Daag1952
Introduction
The plot of Daag revolves around the protagonist, Suresh (played by Dilip Kumar), who turns to alcohol to cope with the sorrow and pain in his life. After initially giving up drinking, he falls back into despair and hits the bottle again, creating a tragic and emotionally charged narrative. This portrayal of a dipsomaniac marked a significant moment in Bollywood Hindi cinema and is considered a precursor to his later portrayal of Devdas (1955), another iconic role as a tragic, alcoholic hero. Both films, though different in their settings, established Dilip Kumar's enduring image as a man tortured by love and loss.
The film also featured Nimmi, Usha Kiran, Lalita Pawar, Kanhaiyalal, and Leela Mishra in pivotal roles, adding depth to the story's emotional range. Madhubala, who was rumored to be in a romantic relationship with Dilip Kumar at the time, was initially Chakravarty's first choice for the female lead. However, due to her busy schedule, she had to leave the project, and Nimmi was cast instead.
Despite its melancholic themes and heavy emotional tone, Daag was a commercial success and was declared a hit at the box-office. Its popularity was also bolstered by its memorable music, composed by the legendary duo Shankar–Jaikishan. The film featured two versions of the song "Ae mere dil kahin aur chal...", one male version sung by Talat Mehmood and a female version sung by Lata Mangeshkar. Both versions of the song became immensely popular and remain classics to this day, frequently performed by contemporary singers on stage.
Daag is significant not just for its portrayal of Dilip Kumar's complex character but also for setting the stage for future roles that explored themes of love, loss and personal tragedy. It remains an important milestone in his career, showcasing his skill in bringing depth to characters dealing with emotional turmoil and personal battles.
दाग़ की कहानी नौजवान नायक सुरेश (दिलीप कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है जिसने अपनी ज़िन्दगी के दुख-दर्द को भुलाने के लिए शराब का दामन थाम लिया है। एक बार शराब पीना छोड़ने के बाद जब वह खुद को फिर से निराशा में घिरा पाता है, दोबारा शराब में डूब जाता है। कहानी का यह मुख्य तनाव फ़िल्म को एक त्रासद और भावनाओं से भरी दिशा में ले जाता है। दिलीप कुमार के शराब की लत में डूबे इंसान के किरदार को हिन्दी सिनेमा में यहाँ एक ख़ास क्षण मानकर देखांकित किया जाना चाहिए क्योंकि इसके कुछ ही बाद वे देवदास (1955) में एक ग़म में डूबे शराबी नायक की यादगार भूमिका निभाते हैं। हालाँकि दोनों फ़िल्में अपने परिवेश में एक दूसरे से अलग थीं पर इन दोनों भूमिकाओं ने अभिनेता दिलीप कुमार की प्यार में हारे, ग़म में डूबे नायक की अद्वितीय छवि को स्थायित्व दे दिया।
दाग़ में निम्मी, उषा किरण, ललिता पवार, कन्हैयालाल और लीला मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में थे और इनके कुशल अभिनय ने कहानी को भावनात्मक गहराई दी। शुरुआत में फ़िल्म में नायिका की भूमिका में अमिय चक्रवर्ती की पसन्द मधुबाला थीं, जिनके साथ उस समय दिलीप कुमार के रोमांटिक रिश्ते की खबर उड़ा करती थी। पर व्यस्त कार्यक्रम के चलते उन्हें यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा और उनकी जगह अभिनेत्री निम्मी को नायिका लिया गया।
अपने उदासी भरे कथानक भावनाओं के उबाल के बावजूद दाग़ व्यावसायिक रूप से सफल फ़िल्म साबित हुई और इसने टिकट खिड़की पर कामयाबी का झंडा गाड़ दिया। इसकी लोकप्रियता की एक वजह इसका यादगार संगीत भी था, जिसे महान संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन ने संगीतबद्ध किया था। फ़िल्म में गीत “ऐ मेरे दिल कहीं और चल” दो बार इस्तेमाल हुआ है। इसे पुरुष स्वर में तलत महमूद ने गाया था और दूसरा स्त्री स्वर वाला संस्करण लता मंगेशकर ने गाया। गीत के दोनों संस्करण बेहद लोकप्रिय हुए और आज भी क्लासिक बने हुए हैं। अक्सर जिन्हें उभरते हुए गायक अपनी मंचीय प्रस्तुतियों में पेश करते हैं।
दाग न केवल दिलीप कुमार के ग़म में डूबे चरित्र चित्रण की वजह से ख़ास है, यह उनकी भविष्य में आनेवाली प्यार के ग़म और व्यक्तिगत त्रासदियों में डूबी यादगार भूमिकाओं के लिए मंच भी तैयार करती है। यह उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर फ़िल्म है जो भावनात्मक उथल-पुथल और व्यक्तिगत उलझनों से जूझते पात्रों को निभाने में उनके अभिनय कौशल को खूबी के साथ सामने लाती है।