Introduction
Qurbani was notable for introducing disco music to India with the iconic song "Aap Jaisa Koi", performed by Pakistani singer Nazia Hassan. The song became a nationwide sensation, making disco an integral part of India's music scene in the 1980s. The film also opens on a poignant note-with a montage of archival photographs of Sanjay Gandhi's funeral, just days after his tragic death. In a voiceover, Feroz Khan dedicates his loyalty and the film to the "sleeping prince" Sanjay Gandhi, underscoring the socio-political reverberations that framed its release. Qurbani's blend of high-octane action, memorable music, and emotional depth cemented it as one of the most culturally impactful films of its era.
कुर्बानी को इसलिए भी याद किया जाता है कि इसके ही यादगार गीत “आप जैसा कोई..” से भारतीय युवा पीढ़ी का डिस्को संगीत से पहला भरा-पूरा परिचय हुआ। फ़िल्म के इस गाने को पाकिस्तानी गायिका नाज़िया हसन ने गाया था। रिलीज़ होते ही यह गीत पूरे मुल्क में सनसनी की तरह फ़ैल गया और इसने डिस्को संगीत को भारत में अस्सी के दशक के लोकप्रिय संगीत मानचित्र का अभिन्न हिस्सा बना दिया। एक और दिलचस्प बात इस फ़िल्म की शुरुआत में आई वो भावुक टिप्पणी थी जिसमें कुछ ही समय पहले संजय गांधी की हवाई दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फ़िरोज़ खान ने “स्लीपिंग प्रिंस” कहकर संबोधित किया था। पर्दे पर उनके अंतिम संस्कार की छवियों को उनकी और इंदिरा गांधी की पुरानी तस्वीरों के साथ एक मोंटाज की तरह दिखाते हुए पीछे से आती फ़िरोज़ खान की आवाज़ अपनी वफ़ादारी और अपनी फ़िल्म दोनों उन्हें समर्पित कर देती है। इससे फ़िल्म की रिलीज़ के समय देश में मौजूद सामाजिक-आर्थिक उथल-पुथल और राजनैतिक पटल के तनावों का पता मिलता है। चाहे वो फ़िल्म की खूब बढ़ा-चढ़ा कर रची गई नाटकीय मारधाड़ हो, चाहे इसके जमकर लोकप्रिय हुए गाने हों या चाहे इसके कथानक के अतिनाटकीय भावनात्मक उतार-चढ़ाव, इन सबने मिलकर कुर्बानी को अपने दौर की लोकप्रिय संस्कृति पर सबसे गहरा असर छोड़नेवाली फ़िल्मों में से एक बना दिया।