Skip to main content
TRIS logo image

Dulha Dulhan1964

Dulha Dulhan (1964): featured artwork

Introduction

Dulha Dulhan (1964) Produced and directed by Ravindra Dave, this film brought together legendary actors Raj Kapoor and Sadhana Shivdasani for the first and only time. This romantic drama captivated audiences with its tenderly woven story of love, identity, and emotional discovery.
The plot follows Chanda, a young woman from a wealthy family in Jaipur, living with her parents Thakur Dharam Singh and his wife. Pressured to marry a suitor of her father's choosing, Chanda rebels. A heated argument leads to her being struck by her father, after which she loses consciousness. She awakens three days later in a Bombay hospital, where her father expresses remorse and promises not to force her into marriage. She forgives him, and they return home.
Soon after, a mysterious visitor arrives, Raj Kumar, an Akashwani singer who insists Chanda is his wife, Rekha. He implores her to return to Bombay, where he lives in a modest chawl with a struggling actor named Bansi. The story unfolds around the question of identity: Is Chanda truly Rekha, or is there more to Raj Kumar's claim?
The film's success was amplified by its music, composed by Ravi with lyrics by Shakeel Badayuni. Iconic songs such as Hamne Tujhko Pyar Kiya Hai (Mukesh and Lata Mangeshkar), Jo Pyar Tune Mujhko Diya Tha, and Jumme Ki Raat Ho Ya Din played a key role in its popularity.
As the third-highest-grossing Indian film of 1964, Dulha Dulhan remains memorable for its emotionally rich performances. Raj Kapoor's expressive depth and Sadhana's grace brought the story to life. Although they never collaborated again, their chemistry left a lasting impact, making this film a cherished classic of Hindi cinema.
दूल्हा दुल्हन (1964) के निर्माता और निर्देशक रविंद्र दवे थे। हिन्दी सिनेमा के लोकप्रिय नायक और नायिका राज कपूर और साधना इस फ़िल्म में पहली और आख़िरी बार एक साथ पर्दे पर जोड़ी के बतौर नज़र आए। यह रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म प्यार, पहचान और भावुक जज़्बातों की कोमलता से बुनी कहानी पर आधारित थी और इसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर लिया।
फ़िल्म की कहानी जयपुर के एक अमीर परिवार में पली-बढ़ी चँदा नामक युवती के साथ आगे बढ़ती है। चँदा अपने रईस पिता ठाकुर धरम सिंह और माँ के साथ रहती है। पर जब उस पर पिता अपने चुने वर से विवाह करने का दबाव बनाते हैं तो वह विद्रोह कर देती है। बहस के दौरान एक उत्तेजना भरे क्षण में पिता चँदा को ऐसा थप्पड़ रसीद करते हैं कि वह बेहोश हो जाती है। तीन दिन बाद उसे होश आता है तो वह खुद को बम्बई के एक अस्पताल में पाती है। यहाँ उसके पिता पिछली घटना पर पछतावा व्यक्त करते हैं और वादा करते हैं कि वह उस पर शादी करने का अनर्गल दबाव नहीं बनायेंगे। चँदा उन्हें माफ़ कर देती है और वे दोनों घर लौट आते हैं।
पर कुछ ही समय बाद उनके जीवन में एक रहस्यमय आगंतुक का प्रवेश होता है। राज कुमार नामक यह किरदार जो आकाशवाणी में गायक का काम करता है, दावा करता है कि चँदा असल में उसकी पत्नी रेखा है। वह चँदा से विनती करता है कि वह उसके साथ बम्बई लौट चले जहाँ वे दोनों एक सामान्य सी चॉल में रहते हैं। बम्बई में उनके साथ इस चॉल में बंसी नाम का एक संघर्षरत अभिनेता भी रहता है। फ़िल्म की कहानी के मूल में यही रहस्य है कि क्या चँदा वास्तव में रेखा है या राज कुमार का दावा सच्चाई के किसी और सिरे से संचालित हो रहा है?
इस फ़िल्म की कामयाबी को इसके संगीत ने और भी भव्य बना दिया। इस फ़िल्म के लिए संगीत तैयार किया था रवि ने और गीत के बोल लिखे थे शायर शकील बदायूनी ने। फ़िल्म में मुकेश और लता मंगेशकर के गाये “हमने तुझको प्यार किया है”, “जो प्यार तूने मुझको दिया था” और “जुम्मे की रात हो या दिन” जैसे यादगार गीतों ने इसकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करने और इसकी स्मृति को स्थायी बनाने में ख़ास भूमिका निभाई।
सन् 1964 की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म दूल्हा दुल्हन अपने अभिनेताओं के संवेदनशील और जज़्बाती अभिनय के लिए आज भी याद की जाती है। राज कपूर के अभिनय के आवेग और साधना की शालीन उपस्थिति ने इस उलझे हुए रिश्तों की कहानी को पर्दे पर जैसे ज़िन्दा कर दिया। हालाँकि इन दोनों कलाकारों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया, लेकिन सिनेमाई पर्दे पर उनकी जुगलबन्दी ने देखनेवालों के दिलों पर स्थायी प्रभाव छोड़ा। इन्हीं वजहों से यह फ़िल्म हिन्दी सिनेमा की चुनिंदा यादगार फ़िल्मों की सूची में गिनी जाती है।
Mukadam, M.W (Cinematographer), Dulha Dulhan, 1964 | Photographic Still | CinemaEducation | 00885090
1 / 3

Body of Work

Cinematographer
Lead Cast Rest

Research Centre