Junoon1979
Introduction
Imbued with the haunting melodies of Vanraj Bhatia and captured through the discerning lens of Govind Nihalani, Junoon is both epic in scope and intimate in emotion. Its illustrious ensemble cast included Shashi Kapoor, his wife Jennifer Kendal, and their children Karan, Kunal, and Sanjna Kapoor in fleeting yet memorable roles. Joining them were stalwarts like Nafisa Ali, Tom Alter, Shabana Azmi, Kulbhushan Kharbanda, Naseeruddin Shah, Deepti Naval, Pearl Padamsee, and Sushma Seth, each lending gravitas to this historical tableau.
The soundtrack, a confluence of classical poetry and modern composition, features four sublime tracks. Noteworthy among them are the ethereal Rain Piya Ki (Jamil Ahmad), the passionate Ishq Ne Todi (Mohammad Rafi), and the poignant Ghir Aayi Ghata rendered in two soulful versions by Asha Bhosle and Varsha Bhosle. Jennifer Kendal's recitation of Come live with me and be my love added a haunting English interlude to this richly textured score.
A resounding critical and commercial success, the film garnered numerous accolades, including the National Film Award for Best Feature Film in Hindi, Best Cinematography, and Best Audiography. At the 27th Filmfare Awards, it swept major categories and earned nominations for outstanding performances and storytelling. As the inaugural film at the 7th International Film Festival of India (1979), Junoon also represented India at global stages including Moscow, Montreal, Cairo, Sydney, and Melbourne, solidifying its place as a cinematic gem of enduring resonance.
संगीतकार वनराज भाटिया की मार्मिक धुनों और गोविन्द निहलानी की बारीक़ नज़र से फ़िल्माए गए दृश्यों ने जुनून को एक ऐसा जीवन्त अनुभव बना दिया है जो अपने विस्तार में महाकाव्यात्मक है और अपनी संवेदना में निहायत आत्मीय। इसमें उस दौर के कई शानदार कलाकार काम कर रहे थे जिनमें खुद निर्माता शशि कपूर, उनकी पत्नी ज़ेनिफ़र कैंडल और उनके बच्चे करण, कुणाल और संजना कपूर भी शामिल थे। इनके साथ नफ़ीसा अली, टॉम ऑल्टर, शबाना आज़मी, कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, दीप्ति नवल, पर्ल पद्मसी और सुषमा सेठ जैसे दिग्गज कलाकारों ने इस ऐतिहासिक कथानक को अपने प्रामाणिक अभिनय से विश्वसनीयता प्रदान की।
इस फ़िल्म का संगीत शास्त्रीयता और आधुनिक संगीत का संगम है। इस फ़िल्म में चार अद्भुत गीत शामिल हैं। इनमें जमील अहमद का गाया “रैन पिया की”, मोहम्मद रफ़ी का गाया जोशीला “इश्क़ ने तोड़ी” और आशा भोंसले तथा वर्षा भोंसले के गाए दो अलग-अलग वर्ज़न में भावपूर्ण गीत “घिर आई घटा” विशेष उल्लेखनीय हैं। इसके अतिरिक्त ज़ेनिफ़र केंडल ने फ़िल्म में अंग्रेज़ी कविता “कम लिव विथ मी एंड बी माय लव” का पाठ किया है। कुल मिलाकर इस फ़िल्म का संगीत इसे एक अनोखा और कुछ रहस्यमय आयाम देता है।
जुनून को फ़िल्म आलोचकों और दर्शकों दोनों के बीच लोकप्रियता मिली और इसे अनेक पुरस्कार भी हासिल हुए। राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में इसे सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फ़ीचर फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ छायांकन और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि के सम्मान प्राप्त हुए। सत्ताइसवें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इसने कई प्रमुख श्रेणियों में जीत हासिल की और उत्कृष्ट अभिनय तथा उत्कृष्ट कहानी के लिए भी नामांकन पाए। सन् 1979 के सातवें अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में उद्घाटन फ़िल्म के रूप में जुनून को प्रदर्शन के लिए चुना गया और इस फ़िल्म ने भारत का प्रतिनिधित्व मॉस्को, मॉन्ट्रियाल, काहिरा, सिडनी और मेलबॉर्न जैसे वैश्विक मंचों पर वहाँ के फ़िल्म समारोहों में भी किया। कह सकते हैं कि यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अमर धरोहर के रूप में स्थापित हो गई है।
Body of Work
Research Centre
Calendar 1
- ArchivedExhibitionProject 15Exhibition | The Cinema of Shyam Benegal | T.R.I.S. in Collaboration with 17th Habitat Film Festival20th - 24th May 2025T.R.I.S. in Collaboration with 17th Habitat Film Festival will be commemorating the life and work of two pioneering individuals of the Indian film industry, who shaped Indian cinema in their unique ways. One exhibition celebrates the birth centenary of Raj Kapoor, while the other remembers Shyam Benegal. The Cinema of Raj Kapoor – 15 to 20 May 2025 The Cinema of Shyam Benegal - 21 to 25 May 2025 10:00 am to 8:00 pm daily at the Convention Centre Foyer GalleryRead More →