Introduction
What sets Ganga Jamuna apart is its use of the Awadhi dialect, a daring move that added authenticity to the film's rural setting. Dilip Kumar's performance as Ganga in the dialect was particularly lauded, grounding the film in the lived experiences of its characters. Nazir Husain, who would soon go on to help establish the Bhojpuri film industry at the request of India's first president, Dr. Rajendra Prasad, also stars in this classic film in regional dialect. Ganga Jamuna also set the foundation for the "brothers on opposite sides of the law" trope, majorly influencing later films such as the iconic Deewar (1975).
गंगा जमना को सबसे ख़ास बनाता है वह है इसके संवादों में धड़ल्ले से हुआ अवधी भाषा का इस्तेमाल, जो उस दौर के सिनेमा की संवाद अदायगी की परम्परा में एक साहसिक विचलन था। पर इस एक कदम ने कथानक की ग्रामीण प्रष्ठभूमि को गज़ब की प्रामाणिकता दे दी। गंगा की भूमिका में दिलीप कुमार की खांटी अवधी बोली में संवाद अदायगी की विशेष रूप से सराहना हुई और फ़िल्म ने जैसे अपने पात्रों को उनके समूचे परिवेश के साथ पर्दे पर ज़िन्दा कर दिया। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के कहने पर भोजपुरी फ़िल्म उद्योग की स्थापना की ओर कदम बढ़ाने वाले नज़ीर हुसैन भी स्थानीय बोली में रची इस यादगार फ़िल्म का हिस्सा रहे। इसके साथ ही गंगा जमना के नाम एक और उपलब्धि जोड़ी जा सकती है। इसने “कानून के विपरीत सिरों पर खड़े भाइयों” वाले कथानक की नींव रखी। बाद में आई क्लासिक दीवार (1975) जैसी फ़िल्मों की कहानी इससे बहुत प्रभावित रही।
Body of Work
Research Centre
Calendar 2
- ArchivedExhibitionProject 2Self-Discovery via Rediscovering India Series Part II India's Cinematic Heritage12th - 24th August 2024Self-Discovery via Rediscovering India Series Part IIRead More →
- ArchivedExhibitionProject 1Self-Discovery via Rediscovering India Series Inaugural Exhibition14th - 29th March 2024Inaugural ExhibitionRead More →