Skip to main content
TRIS logo image
Ab Dilli Dur Nahin (1957): title artwork
Ab Dilli Dur Nahin (1957): featured artwork

Introduction

Ab Dilli Dur Nahin (1957), directed by Amar Kumar and written by Rajinder Singh Bedi and Muhafiz Hyder, was produced by Raj Kapoor. The film featured an ensemble cast, including Yakub, Anwar Hussain, Motilal, Jagdeep, and Amjad Khan in a minor role.
For its time, the film was quite experimental, breaking away from the conventions of typical Hindi mainstream cinema. While it wasn't a major hit, it still offered an engaging experience for its audience. The story of a young boy in 1951 who travels to Delhi to meet Prime Minister Jawaharlal Nehru and seek justice for his father, wrongly sentenced to death, struck a chord with critics. The premise had the potential to be a mass entertainer, but the film ended up with modest success.
The film's music was composed by Dattaram, with lyrics by Shailendra and Hasrat Jaipuri. Among the songs, Mohammad Rafi's Chun Chun Karti Aayi Chidiya remains a classic even today. Other songs included Yeh Chaman Hamara Apna Hai by Asha Bhosle and Geeta Dutt, Raghupati Raghav Raja Ram Ramleela by Shamshad Begum, Geeta Dutt, and Asha Bhosle, and Lata Mangeshkar's solo Jiyo Lal Mere Tum Lakho Baras. Despite the quality of the music, none of the songs achieved widespread popularity.
"अब दिल्ली दूर नहीं" (1957) के निर्माता थे राज कपूर और इसका निर्देशन अमर कुमार ने किया था। इस फ़िल्म की पटकथा राजिंदर सिंह बेदी और मुहाफ़िज़ हैदर ने लिखी थी। फ़िल्म में मोतीलाल, याकूब, अनवर हुसैन, जगदीप और एक छोटी भूमिका में अमजद खान जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था।
उस दौर के लिए इस फ़िल्म की कहानी को काफ़ी प्रयोगात्मक माना जा सकता है। उस दौर के मुख्यधारा हिन्दी सिनेमा के पारंपरिक ढांचे से हटकर बनाई गई इस फ़िल्म में कोई रोमांटिक ट्रैक नहीं था और न ही पारंपरिक किस्म के नायक-नायिका के किरदार थे। हालाँकि इस फ़िल्म को बड़ी व्यावसायिक कामयाबी नहीं मिली, फिर भी इसने दर्शकों को सिनेमा देखने का एक नया और रोचक अहसास दिया।
फ़िल्म की कहानी के केंद्र में एक छोटा बच्चा था, जो दिल्ली की ओर सफ़र पर निकला है। दिल्ली वो इसलिए जा रहा है ताकि राजधानी में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से मिलकर उनके सामने अपने पिता के लिए न्याय की गुहार लगा सके। असल में उसके पिता को एक ऐसे अपराध में मौत की सज़ा सुना दी गई है, जो उन्होंने किया ही नहीं है। आज़ादी के दसवें साल में देश के प्रधानमंत्री से एक बच्चे की न्याय की गुहार की इस कथा में राज्य संस्था से उसके नागरिकों की उम्मीदों के कई बिम्ब छिपे थे। फ़िल्म की कहानी ने आलोचकों के दिल को छुआ। इस भावुक करनेवाली कहानी में संभावना थी एक लोकप्रिय फ़िल्म बनने की, लेकिन व्यावसायिक स्तर पर इसे केवल सीमित कामयाबी ही मिली।
अब दिल्ली दूर नहीं का संगीत दत्ताराम ने तैयार किया था और इसके गीत शैलेंद्र और हसरत जयपुरी ने लिखे थे। इनमें एक गीत, मोहम्मद रफ़ी का गाया "चुन चुन करती आई चिड़िया" बच्चों में बहुत लोकप्रिय हुआ और आज भी एक क्लासिक गीत माना जाता है। दूसरे गीतों में आशा भोंसले और गीता दत्त का गाया "ये चमन हमारा अपना है", शमशाद बेगम, गीता दत्त, और आशा भोंसले का गाया "रघुपति राघव राजा राम रामलीला" तथा लता मंगेशकर का गाया गीत "जियो लाल मेरे तुम लाखों बरस" शामिल थे। हालाँकि फ़िल्म का संगीत बेहतरीन था, लेकिन रफ़ी के गाए बालगीत के अलावा दूसरा कोई गाना वैसी लोकप्रियता हासिल नहीं कर सका।
Pathare, Jaywant (Cinematographer), Ab Dilli Dur Nahin, 1957 | Lobby Card | CinemaEducation | 00829281
1 / 6

Body of Work

Art Director
Background Score by
Choreographer
Cinematographer
Dialogue Writer
Rajinder Singh Bedi, Muhafiz Hyder
Director
Producer
Re recording
Screenplay Writer
Song Recording and Background Music by
Story Writer

Research Centre