Bimal Roy's epic romantic historical drama stars Dilip Kumar and Meena Kumari in a tale of love among Jews under the Roman Empire's rule
Introduction
Yahudi (1958) was an epic romantic historical drama directed by Bimal Roy, starring Dilip Kumar, Meena Kumari, Sohrab Modi, Nazir Hussain and Nigar Sultana, among others. The film is based on the play Yahudi Ki Ladki by Agha Hashar Kashmiri, a classic of Parsi-Urdu theatre, which explores the persecution of Jews in the Roman Empire, centered in Rome. Although the film received mixed critical reviews, it was a major box-office success, becoming the third-highest-grossing Indian film of 1958, largely due to the star power of Dilip Kumar and Meena Kumari. Despite its commercial success, Yahudi faced criticism for its anachronistic blend of Roman, European, and colorful pan-Indian costumes, even in black and white. Some critics also found Dilip Kumar's performance restrained, particularly in the latter part of the film when his character becomes blind. The...
Read More
यहूदी (1958) के निर्देशक बिमल रॉय थे और यह एक महाकाव्यात्मक शैली की ऐतिहासिक रोमांटिक फ़िल्म थी। इस फ़िल्म में दिलीप कुमार, मीना कुमारी, सोहराब मोदी, नज़ीर हुसैन और निग़ार सुल्ताना जैसे अभिनेता प्रमुख भूमिकाएँ निभा रहे थे। यह फ़िल्म मशहूर अफ़सानानिग़ार आग़ा हश्र 'कश्मीरी' के लिखे लिखित प्रसिद्ध पारसी-उर्दू नाटक 'यहूदी की लड़की' पर आधारित थी। 'यहूदी की लड़की' नाटक प्राचीन रोम साम्राज्य में यहूदियों के उत्पीड़न की कहानी कहता है। हालांकि इस फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ मिलीं, लेकिन टिकट खिड़की पर यह बहुत कामयाब रही। वर्ष 1958 की यह तीसरी सबसे अधिक पैसा कमाने वाली भारतीय फ़िल्म बनी। उस दौर में दिलीप कुमार और मीना कुमारी की सितारा हैसियत और उनकी अपार लोकप्रियता फ़िल्म की कामयाबी के पीछे बड़ी वजह थी। हालाँकि फ़िल्म को मिली इस बड़ी व्यावसायिक सफलता के बावजूद इसे आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। ख़ासतौर पर इसमें वेशभूषाओं के स्तर पर रोमन, यूरोपीय और पारंपरिक भारतीय परिधानों का जैसा मिश्रण पेश किया गया, उसे ऐतिहासिक दृष्टि से असंगत माना गया। फ़िल्म के स्याह-सफ़ेद होने के बावजूद यह बात खटकने वाली थी। इसके अलावा कुछ समीक्षकों का यह भी मानना था कि फ़िल्म के अंतिम भाग में जब दिलीप कुमार का किरदार अंधा हो जाता है, तब उनका अभिनय खुलकर सामने नहीं आता...
Read More
Body of Work
Research Centre
Sort By | Year (ASC)
No more items to load
Data not found
Sort By | Year (ASC)
No more items to load