़ुक रोमांस जन्म लेता है, पर रवि की रईस दादी माँ इस प्यार के विरोध में खड़ी हो जाती हैं।

सागर में डिम्पल कपाड़िया का एक बिना कपड़ों के फ़िल्माया गया (टॉपलेस) दृश्य है, जिसकी फ़िल्म की रिलीज़ के समय बहुत चर्चा हुई और इसके चलते भारतीय सिनेमा में नग्नता (न्यूडिटी) पर एक राष्ट्रीय बहस छिड़ गई। कुछ आलोचकों ने इसे साहसिक कलात्मक चयन बताया, पर दूसरे कुछ आलोचकों ने इसे लोगों का ध्यान आकर्षित करने की चाल भर माना। पर्दे पर एक सेकंड से भी कम लम्बाई के इस दृश्य ने भारत के सेंसरशिप मानकों को चुनौती दी और इसके चलते फ़िल्म को “वयस्क” प्रमाणपत्र मिला। कमल हासन को फ़िल्म में अपने यादगार अभिनय के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला जो उनके लिए इस श्रेणी में किसी हिन्दी फ़िल्म में अभिनय के लिए जीता एकमात्र पुरस्कार बन गया।
Anwar, S.M. (Cinematographer), Saagar, 1985 | Lobby Card | CinemaEducation | 00788076
1 / 2

Body of Work

Art Director
Cinematographer
S.M. Anwar
Dialogue Writer
Director
Lyricist
Music Director
Producer
Screenplay Writer
Story Writer

Research Centre