Skip to main content
TRIS logo image

Aadmi1968

Aadmi (1968): featured artwork

Introduction

Aadmi (1968), produced by P.S. Veerappa and directed by A. Bhimsingh, is a notable Hindi film that featured an ensemble cast of Dilip Kumar, Waheeda Rehman, Manoj Kumar, Simi Garewal, and Pran. A remake of the Tamil film Aalayamani, it tells the story of a man caught in a poignant love triangle, struggling with his inner conflicts, righteous indignation, and his conscience.
The film's emotional depth is enriched by Naushad's soulful music and Shakeel Badayuni's evocative lyrics. The songs, rendered by legends like Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar, and Mahendra Kapoor, became an integral part of the narrative, with songs like Aaj Purani Rahon Se Koi, Na Aadmi Ka Koi Bharosa, Kal Ke Sapne Aaj Bhi Aana, and Kaisi Haseen Aaj Baharon Ki Raat Hai weaving seamlessly into the film's theme of emotional turmoil and introspection.
Aadmi was met with critical acclaim and became a commercial success, thanks in part to its powerful performances, particularly Dilip Kumar's portrayal of a man in a wheelchair. His nuanced performance was widely praised, and while Manoj Kumar had a parallel role, it was Dilip Kumar who stole the show.
The film also stood out for its sharp dialogues, written by Akhtar ul Iman, and its innovative cinematography, led by Faredoon A. Irani. Despite his exceptional performance, Dilip Kumar was nominated for Best Actor at the 16th Filmfare Awards in 1969, competing against his own performance in Sunghursh. However, he lost the award to Shammi Kapoor, who won for his role in Brahmachari, a surprise victory in Kapoor's career.
Overall, Aadmi remains a timeless classic, known for its compelling storyline, unforgettable music, and its exploration of human emotion and moral dilemmas.
आदमी (1968) फ़िल्म के निर्देशक ए. भीमसिंह और निर्माता पी.एस. वीरप्पा थे। इस फ़िल्म में दिलीप कुमार, वहीदा रहमान, मनोज कुमार, सिमी ग्रेवाल और प्राण जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। तमिल फ़िल्म आलयमणि का हिन्दी रीमेक आदमी एक ऐसे इंसान की कहानी है जो एक भावुक प्रेम त्रिकोण में उलझ गया है। इस किरदार की अपनी अंदरूनी कशमकश है और यह अपनी ही अंतरात्मा की आवाज़ से जूझ रहा है।
फ़िल्म के कथानक की भावनात्मक गहराई को संगीतकार नौशाद का भावपूर्ण संगीत और शकील बदायुनी के मार्मिक बोल समृद्ध करते हैं। मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर और महेंद्र कपूर जैसे दिग्गज गायकों के गाए फ़िल्म के गीत कहानी को बखूबी आगे बढ़ाते हैं। फ़िल्म के किरदारों की भीतरी कशमकश और उलझन को दिखाने वाले गीत जैसे "आज पुरानी राहों से कोई", "न आदमी का कोई भरोसा", "कल के सपने आज भी आना" और “कैसी हसीन आज बहारों की रात है” फ़िल्म के कथानक को बहुत खूबसूरती से आगे बढ़ाते हैं।
आदमी को आलोचकों से वाहवाही मिली और यह व्यावसायिक रूप से भी कामयाब रही। फ़िल्म की इस सफलता का सबसे अधिक श्रेय अभिनेता दिलीप कुमार को दिया गया, जिन्होंने एक व्हीलचेयर पर बैठे इंसान के किरदार को उसकी समूची कठिनाइयों के साथ पर्दे पर ज़िन्दा कर दिया था। उनकी यादगार 'मेथड एक्टिंग' की खूब प्रशंसा हुई और अभिनेता मनोज कुमार के फ़िल्म में एक दूसरी दमदार भूमिका में होते हुए भी दिलीप कुमार ने अपने काम से महफ़िल लूट ली।
यह फ़िल्म शायर अख़्तर-उल-ईमान के लिखे दमदार संवादों और फ़रीदून ए. ईरानी की नायाब सिनेमैटोग्राफ़ि के लिए भी जानी जाती है। इस फ़िल्म में अपने जानदार अभिनय के लिए दिलीप कुमार को 1969 के सोलहवें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामांकन मिला और अपनी फ़िल्म संघर्ष (1968) में निभाई भूमिका से उनका मुकाबला था। लेकिन हैरानी तब हुई जब उस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ब्रह्मचारी (1968) फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शम्मी कपूर को दिया गया।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आदमी फ़िल्म हिन्दी सिनेमा की एक मील का पत्थर फ़िल्म है जिसे अपनी मार्मिक कहानी, यादगार संगीत और कशमकश से भरे नैतिक दुविधाओं से ग्रस्त किरदारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
Irani, Faredoon A. (Cinematographer), Aadmi, 1968 | Photographic Still | CinemaEducation | 00883667
1 / 5

Body of Work

Research Centre