K Asif's grand Mughal epic stars Dilip Kumar and Madhubala as Salim and Anarkali with Prithviraj Kapoor as Emperor Akbar in this timeless Indian classic
Introduction
Directed by K. Asif, Mughal-e-Azam is one of the most iconic films in Indian cinema, a grand historical epic set in the Mughal Empire. It tells the story of the ill-fated romance between Prince Salim (later Emperor Jahangir) and the court dancer Anarkali, set against the backdrop of the imposing rule of Emperor Akbar. Featuring a legendary cast led by Prithviraj Kapoor, Dilip Kumar, and Madhubala, the film is celebrated for its magnificent production design, music, and powerful performances. Beyond its historical grandeur, Mughal-e-Azam explores larger themes of love, duty, and power. It delves into the tension between individual desires and the demands of tradition and empire, embodying the eternal conflict between personal freedom and authoritarian rule. Akbar's stern paternalism stands in stark contrast to Salim's passionate defiance, raising questions about the nature of power, loyalty, and...
Read More
के. आसिफ़ द्वारा निर्देशित, भारतीय सिनेमा का भव्यतम शाहकार मानी गई मुग़ल-ए-आज़म का कद हिन्दुस्तान के सिने इतिहास में सबसे ऊपर के पायदान पर खड़ी फ़िल्मों में से एक है। इस महाकाव्यात्मक भव्यता लिए फ़िल्म की कथा भारत के मध्यकालीन मुग़ल साम्राज्य में स्थित है। यह कहानी है सम्राट अकबर के शाही दरबार में मुग़लिया सल्तनत के भावी शहंशाह, शहज़ादे सलीम (बाद में सम्राट जहाँगीर) और दरबार की अदना सी कनीज़ अनारकली के बीच पनपे बदमिस्मत प्यार की, जिसे सम्राट अकबर की सत्ता बर्दाश्त नहीं कर पाती। पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार और मधुबाला जैसे दिग्गज कलाकारों के दमदार अभिनय से सजी मुग़ल-ए-आज़म अपने शानदार प्रोडक्शन डिज़ाइन, कर्णप्रिय संगीत और यादगार अभिनय के लिए जानी जाती है। जिस शान-औ-शौकत और भव्यता को इसने पर्दे पर रचा वो तो ऐतिहासिक है ही, साथ ही यह फ़िल्म प्रेम और कर्तव्य, और सत्ता और न्याय जैसे मूल्यों के बीच घमासान की भी अच्छे से पड़ताल करती है। यह व्यक्तिगत इच्छाओं के बरक्स परम्परा और कर्तव्य को खड़ा कर इनके मध्य तनाव को उजागर करती है। व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सत्तावादी शासन के बीच चलता आ रहा शाश्वत संघर्ष यहाँ प्रेम और कर्तव्य के टकराव में ज़िन्दा हो उठता है। अकबर की कठोर पितृसत्तात्मकता छाया सलीम की प्रेम में डूबी भावुक अवज्ञा के विपरीत खड़ी है।...
Read More
Body of Work
Economics of Cinema
No more items to load
Research Centre