Introduction
According to film historians such as Hameeduddin Mahmood, films released in India up to the mid-1930s often had dual titles: one in Hindi/Urdu for the domestic market and another in English for international audiences. After starring in Husn Ka Daku (1929), Kardar gave up acting and cast Gul Hamid in the lead role for Sarfarosh. He also launched the acting career of Rafiqe Ghaznavi, who would later become a prominent music director.
The film's cinematography was handled by K. V. Machve. The principal cast featured Gul Hamid, Ghulam Qadir, Miss Gulzar, Rafiqe Ghaznavi, and Mumtaz.
When Gul Hamid was cast by Kardar, his striking looks reportedly captivated everyone on set. It was even said that the film industry never again saw an actor with his charm. Born in Pirpiai, Nowshera—a village near the Kabul River in the North West Frontier Province of British India—Hamid went on to star in several more Kardar productions before working with other filmmakers. Notably, he played a role in Heer Ranjha (1932), the first Punjabi-language feature film, also directed by Kardar.
Hamid's most acclaimed performance came in Seeta (1933), directed by Debaki Bose and produced by East India Film Company. The film received international recognition and was screened at the 1934 Venice Film Festival, where it won an honorary diploma.
Like Husn Ka Daku, Sarfarosh premiered at Deepak Cinema in Lahore's Bhati Gate area. The film was completed in thirty weeks and earned "1,170 rupees, 2 annas, and 6 paisas," making it the most successful film in India at that time.
फ़िल्म इतिहासकार हमीदुद्दीन महमूद जैसे जानकारों के अनुसार मूक सिनेमा के दौर से लेकर 1930 के दशक के मध्य तक भारत में रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों के अक्सर दो शीर्षक रखे जाते थे। इनमें एक हिन्दी या उर्दू ज़बान में घरेलू दर्शकों के लिए और दूसरा अंग्रेज़ी ज़बान में अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखकर रखा जाता था। यहाँ सरफ़रोश नाम के साथ दि ब्रेव हार्ट्स नाम का इस्तेमाल इसी परम्परा का प्रतीक है। फ़िल्म हुस्न का डाकू (1929) में अभिनय करने के बाद अब्दुल रशीद कारदार ने खुद अभिनय करना छोड़ दिया और निर्देशन संभालते हुए अपनी अगली फ़िल्म सरफ़रोश में प्रमुख भूमिका के लिए अभिनेता गुल हामिद को चुना। उन्होंने ही रफ़ीक़ ग़ज़नवी को भी अभिनेता के बतौर पहला मौका दिया। आगे चलकर यही रफ़ीक़ ग़ज़नवी एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक के तौर पर जाने गए। इस फ़िल्म की सिनेमैटोग्राफी की ज़िम्मेदारी के. वी. माचवे ने संभाली थी।
जब करदार ने इस फ़िल्म में नायक की भूमिका के लिए अभिनेता गुल हामिद का चयन किया तो उनके आकर्षक व्यक्तित्व ने फ़िल्म सेट पर मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कहा जाता है कि भारतीय फ़िल्म उद्योग को फिर कभी उनके जैसा करिश्माई और मन मोहने वाला अभिनेता नहीं मिला। गुल हामिद का जन्म ब्रिटिशकालीन भारत में काबुल नदी किनारे बसे नौशेरा ज़िले के एक गाँव पीर पियाई में हुआ था। उन्होंने करदार की दूसरी कई फ़िल्मों में भी अभिनय का जलवा बिखेरा और बाद में अन्य निर्देशकों के साथ भी फ़िल्में कीं। उनका हीर राँझा (1932) में किया अभिनय ख़ासतौर से याद किया जाता है। हीर राँझा को पहली पंजाबी भाषा की फ़ीचर फ़िल्म होने का श्रेय दिया जाता है और इसका निर्देशन भी अब्दुल रशीद कारदार ने ही किया था।
गुल हामिद का सबसे यादगार अभिनय सीता (1933) फ़िल्म में था। इसके निर्देशक देवकी बोस थे और इसका निर्माण 'ईस्ट इंडिया फ़िल्म कम्पनी' के बैनर तले हुआ था। यह फ़िल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुई और सन् 1934 के 'वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल' में इसका प्रदर्शन हुआ जहाँ इसे मानद डिप्लोमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हुस्न का डाकू की तरह ही सरफ़रोश का प्रीमियर भी लाहौर के भाटी गेट इलाके में स्थित मशहूर 'दीपक सिनेमा' में हुआ था। वहाँ यह फ़िल्म पूरे तीस सप्ताह तक चली और इसने "एक हज़ार एक सौ सत्तर रुपए, दो आने और छह पैसे” की कमाई की, जिसके साथ यह उस समय तक की सबसे कामयाब भारतीय फ़िल्म बन गई।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1