Skip to main content
TRIS logo image
Kanoon (1960): title artwork
Kanoon (1960): featured artwork

Introduction

B.R. Chopra's Kanoon stands out as a groundbreaking courtroom drama, being only the second songless film in Indian cinema at the time of its release, a bold move in an industry deeply intertwined with music and dance. The plot revolves around a judge, played by Ashok Kumar, who advocates for the abolition of the death penalty but finds himself embroiled in a murder case where he becomes a suspect. The film explores complex ethical dilemmas, questioning the rigidity of the law and the fallibility of the justice system.

Chopra, known for his socially conscious films, stays true to his commitment to addressing pressing societal issues. Kanoon is a gripping examination of morality, crime, and justice, reflecting Chopra's characteristic focus on social reform through cinema. The film's cultural impact is immense; the name "Ashok Kumar" became a legal term in Indian courts, referring to anonymous parties in court orders as "Ashok Kumar" cases-a testament to the film's profound influence in Indian society.
बी.आर. चोपड़ा की अदालती ड्रामा फ़िल्म कानून कई मायनों में हिन्दी सिनेमा की एक ख़ास फ़िल्म थी। अपनी रिलीज़ के साथ यह भारतीय सिनेमा इतिहास की सिर्फ़ दूसरी ऐसी फ़िल्म बन गई जिसमें कोई गाना नहीं था। गीतों और नृत्य को फ़िल्म का अभिन्न अंग मानने और बरतने वाले फ़िल्मद्योग में ऐसा प्रयोग बड़ा साहसिक कदम माना जाएगा। फ़िल्म का कथानक एक ऐसे न्यायाधीश की कहानी है जो सज़ा-ए-मौत को कानून की किताब से हटा दिये जाने का पक्षधर है, लेकिन परिस्थितियाँ कुछ यूँ मोड़ लेती हैं वो खुद को एक हत्या के मामले में उलझा हुआ पाता है। अपराध की सुई उसकी ओर घूमती है। फ़िल्म की कहानी प्यार और कर्तव्य, सच्चाई और वफ़ादारी में चयन से पैदा हुई नैतिक दुविधाओं के बारे में है। यह कानूनी प्रक्रिया में लचीलेपन के अभाव और न्याय प्रणाली के भरोसेमंद न होने जैसे सवाल उठाती है।

सामाजिक विषयों पर जागरूकता बढ़ाने वाली फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर बी. आर. चोपड़ा यहाँ भी सिनेमा के ज़रिये बहसतलब सामाजिक मुद्दों को उठाने की अपनी प्रतिबद्धता के प्रति सच्चे दिखाई देते हैं। कानून अपराध, नैतिकता और न्याय जैसे विषयों को कहानी में उठाते हुए सिनेमा के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की चाहत रखनेवाली चोपड़ा की विशिष्ठ शैली का बेहतरीन नमूना है। इस फ़िल्म का सांस्कृतिक प्रभाव बहुत गहरा हुआ, ख़ासकर भारत की न्यायिक प्रणाली में। “अशोक कुमार” नाम भारतीय अदालतों में एक कानूनी शब्द बन गया जिसका इस्तेमाल अदालती आदेशों में अनाम पक्ष को संबोधित करने के लिए होने लगा। यह उदाहरण अपने आप में इसका प्रमाण है कि इस फ़िल्म ने भारतीय समाज पर कितनी गहरी छाप छोड़ी।
Malhotra, M.N. (Cinematographer), Kanoon, 1960 | Photographic Still | CinemaEducation | 00885845
1 / 4

Body of Work

Art Director
Associate Director
Choreographer
Cinematographer
M.N. Malhotra
Dialogue Writer
Director
Lead Cast
Music Director
Presented by Institution
Producer
Publicity Designer
Screenplay Writer
Script Writer
Story Writer

Research Centre