Kabhi Kabhie is the title of the ninth feature film directed by
Yash Chopra and it was released Deewar. The film was inspired by Sahir Ludhianvi's famous poem “Kabhie Kabhie”, a poignant piece about loss and sacrifice, believed to be his ode to poetess Amrita Pritam, with whom Sahir shared an unfulfilled love. Sahir adapted the romantic version of his poem into the movie's iconic title track, which became one of Hindi cinema's most memorable songs.
Amitabh Bachchan, shedding his dominant image of “angry young man” of the era, portrayed a deeply sensitive poet who sings both versions of Sahir's poem, embodying the film's themes of past love, nostalgia, and sacrifice.
Kabhi Kabhie explores intergenerational relationships, showing how decisions shaped by love and societal pressures ripple through time. The film is significant not just as a romance but as a reflection of the social realities of the time, particularly in its depiction of complex family dynamics, arranged marriages, personal sacrifices, and the reconciliation of love with life's larger responsibilities.
कभी-कभी यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित नौवीं फीचर फ़िल्म है और यह दीवार (1975) के बाद उनकी अगली फ़िल्म थी। यह फ़िल्म प्यार के बिछड़ जाने की पीड़ा से उपजी शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी की चर्चित कविता “कभी-कभी” से प्रेरित थी। ऐसा माना जाता है कि साहिर ने यह कविता लेखिका और कवि अमृता प्रीतम के लिए लिखी थी, जिनसे साहिर की यादगार प्रेम कहानी अधूरी ही छूट गई थी। साहिर ने अपनी कविता को एक प्रेमगीत में बदलकर फ़िल्म के बेमिसाल शीर्षक गीत के रूप में इस्तेमाल किया, और यह गाना हिन्दी सिनेमा के सबसे यादगार गीतों में से एक बन गया। अमिताभ बच्चन ने सत्तर के दशक में स्थापित हुई अपनी “एंग्री यंग मैन” की छवि को किनारे रखते हुए इस फ़िल्म में एक बेहद संवेदनशील कवि की भूमिका निभाई है। मुकेश की आवाज़ में पर्दे पर वही साहिर की लिखी कविता के दोनों वर्ज़न गाते हुए दिखाई देते हैं। यादगार गीत “कभी कभी मेरे दिल में..” जिसके बोल पीछे छूट गए प्यार, उस प्यार की कुर्बानी और उससे उपजी कसक के इर्द-गिर्द घूमते हैं। यही इस फ़िल्म का मुख्य कथानक भी है।
कभी-कभी एक से दूसरी पीढ़ी में बदलते रिश्तों के धागे की पड़ताल करती है। कैसे प्यार की डोर से बंधे रिश्ते और उन्हें कसौटी पर कस रहा सामाजिक मर्यादाओं का दबाव वक्त बीतने और पीढ़ियों के बदलने के साथ बदलता चला जाता है। इसके चलते कभी-कभी का महत्व सिर्फ़ एक रोमांटिक प्रेम-कहानी के बतौर ही नहीं है, यह अपने समय के बदलते सामाजिक यथार्थ का भी आईना है। यहाँ परिवार के भीतर स्त्री-पुरुष के बीच रिश्ते में भेद पर बात है। यहाँ प्रेम को भुलाकर परिवार की मर्जी से हुई शादी से उपजी जटिलताएँ हैं। प्यार का बलिदान कैसी उलझनें अपने साथ लाता है इस पर टिप्पणी है तो समाज की वृहत्तर ज़िम्मेदारियों के बीच प्रेम का अंकुर कैसे ज़िन्दा रहता है इसे भी दिखाया गया है।