Skip to main content
TRIS logo image
Bandini (1963): title artwork
Bandini (1963): featured artwork

Introduction

Bandini by Bimal Roy is a film which is celebrated for its sensitive portrayal of romance from a female perspective. The film tells the story of Kalyani (Nutan), a prisoner charged with murder, whose romantic dilemma between two men highlights deeper questions of freedom, loyalty, and justice. Unlike many films of the era, Bandini does not objectify its heroine or reduce her to a vehicle for male desire. Instead, Roy's nuanced narrative centers on Kalyani's emotional journey, reflecting her strength and vulnerabilities.

Drawing inspiration from Jarasandha's novel which is based on his real-life experience as a prison superintendent, Roy crafts an introspective film that challenges the patriarchal norm through its refined and complex characters. His Bengali sensibility imbues Bandini with a quiet yet powerful resonance, deviating from conventional melodramas. The influence of Vaishnava poetry is palpable in the film's music, with songs like "Mora Gora Ang Lele”, which is also the first song composed by Gulzar for a Hindi film.
बिमल राय की बंदिनी में एक स्त्री के नज़रिये से प्रेम का बहुत ही संवेदनशील चित्रण किया गया है। फ़िल्म की कहानी कल्याणी (नूतन) के चरित्र के इर्द-गिर्द घूमती है। कल्याणी हत्या के आरोप में जेल में सज़ा काट रही है। दो पुरुषों के प्रेम के बीच नैतिक दुविधा में उलझी कल्याणी के सामने हक़ और इंसाफ़, प्यार और वफ़ा जैसे सवाल खड़े हैं। उस दौर की कई दूसरी फ़िल्मों के विपरीत बंदिनी अपनी नायिका का कोरा वस्तुकरण नहीं करती और उसके व्यक्तित्व को सिर्फ़ पुरुष की चाहत तक सीमित नहीं करती। बिमल राय यहाँ कथानक को कल्याणी की अंदरूनी भावनात्मक यात्रा पर केंद्रित करते है, जिससे एक ओर उसकी आकांक्षाएँ और आशंकाएँ उभरकर सामने आती हैं तो वहीं दूसरी ओर उसके किरदार की मज़बूती भी छलक पड़ती है।

बंदिनी की कहानी बांग्ला उपन्यासकार जरासंध के उपन्यास पर आधारित है, जिन्होंने बंगाल में जेल अधीक्षक रहते हुए अपने वास्तविक जीवन के अनुभवों पर यह कथा लिखी थी। बिमल राय के करियर की यह अंतिम फ़िल्म अपने पेचीदा और बहुत बारीक़ी से चित्रित किरदारों के माध्यम से समाज के पितृसत्तात्मक ढांचे की आलोचना प्रस्तुत करती है। उनका बांग्ला सांस्कृतिक बोध बंदिनी को एक निष्कपट ठहराव प्रदान करता है, जो हिन्दी सिनेमा के पारम्परिक मेलोड्रामा से प्रस्थान है। सचिन देव बर्मन के यादगार संगीत से सजे फ़िल्म के गीतों में वैष्णव भक्ति संगीत की छाप है। इसी फ़िल्म में “मोरा गोरा अंग लेई ले” जैसे गीत के साथ गुलज़ार एक गीतकार के रूप में हिन्दी सिनेमा में अपनी अविस्मरणीय पारी की शुरुआत करते हैं।
Bose, Kamal (Cinematographer), Bandini, 1963 | Photographic Still | CinemaEducation | 00884275
1 / 4

Body of Work

Research Centre