Khakaan1965
Introduction
The plot unfolds in the kingdom of Shiman, where the king is losing a war while his queen is in labour. As news arrives that Commander Rohinton (Uma Dutt) has triumphed in battle, the queen delivers a daughter. A wandering fakir then foretells that this girl will marry the man who will one day kill the king—none other than Rohinton's future son. Shocked, the king demands that Rohinton surrender his child once born. Rohinton agrees, but his wife flees into the jungle with their newborn. Meanwhile, the treacherous Vazir imprisons Rohinton.
Eighteen years later, the grown princess (Mumtaz) meets and falls in love with Khakaan (Dara Singh), a tribal prince and Rohinton's lost son. When the Vazir discovers their meetings, Khakaan is captured and sentenced to death. The princess rescues him, and together they escape, marry, and lead the tribal army to victory. Khakaan kills the king, fulfilling the prophecy, and peace is restored as he takes the throne.
The soundtrack, composed by N. Dutta, featured memorable songs such as Aap Ke Khayalon Men Khoye, Jadu Kar Gai Hai Nazar, Jo Baat Honi Hain, and Kiya Jo Ishq To Hum Ho Gaye Diwane, blending voices of Asha Bhosle, Kamal Barot, and Mohammed Rafi.
फ़िल्म की कहानी शिमान नामक एक राज्य में घटित होती है जहाँ का राजा युद्ध में हार रहा है और उसकी रानी प्रसव पीड़ा में है। पर जैसे ही खबर आती है कि सेनापति रोहिंटन (उमा दत्त) ने युद्ध जीत लिया है, रानी एक पुत्री को जन्म देती है। उसी समय एक साधू फ़कीर भविष्यवाणी करता है कि यह लड़की जिस व्यक्ति से विवाह करेगी वही एक दिन राजा की हत्या करेगा और वह इंसान कोई और नहीं बल्कि सेनापति रोहिंटन का पुत्र होगा। यह सुनकर स्तब्ध राजा सेनापति रोहिंटन से अपना बच्चा जन्म के बाद फ़ौरन उसे सौंप देने की माँग करता है। वफ़ादार रोहिंटन इसके लिए सहमत भी हो जाता है लेकिन उसकी पत्नी नवजात शिशु को लेकर जंगल में भाग जाती है। इसी बीच विश्वासघाती वज़ीर सेनापति रोहिंटन को बंदी बना लेता है।
इसके अठारह साल बाद बड़ी हो चुकी राजकुमारी (मुमताज़) की मुलाकात खोए हुए राजकुमार खाकान (दारा सिंह) से होती है और दोनों एक-दूसरे से प्रेम कर बैठते हैं। खाकान ही सेनापति रोहिंटन का खोया हुआ बेटा है जिसकी परवरिश जंगल में हुई है और वो अब एक आदिवासी राजकुमार है। जब वज़ीर को उनके इस संबंध का पता चलता है तो वह खाकान को बंदी बनवा लेता है और मृत्युदंड का आदेश देता है। लेकिन राजकुमारी अपने प्रेमी खाकान को बचाकर ले जाती है और दोनों विवाह कर लेते हैं। इसके बाद वे एक आदिवासी सेना का नेतृत्व करते हुए दुष्ट वज़ीर के खिलाफ़ युद्ध में विजय प्राप्त करते हैं। आखिर में खाकान राजा की हत्या कर भविष्यवाणी को पूर्ण करता है और अंततः सिंहासन पर बैठता है। राज्य में शांति और सुख-चैन की स्थापना होती है।
इस फ़िल्म के लिए संगीत एन. दत्ता ने तैयार किया था। इस फ़िल्म में आशा भोंसले, कमल बारोट और मोहम्मद रफ़ी जैसे गायकों के स्वरों में “आप के ख़यालों में खोए”, “जादू कर गई है नज़र”, “जो बात होनी है” और “किया जो इश्क़ तो हम हो गए दीवाने” जैसे यादगार गीत शामिल थे जिन्हें आज भी संगीत प्रेमी याद करते हैं।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1