Skip to main content
TRIS logo image

Yaarana1981

Yaarana (1981): featured artwork

Introduction

Yaarana (1981) is a musical drama directed by Rakesh Kumar, starring Amitabh Bachchan, Amjad Khan, Neetu Singh, Tanuja, and Kader Khan. The film follows the somewhat familiar tale of Bishan (Amjad Khan), who loses his fortune while helping his friend Kishan (Bachchan) pursue a singing career. Later, when Kishan becomes a successful singer, it is his turn to help and support Bishan. The plot is loosely based on the friendship between Karna and Duryodhana from the Mahabharata.
The film's soundtrack was composed by Rajesh Roshan, with lyrics penned by Anjaan. The iconic song "Sara Zamana" was later recreated as "Haseeno Ka Deewana" in the 2017 film Kaabil, marking the first time Roshan reworked one of his own compositions. This was the beginning of his journey in revisiting his earlier works. The film also featured "Chhookar Mere Man Ko," a song inspired by the Bengali Rabindra Sangeet "Tomar holo shuru..." and sung by Kishore Kumar, which became a massive hit.
Despite its captivating music and strong performances, Yaarana struggled at the box office, though it had moderate success in some territories. The film was recognized at the 29th Filmfare Awards, where Amjad Khan won Best Supporting Actor for his performance.
When the film marked its 40th anniversary in 2021, Amitabh Bachchan reflected on the making of the song "Saara Zamana" in a blog post. The song was filmed at the newly constructed Netaji Subhas Stadium in Kolkata, where the shoot was accompanied by an overwhelming crowd that became uncontrollable, adding to the chaotic but unforgettable atmosphere of the experience.
याराना (1981) एक जोशीले नाच-गाने से भरी संगीतमय ड्रामा फ़िल्म थी, जिसके निर्देशक राकेश कुमार थे। इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, अमजद खान, नीतू सिंह, तनुजा और कादर खान जैसे अपने दौर के जाने-माने अभिनेता मुख्य भूमिकाओं में थे। दोस्ती और उसके लिए बलिदान पर आधारित फ़िल्म की कहानी कुछ हद तक जानी-पहचानी है। बिशन (अमजद खान) अपने दोस्त किशन (अमिताभ बच्चन) को एक सफल गायक बनाने के लिए अपनी पूरी संपत्ति दांव पर लगा देता है। किशन को कामयाबी तो मिलती है, लेकिन बिशन बरबाद हो जाता है। पर इसके बाद जब किशन एक मशहूर गायक बन जाता है तो उसकी बारी आती है बिशन की मदद करने और उसके प्रति अपनी दोस्ती का फ़र्ज निभाने की। फ़िल्म का यह कथानक महाभारत में कर्ण और दुर्योधन की मित्रता की कहानी से प्रेरित भी माना जाता है।
इस फ़िल्म में संगीत राजेश रोशन ने दिया था और इसके लिए गीत अंजान ने लिखे थे। फ़िल्म का सबसे मशहूर गीत "सारा ज़माना, हसीनों का दीवाना" जिसमें अमिताभ बच्चन ने चमकदार एलईडी सूट पहनकर मंच पर डांस किया था, बाद में 2017 में फ़िल्म काबिल में फिर से पेश किया गया। यह पहला मौका था जब राजेश रोशन ने अपनी ही किसी पुरानी धुन को दोबारा रचा और इस तरह उनके लिए अपने पुराने काम को फिर से इस्तेमाल करने का सिलसिला भी शुरु हुआ। इसके अलावा रवींद्र संगीत की धुन "तोमार होलो शूरू..." से प्रेरित किशोर कुमार का गाया गीत "छूकर मेरे मन को" भी जबरदस्त हिट साबित हुआ।
हालाँकि याराना के गानों और अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया लेकिन यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रही। कुछ वितरण क्षेत्रों में इसे मध्यम सफलता मिली। फ़िल्म को उनत्तीसवें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में नामांकन मिला और अमजद खान को उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार हासिल हुआ।
वर्ष 2021 में फ़िल्म की चालीसवीं वर्षगाँठ के मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में "सारा ज़माना, हसीनों का दीवाना" गीत की शूटिंग को याद किया था। यह गाना कलकत्ता के नवनिर्मित नेताजी सुभाष स्टेडियम में फ़िल्माया गया था। अमिताभ बताते हैं कि इस गाने की शूटिंग के दौरान इतनी भारी भीड़ उमड़ी कि स्थिति काबू से बाहर हो गई और अफ़रा-तफ़री मच गई। इन तमाम वजहों से ये सारा अनुभव बड़ा यादगार बन गया।
Nadiadwala, H.A. (Producer), Yaarana, 1981 | Photographic Still Mounted on Lobby Card | CinemaEducation | 00762419
1 / 4

Body of Work

Research Centre