Skip to main content
TRIS logo image
Taxi Driver (1954): title artwork
Taxi Driver (1954): featured artwork

Introduction

Chetan Anand's Taxi Driver is a gritty portrayal of post-Independence Bombay's working-class life. The film, produced on a shoestring budget by Dev Anand and shot largely on the streets of Mumbai, captures the city's pulse and vibrancy, with its vivid streets and bustling architecture serving as an essential character in the narrative. The film explores the lives of taxi drivers, gamblers, nightclub singers and crooks among other people who inhabit the nightscape of the metropolis.

Taxi Driver employs a neorealist eye, delving into the subcultures of Bombay's urban underclass. The nightclub becomes a democratic space where social hierarchies dissolve, bringing together people of all walks of life. Sheila Ramani as Silvy the pub singer embodies a fluid subjectivity, representing the freedom and constraints of women navigating the city's maze of desire and ambition.

The film also reflects on the influence of the mafia, which had begun to penetrate the film industry, which is an early exploration of this theme in Hindi cinema. With Sahir Ludhianvi and S.D. Burman's unforgettable music, and cinematographer V. Ratra's deft interplay of light and shadow, Taxi Driver is not just a film about a city but a window to its social dynamics, a narrative where the marginalised are given space to dream and live with dignity. The film also marks Vijay Anand's first venture as a screenwriter.
नवकेतन के बैनर तले निर्मित टैक्सी ड्राइवर के निर्देशक चेतन आनंद थे और इसकी कहानी स्वतंत्रता के बाद के बॉम्बे में कामकाजी वर्ग की ज़िन्दगियों की एक सच्ची तस्वीर खींचती है। निर्माता और फ़िल्म के मुख्य नायक देव आनंद ने सीमित बजट में निर्मित इस फ़िल्म की अधिकतर शूटिंग मुम्बई की सड़कों पर की। अपनी जीवंतता में यह फ़िल्म इस शहर की धड़कन को पकड़ती है। इसकी कभी ना सोनेवाली सड़कें और प्रभावशाली स्थापत्य फ़िल्म की कहानी में एक ज़रूरी किरदार की तरह हैं। यह फ़िल्म टैक्सी चलानेवालों, जुआ खेलनेवालों, नाइट क्लब में गाती लड़कियों और चोरी-चकारी के धंधे में लगे किरदारों की दुनिया में घूमती है। ऐसे किरदार जो इस रात में जागते महानगर का स्याह परिवेश गढ़ते हैं।

टैक्सी ड्राइवर की सिनेमाई शैली नव-यथार्थवादी है। यह बॉम्बे में रहनेवाले शहरी निम्नवर्ग का सांस्कृतिक पाठ प्रस्तुत करती है। नाइट क्लब यहाँ एक ऐसी लोकतांत्रिक जगह बन जाती है जहाँ भिन्न पृष्ठभूमि से आये लोग साथ मिल बैठते हैं और सामाजिक ऊँच-नीच के दायरे टूट जाते हैं। पब में गानेवाली स्त्री सिल्वी की भूमिका में शैला रमानी का किरदार सही और गलत के दायरों से परे जाती एक ऐसी लड़की का किरदार है, जो तमन्नाओं और महत्वाकांक्षाओं से निर्मित इस महानगरीय भूलभुलैया से गुज़रती स्त्रियों की स्वायत्तता और उसके रास्ते में आती बाधाओं का प्रतिनिधित्व करती है।

यह फ़िल्म मुम्बई के फ़िल्म उद्योग में घुसपैठ करना शुरु कर चुके माफ़िया के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाती है। इसे इस परिवेश पर बनी शुरुआती हिन्दी फ़िल्मों में एक गिना जा सकता है। साहिर लुधियानवी के लिखे गीत और एस.डी. बर्मन के अविस्मरणीय संगीत से रची टैक्सी ड्राइवर सिनेमैटोग्राफर वी. रात्रा के पर्दे पर रौशनी और छायाओं के कुशल खेल के लिए भी याद रखी जाती है। यह फ़िल्म शहर में बिखरी चंद ज़िन्दगियों की कहानी भर नहीं कहती, बल्कि यह तो इनकी सामाजिक रूप से निरंतर गतिशील ज़िन्दगियों में झांकने की एक खिड़की जैसी है। टैक्सी ड्राइवर की कहानी इस महानगर के हाशिए पर धकेले गए लोगों को सपने देखने और सम्मान के साथ जीने की जगह मुहैया करवाती है। यह फ़िल्म पटकथा लेखक की भूमिका में विजय आनंद की भी पहली फ़िल्म है।
Ratra, V. (Cinematographer), Taxi Driver, 1954 | Lobby Card | CinemaEducation | 00828531
1 / 3

Body of Work

Art Director
Banner
Choreographer
Cinematographer
Dialogue Writer
Director
Editing
M.D. Jadhav Rao
Lead Cast Rest
Music Director
Producer
Screenplay Writer
Still Photographer
Story Writer

Research Centre