Introduction
The cinematography was handled by Krishan Saigal, while B. S. Glaad served as editor. The music, composed by Shankar Jaikishan, featured lyrics by Shailendra, Hasrat Jaipuri, and the legendary Mirza Ghalib.
The narrative focuses on the destructive consequences of alcoholism and womanizing, exploring how familial support systems can serve as a stabilizing force. The story follows Mohan Khanna (played by Raj Kapoor), who comes from a family with a history of alcohol addiction, notably his grandfather. Mohan, also an alcoholic, becomes entangled with Miss Reeta (played by Nishi), a manipulative woman using him to seek revenge on his father, Judge Kundan Lal Khanna, while extracting money for herself.
Among the few genuinely concerned for Mohan's well-being is an elderly family servant, recently released from prison after serving time for a double homicide. This morally complex character adds a compelling layer to the story, which juxtaposes good and evil, temptation and redemption.
Raj Kapoor, one of Indian cinema's most revered actors and filmmakers, delivers a powerful performance as the conflicted protagonist. Mala Sinha, who at the time was among the highest-paid actresses in the industry (alongside Vyjayanthimala), plays the central figure offering moral support and emotional grounding.
The film's music was well received. Songs like Mujhko Yaaro Maaf Karna Main Nashe Mein Hoon and Main To Nahi Pee, rendered by Lata Mangeshkar, Mukesh, and Usha Mangeshkar, became quite popular upon release and remain memorable to this day.
फ़िल्म में सिनेमैटोग्राफी का ज़िम्मा कृष्ण सहगल के पास था और सम्पादन बी. एस. ग्लैड ने संभाला था। फ़िल्म के लिए संगीत शंकर-जयकिशन की सदाबहार जोड़ी ने तैयार किया था। इस फ़िल्म के लिए गानों के बोल गीतकार शैलेंद्र और हसरत जयपुरी ने लिखे थे। फ़िल्म में महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब की लिखी नज़्म भी गीत के बतौर इस्तेमाल की गई थी।
फ़िल्म की कहानी शराब की लत और वासना में डूबे इंसान की बुराइयों को दिखाती है। इसमें यह भी बताया गया है कि कैसे पारिवार का साथ इंसान के लिए ज़रूरी होता है और उसे इन बुराइयों से बचाता है। फ़िल्म के मुख्य किरदार मोहन खन्ना (राज कपूर) का ताल्लुक एक ऐसे रईस परिवार से है जिसमें शराब की लत पहले से रही है। मोहन के दादाजी भी इस लत के चलते बर्बाद हो गए। मोहन को भी शराब पीने की लत है। इसी चक्कर में मोहन मिस रीटा (निशि) नामक एक चालाक स्त्री के जाल में फंस जाता है। मिस रीटा अपने स्वार्थ के लिए मोहन का इस्तेमाल करती है और उससे खूब पैसे ऐंठती है। दरअसल वो मोहन के ज़रिये उसके पिता जज कुंदनलाल खन्ना से बदला लेना चाहती है।
इधर घर में मोहन की फ़िक्र करनेवाले लोगों में एक ख़ास पारिवारिक सेवक है। यह वृद्ध सेवक दो हत्याओं के आरोप में जेल की सज़ा काटने के बाद हाल ही में रिहा हुआ है। इस किरदार की आपराधिक पृष्ठभूमि और नेकनीयती से उपजा द्वंद्व कहानी को एक दिलचस्प मोड़ देता है। यह अच्छाई और बुराई, लालच और मुक्ति जैसे दार्शनिक सवालों के बीच बहस बन जाती है।
उस दौर में राज कपूर भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित अभिनेता और फ़िल्मकारों में से एक गिने जाते थे। उन्होंने पर्दे पर कहानी के मुख्य किरदार का भीतरी द्वंद्व बेहद प्रभावशाली ढंग से निभाया है। फ़िल्म की नायिका माला सिन्हा भी उस दौर में वैजयंतीमाला के समकक्ष इंडस्ट्री की सबसे अधिक पारिश्रमिक हासिल करनेवाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। इस फ़िल्म में उनका केंद्रीय किरदार नायक को नैतिक बल और भावनात्मक समर्थन प्रदान करता है।
इस फ़िल्म का संगीत भी खूब पसन्द किया गया। फ़िल्म में मुकेश और लता मंगेशकर के गाये “मुझको यारों माफ़ करना, मैं नशे में हूँ” और “मैंने तो नहीं पी” जैसे गीत फ़िल्म की रिलीज़ के वक़्त बहुत लोकप्रिय हुए और आज भी सिनेमाई गीतों के श्रोताओं में याद किये जाते हैं।