Skip to main content
TRIS logo image

Sati Sulochana1969

Sati Sulochana (1969): featured artwork

Introduction

Sati Sulochana (1969) A mythological film written by Pandit R. Priyadarshi and directed by S.N. Tripathi, it featured Anita Guha as Sulochana and Prithviraj Kapoor as Ravan. The film tells the story of Sulochana, the devoted wife of Indrajit (Meghnath), son of Ravan, based on episodes from the Ramayana. Premnath played the role of Meghnath, with a supporting cast that included Bipin Gupta, Raj Kumar, Tun Tun, Jayshree T., Moolchand, and others.
The narrative presents the Ramayana through Sulochana's perspective, highlighting her unwavering loyalty to her husband, and culminating in Meghnath's death during the war against Rama. A subplot traces Sulochana's backstory as Naagkumari, who is cursed by Naagraj and compelled to marry Meghnath after rejecting Indradev.
S.N. Tripathi, a respected figure in Indian cinema, also composed the film's music. Known for blending classical training with Rajasthani folk influences, Tripathi frequently used traditional instruments like the shehnai and mandolin to create memorable compositions. The film's soundtrack features six songs, mostly sung by Suman Kalyanpur and Mahendra Kapoor, and remains available on select streaming platforms.
Although Sati Sulochana may not have achieved significant commercial success, Tripathi's music was well-received. His earlier works in Rani Roopmati (1957) and Sangeet Samrat Tansen (1962) are particularly noted for their unforgettable scores.
Precise box office data for the film is unavailable, as tracking was inconsistent for many older Indian films, especially those with niche appeal. Released in 1969, the same year as blockbuster hits like Aradhana. Sati Sulochana, a mythological film, may have struggled to stand out amid the growing popularity of family dramas and romantic films.
सती सुलोचना (1969) एक पौराणिक कथानक पर बनी फ़िल्म थी जिसके लेखक पंडित आर. प्रियदर्शी थे और इसे एस. एन. त्रिपाठी ने निर्देशित किया था। इसमें अभिनेत्री अनीता गुहा ने सुलोचना और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने रावण की भूमिका निभाई। यह फ़िल्म रामायण में आई एक कथा पर आधारित है और इंद्रजीत (मेघनाथ) की पत्नी सुलोचना की कथा कहती है। सुलोचना का किरदार अपने पति के प्रति अटूट निष्ठावान दिखाया गया है। फ़िल्म में प्रेमनाथ ने मेघनाथ की भूमिका निभाई थी जबकि अन्य सहायक कलाकारों में बिपिन गुप्ता, राज कुमार, टुन टुन, जयश्री टी., मूलचंद जैसे अभिनेता शामिल थे।
फ़िल्म की कथा रामायण को सुलोचना के नज़रिये से प्रस्तुत करती है। कथानक में उसका पति के प्रति समर्पण और फिर राम के साथ युद्ध में मेघनाथ की मृत्यु तक की घटनाएँ दिखाई गई हैं। यहीं एक उपकथा में सुलोचना का नागकुमारी के रूप में जन्म होना और फिर नागराज का श्राप और इंद्रदेव को ठुकराने के बाद उसका मेघनाथ से विवाह होना दिखाया गया है।
एस. एन. त्रिपाठी को भारतीय सिनेमा का एक सम्मानित हस्ताक्षर माना जाता है। इस फ़िल्म के लिए संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया था। शास्त्रीय संगीत में पारंगत और राजस्थानी लोकसंगीत से प्रभावित रहे त्रिपाठी अपने गीतों में पारम्परिक वाद्ययंत्रों जैसे शहनाई और मैंडोलिन का इस्तेमाल करते हुए अविस्मरणीय धुनें रचने के लिए जाने जाते थे। इस फ़िल्म में कुल छह गीत थे जिनमें से अधिकांश को सुमन कल्याणपुर और महेंद्र कपूर ने गाया था। इनकी लोकप्रियता का यह प्रमाण है कि आज भी ये गीत कुछ स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर सुनने को मिल जाते हैं।
हालाँकि सती सुलोचना को बड़ी व्यावसायिक कामयाबी नहीं मिली लेकिन फ़िल्म में त्रिपाठी द्वारा तैयार संगीत सराहा गया। उनकी इससे पूर्व की फ़िल्मों रानी रूपमती (1957) और संगीत सम्राट तानसेन (1962) के संगीत को भी विशेष रूप से याद किया जाता है।
इस फ़िल्म के टिकट खिड़की पर प्रदर्शन के सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं जिसकी एक वजह यह हो सकती है कि उस दौर की कई भारतीय फ़िल्मों का, उनमें भी विशेषकर ऐसी फ़िल्मों का जिनकी अपील सीमित वर्ग के लिए थी, व्यावसायिक रिकॉर्ड नहीं रखा गया। सन् 1969 में ही आराधना जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म रिलीज़ हुई थी, ऐसे में सती सुलोचना जैसी पौराणिक फ़िल्म को पारिवारिक और रोमांटिक फ़िल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अलग पहचान बनाना कठिन रहा होगा।
Kapoor, S.A. (Producer), Sati Sulochana, 1969 | Half Sheet Poster | CinemaEducation | 00764114
1 / 4

Body of Work

Cinematographer
Rajkumar Bhakri, S.L. Sharma
Presented by Personality
Producer

Research Centre

Related

1