Manoj Kumar's powerful social drama tackles poverty and inequality in pre-Emergency India drawing from Indira Gandhi's famous political slogan
Introduction
Roti Kapada Aur Makaan is a potent exploration of poverty, inequality, and the struggles of India's working class. Written, produced and directed by Manoj Kumar, the film also features him in his recurring role of Bharat Kumar, a model Indian citizen who stands up against injustice. Drawing its title from Indira Gandhi's popular slogan, the film reflects on the systemic issues plaguing Indian society, particularly the inability of the government to adequately provide basic necessities- bread, clothing, and shelter. The film follows Bharat (Manoj Kumar), a young and educated engineer unable to find work despite his qualifications. His personal struggle reflects a larger national crisis: the alarming rise of unemployment in India during the 1970s. Bharat's story is set against the backdrop of an India grappling with deepening inequality, exacerbated by corrupt individuals like Nekiram (Madan Puri), who exploit...
Read More
रोटी कपड़ा और मकान गरीबी और असमानता के दंश से जूझते भारत के कामकाजी वर्ग के संघर्षों की कहानी पूरी नाटकीयता के साथ कहती है। फ़िल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक मनोज कुमार हैं और अन्याय के खिलाफ़ खड़े होनेवाले एक आदर्श भारतीय नागरिक की भूमिका निभाते हुए उन्होंने फिर से एक बार पर्दे पर 'भारत कुमार' को ज़िन्दा कर दिया है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लोकप्रिय नारे से अपनी फ़िल्म का शीर्षक लेते हुए यह फ़िल्म भारतीय समाज को मथ रही व्यवस्थागत ख़ामियों को निशाने पर लेती है। इसमें सबसे केन्द्रीय समस्या है किसी भी इंसान की रोटी, कपड़ा और सर पर छत जैसी बुनियादी ज़रूरतों को भी पूरा कर पाने में सरकार की असमर्थता। फ़िल्म का नायक भारत (मनोज कुमार) एक युवा और सुशिक्षित इंजीनियर है जिसे अपनी तमाम योग्यताओं के बावजूद नौकरी नहीं मिल पा रही है। उसका व्यक्तिगत संघर्ष एक बड़े राष्ट्रीय संकट को दर्शाता है: 1970 के दशक में भारत में बेरोज़गार नवयुवकों की संख्या में हुई चिंताजनक बढोत्तरी। भारत की कहानी एक ऐसे भारत की तस्वीर पेश करती है जहाँ असमानता का साया बड़ा हो रहा है और नेकीराम (मदन पुरी) जैसे भ्रष्ट व्यापारी ज़रूरी सामानों की काला बाज़ारी कर व्यवस्था को और गैरबराबर बना रहे हैं। राज्य संस्था को सीधे तौर पर दोषी...
Read More
Body of Work
Research Centre