Introduction
Director Arjun Hingorani later acquired the distribution rights in the 2000s, but the film never reached audiences. Production challenges included a switch from an early near-black-and-white film stock to standard Kodak film, which led to reshoots and stylistic inconsistencies. To boost its appeal, Asrani paid composer Biddu a considerable sum to record two English songs—at the peak of Biddu's fame following his work on Qurbani—hoping to attract distributors.
The cast featured David Abraham, Gulshan Bawra, Rani Deepa, Hritu Deepak (as a child artist), Jankidas, I.S. Johar, Padmini Kapila, Rehman Khan, Phunsok Ladhakhi, and a special appearance by Raj Kapoor. Interestingly, Rani Deepa was reportedly cast after asking Asrani for a ride while he was en route to a cinema.
Chandru Asrani had once served as an assistant to Raj Kapoor and initially began the project with actress Tanuja, filming three reels in black and white. When he decided to restart in color, Tanuja declined to return. A significant portion was eventually shot in 1978. Tragically, nine deaths related to the cast and crew over the years further delayed the production.
The soundtrack, composed and written by Chandru Atma, included Ramu To Diwana Hai (Suman Kalyanpur), Sanwariya Teri Yaad Mein (Mubarak Begum), Tu Sab Se Haseen Hai Dilruba (Mukesh, Suman Kalyanpur), Maanga Tha Pyar (Mukesh), Khwabon Ki Duniya (Mukesh), Zindagi Hai Tadapna (Kishore Kumar), Aa Tujhe Main Pyar Karoon (Mubarak Begum), Ham Ne Yeh Mana (Kishore Kumar), and the English tracks Go Go and Life Is A Business by High Society.
Given its complicated legacy and the unclear status of its rights, a public release appears unlikely.
बाद में 2000 के दशक में निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी ने इसके वितरण अधिकार खरीदे लेकिन यह फ़िल्म दर्शकों तक कभी नहीं पहुँची। दशकों तक रुक-रुककर बनती रही इस फ़िल्म से जुड़ी निर्माण संबंधी चुनौतियाँ कुछ ऐसी थीं कि शुरुआती शूटिंग की फ़ुटेज लगभग श्वेत-श्याम फ़िल्म स्टॉक पर थी और बाद वाली प्रचलित कोडक फ़िल्म पर जिसके चलते बदलाव चुनौतीपूर्ण रहा, दोबारा शूटिंग करनी पड़ी और फ़िल्म में शैलीगत असंगतियाँ उत्पन्न हुईं। फ़िल्म को आकर्षक बनाने के लिए निर्माता-निर्देशक असरानी ने संगीतकार बिड्डू को उस समय भारी रकम देकर उनसे फ़िल्म के लिए दो गीत अंग्रेज़ी में रिकॉर्ड करवाए। यह वो दौर था जब बिड्डू क़ुर्बानी (1980) की सफलता के बाद अपनी लोकप्रियता के चरम पर थे और उन्हें फ़िल्म से जोड़ा गया जिससे वितरकों को आकर्षित किया जा सके।
इस फ़िल्म में अभिनय कर रहे कलाकारों में डेविड अब्राहम, गुलशन बावरा, रानी दीपा, बाल कलाकार हृतु दीपक, जंकीदास, आई.एस. जौहर, पद्मिनी कपिला, रहमान खान, फुन्सुक लद्दाखी और एक विशेष भूमिका में राज कपूर शामिल थे। दिलचस्प तरीके से कहा तो यह भी जाता है कि रानी दीपा को उस समय फ़िल्म में भूमिका मिल गई जब उन्होंने एक सिनेमा जाते हुए निर्माता असरानी से लिफ़्ट माँगी।
चंद्रु असरानी खुद कभी राज कपूर के सहायक रह चुके थे। उन्होंने यह परियोजना अभिनेत्री तनुजा के साथ शुरू की थी और तीन रीलें ब्लैक एंड व्हाइट में शूट भी कर ली थीं। लेकिन जब उन्होंने फ़िल्म को रंगीन प्रिंट पर दोबारा बनाने का निर्णय लिया तो तनुजा ने उसमें अभिनय करने से इनकार कर दिया। इस फ़िल्म का एक बड़ा हिस्सा आखिर में सन् 1978 में शूट हुआ। पर दुखद यह रहा कि इन वर्षों की देरी में फ़िल्म की कास्ट और क्रू से जुड़े नौ लोगों की मौत हुई और इसने भी फ़िल्म के निर्माण को बार-बार विलंबित किया।
इस फ़िल्म के गानों को चंद्रु आत्मा ने लिखा और संगीतबद्ध किया था। इनमें सुमन कल्याणपुर का गाया “रामू तो दीवाना है”, मुबारक बेग़म के गाए “साँवरिया तेरी याद में” और “आ तुझे मैं प्यार करूँ”, मुकेश एवं सुमन कल्याणपुर का गाया “तू सब से हसीं है दिलरुबा”, मुकेश के गाए “माँगा था प्यार” और “ख़्वाबों की दुनिया”, किशोर कुमार के गाए “ज़िंदगी है तड़पना” और “हम ने ये माना” तथा 'हाई सोसायटी' के दो अंग्रेज़ी गाने “गो गो” और “लाइफ़ इज़ ए बिज़नस” जैसे गीत शामिल थे।
अपनी उलझी हुई निर्माण प्रक्रिया और कॉपीराइट से जुड़े अधिकारों से जुड़ी स्थिति के अस्पष्ट होने के चलते इस फ़िल्म का सार्वजनिक रूप से रिलीज़ होना अब मुश्किल ही लगता है।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1