Introduction
The story follows Sundar (Raj Kapoor), a pilot who returns home after being presumed dead in the war. He marries Radha (Vyjayanthimala), the woman he has long loved, unaware that she had been planning to marry his best friend, Gopal (Rajendra Kumar). The film explored themes of love, loyalty, sacrifice, and the emotional consequences of choices in relationships, portraying the internal conflicts and turmoil of the characters. Its bold storyline and characterizations were considered ahead of their time. At the time, it was also one of the most expensive Indian films, with an unprecedented runtime of over three hours.
Initially, Kapoor approached several actors for the role of Gopal, including Dilip Kumar, Dev Anand and Uttam Kumar. However, all declined for various reasons, and the role ultimately went to Rajendra Kumar. The film's memorable soundtrack comprising singers such as, Lata Mangeshkar, Mahendra Kapoor and Kapoor's favourite Mukesh, composed by Shankar–Jaikishan with lyrics by Shailendra and Hasrat Jaipuri, included iconic songs such as “Dost Dost Na Raha,” “Har Dil Jo Pyaar Karega,” and “Yeh Mera Prem Patra.” Vyjayanthimala also made her singing debut with “Yeh Mera Prem Patra,” alongside Mohammed Rafi.
The film won five awards, including Filmfare Awards for Best Actress (Vyjayanthimala) and Best Director (Raj Kapoor). It was also released internationally in the Soviet Union in 1964 and remade in Telugu, Kannada, and Tamil as Swapna.
फ़िल्म की कहानी सुंदर (राज कपूर) नामक एक पायलट के इर्द-गिर्द घूमती है। सुंदर को पहले युद्ध में मृत मान लिया गया था, लेकिन वह जीवित लौटकर आता है। वापस आने के बाद वह अपनी प्रेमिका राधा (वैजयंतीमाला) से विवाह कर लेता है। लेकिन उसे यह नहीं मालूम कि उसके मरने की खबर जानने के बाद राधा सुंदर के सबसे अच्छे दोस्त गोपाल (राजेंद्र कुमार) से शादी करने का मन बना चुकी थी। संगम फ़िल्म की कहानी प्रेम, दोस्ती, वफ़ादारी, बलिदान और इन तमाम भावों के बीच उलझे हुए मन के फैसलों को दिखाती है। इसके तीनों मुख्य किरदारों की उलझनें बहुत ईमानदार थीं और विवाहेतर संबंधों की जटिलताओं पर बात करने वाली कहानी को भी उस दौर के हिसाब से साहसी कहा जायेगा। यह फ़िल्म तीन धंटे से अधिक लम्बी अवधि और मंहगे बजट के कारण भी चर्चा में रही। रिलीज़ के समय इसे सबसे महँगी भारतीय फ़िल्मों में से एक माना गया था।
राज कपूर ने फ़िल्म में गोपाल की भूमिका के लिए पहले दिलीप कुमार, देव आनंद और उत्तम कुमार जैसे अभिनेताओं से संपर्क किया था लेकिन अलग-अलग वजहों से उन सभी ने इस भूमिका को करने से मना कर दिया। आखिर में यह भूमिका राजेंद्र कुमार को मिली, जिन्होंने इसे बेहतरीन तरीके से निभाया। फ़िल्म के लिए संगीत शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने तैयार किया था और गीत शैलेंद्र और हसरत जयपुरी ने लिखे थे। इस फ़िल्म के कई गादगार गीतों में "दोस्त दोस्त ना रहा", "हर दिल जो प्यार करेगा" और "ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर" जैसे गाने शामिल हैं। लता मंगेशकर, महेंद्र कपूर और राज कपूर के प्रिय रहे मुकेश जैसे गायकों ने इन गीतों को अपनी आवाज़ दी। वैजयंतीमाला ने भी फ़िल्म में "ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर" गीत में अपना स्वर दिया और मोहम्मद रफ़ी के साथ यह युगल गीत गाया।
संगम को 5 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिले। इनमें वैजयंतीमाला को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और राज कपूर को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल था। इस फ़िल्म को वर्ष 1964 में सोवियत संघ में रिलीज़ किया गया था और बाद में इसका रीमेक तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में भी बना।
Body of Work
Research Centre
Calendar 1
- ArchivedExhibitionProject 14Exhibition | The Cinema of Raj Kapoor | T.R.I.S. in Collaboration with 17th Habitat Film Festival14th - 19th May 2025T.R.I.S. in Collaboration with 17th Habitat Film Festival will be commemorating the life and work of two pioneering individuals of the Indian film industry, who shaped Indian cinema in their unique ways. One exhibition celebrates the birth centenary of Raj Kapoor, while the other remembers Shyam Benegal. The Cinema of Raj Kapoor – 15 to 20 May 2025 The Cinema of Shyam Benegal - 21 to 25 May 2025 10:00 am to 8:00 pm daily at the Convention Centre Foyer GalleryRead More →