Skip to main content
TRIS logo image
Dosti (1964): title artwork
Dosti (1964): featured artwork

Introduction

Satyen Bose's Dosti is an engaging drama film that centres on the lives of two boys with disabilities, Ramu (Sushil Kumar) and Mohan (Sudhir Kumar), who forge a deep friendship while grappling with the harsh realities of urban poverty. Ramu, who is physically disabled, and Mohan, who is blind, meet by chance in the city streets and become each other's only support as they navigate life's struggles. The film presents both disability and destitution unflinchingly while avoiding romantic subplots or the typical hero-villain dynamics in favour of a serious engagement with the social neglect of vulnerable children.

Released at a time when such themes were under-explored in Indian cinema, Dosti acknowledged the plight of children as a pressing social concern. Its raw representation of friendship, perseverance, and human dignity struck a chord with audiences and critics alike, earning it six Filmfare Awards out of seven nominations, including Best Film and Best Director. The film's ethereal songs, composed by Laxmikant-Pyarelal, including Chahunga Main Tujhe Saanjh Savere, became evergreen classics. Dosti remains a landmark film, offering a compassionate narrative that raises awareness about disability and poverty relegated to the margins of Indian society.
सत्येन बोस की दोस्ती मनोभावों से भरी एक रोचक फ़िल्म है जिसकी कहानी घनघोर गरीबी में शहरी जीवन की कठोर वास्तविकताओं से जूझते दो विकलांग लड़कों रामू (सुशील कुमार) और मोहन (सुधीर कुमार) की आपसी दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। रामू, जिसका एक पैर खराब है, शहर में भटकते हुए किसी संयोग से मोहन से टकरा जाता है। मोहन देख नहीं सकता, लेकिन महानगर में जीवन के कठिनाई से भरे मार्ग पर चलते हुए रामू और मोहन एक-दूसरे का सबसे बड़ा सहारा बन जाते हैं। फिल्म अपाहिज जीवन और मुफ़लिसी की सच्चाई को बड़ी बेबाकी से पर्दे पर पेश करती है। कथा में कोई प्यार या रोमांस की उप-कथा जोड़ने या पारम्परिक हीरो-विलेन वाली केन्द्रीय कथा से बचते हुए यह समाज में लावारिस छोड़ दिये गए बच्चों की सामाजिक उपेक्षा का मुद्दा गंभीर रूप से उठाती है।
दोस्ती ने बच्चों की दुनिया और उसकी दुख-तकलीफ़ों को एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे के रूप में तब सिनेमा का विषय बनाया जब उस दौर के भारतीय सिनेमा में ऐसे विषयों पर फ़िल्मकारों का कम ही ध्यान जाता था। इस फ़िल्म के कहन की सच्चाई, कहानी में चित्रित इंसानी दोस्ती का सादापन, जीवन संघर्ष और मानवीय गरिमा की सिनेमाई प्रस्तुति ने दर्शकों और आलोचकों दोनों का दिल जीत लिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इसे सात नामांकन और छह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिले, जिनमें 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' और 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल है। फ़िल्म में संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था और इसके “चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे” जैसे मनमोहक गीत आज भी सदाबहार बने हुए हैं। विकलांगता और गरीबी कैसे इंसान को गरिमामय जीवन से परे समाज के हाशिए पर धकेल देती है, भारतीय समाज के इस छिपे हुए क्रूर पक्ष को एक सहानुभूतिपूर्ण कहानी के माध्यम से उजागर करनेवाली दोस्ती आज भी हिन्दी सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर बनी हुई है।
Braganza, Marshal (Cinematographer), Dosti, 1964 | Photographic Still | CinemaEducation | 00885072
1 / 6

Body of Work

Art Director
Assistant Directors
Cinematographer
Dialogue Writer
Director
Music Director
Poster Designer
Screenplay Writer
Still Photographer
Paul Studio
Story Writer

Research Centre