Skip to main content
TRIS logo image
No image

Introduction

Sangathan (1983) Directed by acclaimed filmmaker Shyam Benegal, the film remains one of his most obscure and under-documented works. The film features Chandrakant Thakkar, who is credited in the role of “Father,” yet beyond this casting detail, very little is publicly known. Despite Benegal's prominence in Indian parallel cinema, Sangathan has largely evaded critical attention and archival preservation. There is no widely available synopsis or thematic outline, leaving its central narrative and purpose unclear.
The film is categorised as a drama and identified as a Hindi-language documentary feature, with a runtime of approximately 58 minutes and presented in color. However, there is a striking absence of information regarding the supporting cast, cinematography, music, editing, production crew, or even the production house involved. No reviews, film festival screenings, awards, or retrospective discussions are known to exist, suggesting that the film may have had a limited or specialised release, possibly for educational or institutional purposes.
This lack of documentation has rendered Sangathan a near-forgotten entry in Benegal's filmography. To better understand its content and significance, further research into Indian film archives, academic film studies resources, or interviews with collaborators from Benegal's circle may be required.
संगठन (1983) के निर्देशक श्याम बेनेगल थे। यह उनके द्वारा निर्देशित सबसे अल्पज्ञात और कम चर्चित रचनाओं में गिनी जाती है। इसमें चंद्रकांत ठक्कर ने 'फ़ादर' की भूमिका निभाई है, लेकिन इस सूचना के अलावा इसके बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। भारतीय समांतर सिनेमा में बेनेगल के एक प्रमुख नाम होने के बावजूद उनके निर्देशन में बनी संगठन आलोचकों का ध्यान नहीं खींच पाई। इसे अभिलेखीय संरक्षण भी नहीं मिला। इस फ़िल्म के केंद्रीय कथानक और नज़रिये को स्पष्ट करने वाली सूचनाएँ या फ़िल्म की विषयवस्तु रूपरेखा भी नहीं मिलती।
इस फ़िल्म को एक ड्रामा फ़िल्म के रूप में वर्गीकृत किया गया है और इसकी भाषा हिन्दी है ऐसा बताया गया है। इसे वृत्तचित्र फ़िल्म की श्रेणी में पहचान मिली है और इसकी अवधि लगभग 58 मिनट है ऐसी सूचना मिलती है। यह फ़िल्म रंगीन प्रिंट में प्रस्तुत की गई थी। हालाँकि इसमें काम कर रहे अन्य अभिनेताओं, छायांकन, संगीत, संपादन, निर्माण समूह या प्रोडक्शन हाउस के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। न ही इसके बारे में किसी समीक्षात्मक लेख, फ़िल्म समारोह में इसके प्रदर्शन, पुरस्कार या पुनरावलोकन से जुड़ी कोई चर्चा या उल्लेख मिलता है। इससे यह संकेत मिलता है कि यह फ़िल्म या तो बहुत सीमित स्तर पर रिलीज़ हुई होगी या किसी विशेष प्रयोजन के लिए बनाई गई होगी, संभवतः शैक्षिक या संस्थागत उपयोग के लिए।
दस्तावेज़ी सूचनाओं की इस कमी ने संगठन को बेनेगल की फ़िल्म यात्रा का एक गुमनाम सा पड़ाव बना दिया है। इसकी विषयवस्तु और इसके सिनेमाई महत्व को बेहतर ढंग से समझने के लिए भारतीय फ़िल्म अभिलेखागार, अकादमिक फ़िल्म अध्ययन से जुड़े दूसरे स्रोतों या खुद श्याम बेनेगल के सहयोगियों के साथ किए गए साक्षात्कारों का सहारा लेते हुए और गहराई में जाकर शोध की ज़रूरत महसूस होती है।

Body of Work

Research Centre

Related

1