Skip to main content
TRIS logo image
Silsila (1981): title artwork
Silsila (1981): featured artwork

Introduction

Yash Chopra's Silsila is a film that skilfully navigates the complexities of love, loss, and the social boundaries sigma surrounding infidelity. Starring Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan, and Rekha, the film explores the emotional turbulence of relationships torn between passion and duty. Chopra cast these stars amid real-life rumours about their off-screen relationships, creating a layered narrative that blurred the lines between fiction and reality. Initially, Smita Patil and Parveen Babi were to be cast, but the final trio brought an unforgettable dynamic that resulted in one of the greatest casting choices for a film of previous century.

At its core, Silsila portrays unrequited love, with the characters' choices reflecting the tension between personal desires and social expectations. The film presents a sympathetic view of marital infidelity, emphasising emotional complexities rather than simply passing moral judgment. By exploring these themes, Silsila subtly reassures the audience of traditional marriage ideals through its climax while also granting space to question and understand the necessity of certain decisions.

Though the film did not achieve box office success upon its release, partly due to its controversial subject matter, it remains a significant exploration of human relationships. It also marked the debut of Javed Akhtar as a lyricist, who, before this film, was only known as a screenwriter.
यश चोपड़ा की सिलसिला की कहानी प्यार, ज़िम्मेदारी, विरह और बेवफ़ाई जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह विवाहेत्तर प्रेम और उससे खंडित होती सामाजिक मर्यादा की सीमाओं को कुशलता से पेश करती है। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा के अभिनय से सजा इस फ़िल्म का कथानक लालसा और कर्तव्य के बीच फंसे रिश्तों की भावनात्मक उथल-पुथल को बखूबी चित्रित करता है। यश चोपड़ा ने इन तीनों सितारों को फ़िल्म की भूमिकाओं के लिए चुनते हुए वास्तविक जीवन में उनके आपसी रिश्तों के बारे में उड़ रही अफ़वाहों को अच्छे से ध्यान में रखा होगा और इसके चलते फ़िल्म की कहानी में कल्पना और हकीकत के बीच की रेखाएँ धुंधली पड़ गईं। पहले दोनों नायिकाओं की भूमिका के लिए स्मिता पाटिल और परवीन बाबी को लिए जाने की बात थी, लेकिन जो अंतिम त्रिकोण बना उसने पर्दे पर एक अविस्मरणीय समीकरण रच दिया और यह पिछली सदी में हिन्दी सिनेमा के सबसे यादगार भूमिका के लिए चयन (कास्टिंग) में से एक बन गया।

अपने मूल में सिलसिला अधूरे छूट गए प्यार की कहानी है। फ़िल्म में किरदारों के व्यक्तिगत चयन उनकी निजी इच्छाओं और सामाजिक ज़िम्मेदारियों के बीच मौजूद तनाव को दिखाते हैं। यह फ़िल्म विवाहेत्तर संबंध और बेवफ़ाई को सीधे नैतिक फ़ैसला सुनाते हुए खारिज कर देने के बजाए सहानुभूतिपूर्ण नज़रिये से देखती है और इसके चलते पैदा हुई जज़्बाती उलझनों पर ऊंगली रखती है। हालाँकि इन मुद्दों को उठाते हुए भी क्लाइमैक्स में सिलसिला विवाह संस्था की वैधता और उसके आदर्श को दर्शक की नज़र में बड़ी सफ़ाई से पुन:स्थापित करती है, लेकिन साथ ही साथ इस बात की जगह भी छोड़ती है कि इस दायरे से बाहर जाते कुछ निर्णयों को समझा जाए।

फ़िल्म को रिलीज़ के समय बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता नहीं मिली थी, जिसके पीछे शायद इसका विवादास्पद विषय भी एक कारण रहा होगा। पर मानवीय रिश्तों की गहरी पड़ताल सिलसिला को अपने समय की एक ख़ास फ़िल्म बनाती है। इस फ़िल्म का एक और उल्लेखनीय पहलू पटकथा लेखक के रूप में इससे पहले खूब नाम कमा चुके जावेद अख़्तर की एक गीतकार के रूप में पारी की शुरुआत भी है।
Chopra, Yash (Producer), Silsila, 1981. Recording of Ye Kahan Aa Gaye Hum | Working Still, The Bachchans, 2024 | CinemaEducation | 00647555
1 / 8

Body of Work

Research Centre