Saaransh1984
Introduction
At its core, Saaransh is a poignant meditation on grief, mortality, and moral responsibility. The narrative follows B. V. Pradhan (Kher), a retired Maharashtrian schoolteacher living in Mumbai with his wife, Parvati (Hattangadi), as they grapple with the devastating loss of their only son, who dies tragically in New York. Bereft of emotional and financial security, the couple rent out a room in their modest home, inadvertently drawing themselves into the troubled life of their tenant, Sujata (Razdan), a struggling actress.
Sujata is pregnant by Vilas, the son of a powerful and corrupt politician, Gajanan Chitre (Nilu Phule), who refuses to acknowledge the child for fear of electoral scandal. Parvati, overwhelmed by grief, becomes convinced that Sujata’s unborn child represents the spiritual rebirth of her deceased son. This belief propels the Pradhans into a courageous moral battle against political corruption, restoring purpose and dignity to their fractured lives.
Bhatt’s restrained direction and confessional style lend the film its profound realism, while Ajit Verman’s understated musical compositions—particularly “Andhiyara Gehraya” and “Har Ghadi Dhal Rahi Sham”—underscore its contemplative tone. Inspired by personal tragedy in Bhatt’s spiritual circle and real-life events, Saaransh emerged as a critical triumph, winning the National Film Award (1984) for Best Feature Film in Hindi and multiple Filmfare Awards (1984), including Best Actor for Kher and Best Story for Bhatt. Decades later, it remains a defining work of India’s middle-of-the-road cinema, revered for its emotional honesty and humanistic depth.
सारांश (1984) सन् 1984 में रिलीज़ हुई सारांश हिन्दी सिनेमा की सबसे आत्मविश्लेषणात्मक पटकथा पर रची उम्दा कृतियों में से एक मानी जाती है। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित और राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फ़िल्म में अनुपम खेर, रोहिणी हट्टंगड़ी, मदन जैन, नीलू फुले, सुहास भालेरकर और सोनी राजदान जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाएँ निभा रहे थे। अनुपम खेर की यह पहली ही फ़िल्म थी और इसमें उनकी अविस्मरणीय भूमिका को आज भी याद किया जाता है। अजीत वर्मन के संगीत और वसंत देव के गीतों से सजी सारांश को सत्तावनवें ऑस्कर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया, हालाँकि यह अंतिम नामांकन तक नहीं पहुँच पाई थी।
सारांश की कहानी इंसानी दुख, मृत्यु और नैतिक दुविधाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। फ़िल्म का कथानक एक अधेड़ महाराष्ट्रीयन दंपति के साथ आगे बढ़ता है। रिटायर्ड शिक्षक बी. वी. प्रधान (अनुपम खेर) और उनकी धर्मपत्नी पार्वती (रोहिणी हट्टंगड़ी) न्यूयॉर्क में हुई अपने इकलौते बेटे की असमय मृत्यु के बाद भावनात्मक और आर्थिक दोनों किस्म की असुरक्षाओं से गुज़र रहे हैं। वे अपने घर का एक कमरा किराए पर देते हैं। इस घर में उनका किराएदार बनता है स्वतंत्रचेता स्त्री सुजाता (सोनी राजदान) का किरदार। सुजाता एक संघर्षशील अभिनेत्री है। जाने-अनजाने में प्रधान दंपति सुजाता के जीवन की कठिनाइयों का हिस्सा बनते चले जाते हैं।
सुजाता एक बड़े राजनेता के बेटे विलास के बच्चे की माँ बनने वाली है। विलास का बाप गजानन चित्रे (नीलू फुले) राजनैतिक सत्ता से जुड़ा है और दबंग हैसियत रखता है। विलास सुजाता के बच्चे को स्वीकार करने से इनकार कर देता है क्योंकि इससे उसे चुनाव में छवि बिगड़ने का डर है। इधर अपने पुत्र के शोक में डूबी पार्वती यह मानने लगती है कि हो ना हो, सुजाता का अजन्मा बच्चा ही उनके मृत पुत्र का आध्यात्मिक पुनर्जन्म है। उनका यही विश्वास प्रधान दंपत्ति को राजनैतिक सत्ता के विरुद्ध एक नैतिक संघर्ष में खड़ा कर देता है। अचानक इस निराशा में डूबे और टूट चुके दंपति जोड़े को अपने जीवन में एक गरिमामय उद्देश्य मिल जाता है। फ़िल्म का अन्त अंधश्रद्धा के सामने तर्क की चुनौती भी खड़ी करता है।
महेश भट्ट का संयत कथा कहने का तरीका और आत्मविश्लेषण से भरी निर्देशकीय शैली फ़िल्म को गहरा यथार्थबोध देती है। अजीत वर्मन का संगीत, ख़ासकर “अंधियारा गहराया” और “हर घड़ी ढल रही शाम” जैसे गीत इस फ़िल्म के चिंतनशील स्वर को और गहराई प्रदान करते हैं। भट्ट के आध्यात्मिक परिवेश में घटी निजी त्रासदियों और दूसरी वास्तविक घटनाओं से प्रेरणा लेकर बनी सारांश आलोचकीय स्तर पर बहुत सफल रही। इस फ़िल्म को ‘सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फ़िल्म’ के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार हासिल हुआ और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में भी अनुपम खेर को ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ और महेश भट्ट को ‘सर्वश्रेष्ठ कहानी’ सहित कई सम्मान हासिल हुए। आज दशकों बाद भी यह भारत के उस दौर के मिडिल-ऑफ़-दि-रोड’ सिनेमा की एक महत्वपूर्ण कृति मानी जाती है। इस फ़िल्म की भावनात्मक ईमानदारी और जज़्बाती तीव्रता आसानी से भुलाई नहीं जा सकती है।
Body of Work
Bhatt, Mahesh (Director), Saaransh, 1984 | Song-Synopsis Booklet | CinemaEducation | 00809040
03:48 mins
03:35 mins
Economics of Cinema
1984
- Filmfare Awards
Best Story · The Times Group
- National Film Awards
Best Lyrics · Directorate of Film Festivals
- Filmfare Awards
Best Art Direction · The Times Group
- Filmfare Awards
Best Actor · The Times Group
Research Centre
Calendar 1
- ArchivedFilm ScreeningProject 31Saraansh-1984 | 137 minsIntroduced by Soni Razdan & Mahesh Bhatt23rd January 20268:00pmStein Auditorium, India Habitat Centre, Lodi Road, New Delhi, 110003Mahesh Bhatt, Pooja Bhatt, Soni Razdan Bhatt & Neville TuliA poignant exploration of aging, loss, and existential despair, Saaransh is noted for the remarkable debut performance of Anupam Kher, who in his 20s, played the role of a 60-year-old man.Read More →