Bewafa1952
Introduction
The story centers on Roopa (Nargis), a poor young woman who is forced to earn a living by her alcoholic uncle. When she fails to meet his financial demands, he throws her out of the house. Her neighbor, Raj (Raj Kapoor), offers her a loan to help her get back on her feet. Despite his help, Roopa continues to struggle until she meets Ashok, a kind-hearted painter. The two begin selling paintings together, and a bond forms between them. However, Raj re-enters her life, creating a love triangle between Roopa, Raj, and Ashok.
The film's music was one of its strongest aspects and became a significant hit. Composed by Alla Rakha Qureshi, the soundtrack featured memorable songs such as: Dil Matwala Lakh Sambhala; Tu Aaye Na Aaye Teri Khushi; Tana Der Na Tana.These songs were rendered by legendary playback singers including Talat Mahmood, Lata Mangeshkar, and Geeta Dutt. The lyrics, written by Sarshar Sailani and Sardul Kwatra, complemented the melodious compositions. Notably, Alla Rakha Qureshi, the film's composer, would later gain fame as a renowned tabla virtuoso.
Bewafa was both a commercial and critical success. It grossed approximately ₹0.95 crore at the box office, with a net collection of ₹0.5 crore. While it may not have reached the blockbuster status of Sangdil (also released in 1952), it still performed well and was considered a hit by Box Office India. The film remains notable for its emotional storyline, strong performances, and enduring music.
फ़िल्म की कहानी रूपा (नर्गिस) नामक एक गरीब युवती के साथ आगे बढ़ती है। रूपा को उसका शराबी मामा पैसा कमाकर लाने के लिए मजबूर करता है और उसका कमाया पैसा शराब में उड़ा देता है। जब रूपा उसे पैसा नहीं दे पाती तो वह उसे घर से निकाल देता है। ऐसे में रूपा की मदद उसका पड़ोसी राज (राज कपूर) करता है और उसे कुछ पैसा उधार देने की पेशकर कर संभलने का मौका देता है। राज के इस मदद को बढ़ाये हाथ के बावजूद रूपा की परेशानियाँ कम नहीं होतीं। फिर एक दिन रूपा की मुलाकात एक दयावान चित्रकार अशोक (अशोक कुमार) से होती है। वे दोनों मिलकर चित्र बनाने और बेचने का काम शुरु करते हैं। इस बीच अशोक और रूपा के दरम्यान एक रिश्ता पनपता है। लेकिन तभी राज फिर से रूपा की ज़िन्दगी में लौट आता है। राज, रूपा और अशोक की यह कहानी एक प्रेम त्रिकोण का रूप ले लेती है।
इस फ़िल्म का संगीत इसकी सबसे बड़ी ख़ासियतों में से एक कहा जा सकता है और यह बेहद लोकप्रिय हुआ। अल्ला रक्खा कुरैशी की रची धुनों पर तैयार गीतों में कई यादगार गीत भी थे जैसे “दिल मतवाला लाख संभाला”, “तू आए न आए तेरी खुशी” और “ताना दे रे न ताना” जैसे गीत। इन गीतों को तलत महमूद, लता मंगेशकर और गीता दत्त जैसे उस समय के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों ने अपनी मधुर आवाज़ों से संवारा। सरशार सैलानी और सरदूल क्वात्रा के लिखे बोल इन मधुर धुनों के साथ बखूबी मेल खाते हैं। यह जानने योग्य बात है कि इस फ़िल्म के संगीतकार अल्ला रक्खा कुरैशी ही बाद में अल्ला रक्खा के नाम से प्रख्यात तबला वादक के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध हुए।
बेवफ़ा व्यावसायिक और आलोचकीय दोनों ही नज़रियों से एक कामयाब फ़िल्म मानी जायेगी। इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 95 लाख की कुल कमाई की, जिसमें शुद्ध लाभ 50 लाख का रहा। हालाँकि यह फ़िल्म सन् 1952 में ही रिलीज़ हुई एक दूसरी फ़िल्म संगदिल जैसी ब्लॉकबस्टर हिट नहीं बन पाई, फिर भी इसने व्यावसायिक तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया और 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' ने इसे हिट का तमगा दिया है। आज भी यह फ़िल्म अपनी भावनाप्रधान कहानी, दमदार अभिनय और सदाबहार संगीत के लिए याद की जाती है।