Introduction
The film questions the legitimacy of traditional family structures by showcasing how Pushpa, who society deems immoral, provides the emotional warmth and care that these two men cannot find in their "respectable" homes. In this way, Amar Prem subverts conventional notions of respectability and morality, creating a space for meaningful but socially unrecognised relationships that nurture the spirit more than the institution of family.
Samanta consciously avoids exploitative Bollywood tropes that many films dealing with the plight of sexworkers are equipped with, such as the typical mujra sequence, choosing instead to focus on the inner lives of his characters. The film boasts of an evergreen soundtrack that continues to sway the hearts and minds of all generations alike. The song "Kuch To Log Kahenge" speaks to the societal judgments faced by Pushpa, questioning the very norms that cast her aside.
फ़िल्म यह दिखाते हुए कि कैसे पुष्पा का किरदार, जिसे समाज अनैतिक के दायरे में रखता है, इन दो पुरुषों की देखभाल करता है और उनका भावनात्मक संबल बनता है, पारिवारिक संरचनाओं की वैधता पर सवाल उठाती है। इन दो पुरुषों को पुष्पा से वो स्नेह और अपनापन मिला जो उन्हें उनके 'सम्मानजनक' घरों की चारदीवारी के भीतर चाहकर भी नहीं मिल पाया। अमर प्रेम सम्मान और नैतिकता की पारम्परिक धारणाओं को पलट देती है और ऐसे सामाजिक रूप से अबोले लेकिन कहीं ज़्यादा सार्थक रिश्तों के लिए जगह बनाती है जो परिवार संस्था से आगे बढ़कर इंसान के मन को सहारा देते हैं।
निर्देशक शक्ति सामंत वेश्याओं की दुर्दशा दिखानेवाली फ़िल्मों में इस्तेमाल की जाती रही हिन्दी सिनेमा की घिसी-घिसायी कथा युक्तियों से जानबूझकर खुद को बचाते हैं, जैसे कि नायिका का मुजरा पेश करना। इसके बजाए वे अपने पात्रों की अंदरूनी सच्चाइयों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। फिल्म में पंचम का यादगार संगीत है जो उनसे आगे की और पुरानी, सभी पीढ़ियों के दिलों में बसा है। आनंद बक्शी का लिखा अमर गीत “कुछ तो लोग कहेंगे” पुष्पा द्वारा सहे जा रहे तानों और लांछनों की निरर्थकता खूब बयां करता है और उसे समाज से बाहर करनेवाले कथित सामाजिक मानदंडों पर सवाल उठाता है।