SU Sunny's delightful comedy showcases Dilip Kumar and Meena Kumari in rare lighter roles and became the third highest-grossing Indian film of 1960
Introduction
S.U. Sunny's Kohinoor marked a stylistic departure for both Dilip Kumar and Meena Kumari, showcasing their versatility in lighter, more comedic roles compared to their typical tragic personas. Set in a princely kingdom, the film follows Prince Rajkumar, played by Dilip Kumar, who embarks on a quest to protect his kingdom from treacherous forces. Meena Kumari plays Princess Chandramukhi, a playful and spirited character, far removed from her bleak roles. Together, their chemistry and sharp comic timing infuses the film with delightful charm and playfulness. The film had widespread appeal as it stands as the third highest-grossing film of 1960, behind Mughal-e-Azam and Barsaat Ki Raat. Audiences were drawn not only to the playful performances of its leads but also to the film's engaging mix of action, humour, and melodrama. The sword fights, comic scenes, and vibrant...
Read More
एस.यू. सनी द्वारा निर्देशित कोहिनूर इसके नायक दिलीप कुमार और नायिका मीना कुमारी दोनों के लिए ही एक किस्म का प्रस्थान थी जहाँ उन्होंने अपनी स्थापित और लोकप्रिय ट्रैजिक नायकीय छवियों से बाहर निकलते हुए अधिक हास्य से भरी कॉमेडी भूमिकाएँ चुनकर अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा के एक नए आयाम का प्रदर्शन किया। इस फ़िल्म की कहानी के केंद्र में एक शाही रियासत के राजकुमार (दिलीप कुमार) का किरदार है, जो विश्वासघात करनेवाली ताक़तों के खिलाफ़ अपने राज्य की रक्षा के अभियान पर निकला है। मीना कुमारी ने यहाँ राजकुमारी चंद्रमुखी का उत्साह और चंचलता से भरा रोचक किरदार निभाया है, जो उनके ग़म में डूबे दूसरे कई किरदारों से बहुत अलग है। साथ मिलकर दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री और हास्य की बारीक समझ फ़िल्म को आकर्षण और शोख़ मिजाज़ से सराबोर कर देती है। इस फिल्म ने लोकप्रियता भी खूब हासिल की और यह मुग़ल-ए-आज़म और बरसात की रात के बाद साल 1960 की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म थी। दर्शकों को न केवल इसके नायक नायिका के चंचल शोख़ अभिनय ने आकर्षित किया, फ़िल्म के मारधाड़ के दृश्य, इसका हास्य और मेलोड्रामा भी लाजवाब था। तलवारबाज़ी के दृश्यों, हास्य प्रसंगों और तड़कभड़क वाले नृत्य-संगीत ने जनता के बीच इस फ़िल्म को खूब लोकप्रिय बनाया।
Body of Work
Research Centre