OP Ralhan's film made Dharmendra a star alongside Meena Kumari and became the highest-grossing Indian film of 1966 achieving golden jubilee status nationwide
Introduction
Phool Aur Patthar (1966), directed and produced by O. P. Ralhan, is a landmark romantic drama that propelled its lead actor, Dharmendra, to stardom. Written by Ralhan, Akhtar ul Iman, and Ahsan Rizvi, the film features an intriguing narrative about contrasting characters brought together by fate. Dharmendra plays a tough criminal, symbolized by the "Stone," while his co-star Meena Kumari portrays a character of purity and goodness, embodying the "Flower." This juxtaposition forms the core of the film's emotional tension and appeal. The film, which also starred Shashikala, Lalita Pawar, Madan Puri, and Iftekhar, became a golden jubilee hit, emerging as the highest-grossing film of 1966. Dharmendra's rugged good looks and commanding screen presence earned him the moniker of the "He-Man" of the Indian film industry, a label cemented by his portrayal of the complex protagonist....
Read More
फूल और पत्थर (1966) के निर्माता और निर्देशक ओ पी रल्हन थे। यह फ़िल्म एक ऐतिहासिक रोमांटिक ड्रामा थी जिसने अभिनेता धर्मेंद्र को सितारा हैसियत तक पहुँचा दिया। फ़िल्म की पटकथा खुद रल्हन की लिखी थी पर मूल कहानी अख़्तर-उल-ईमान की थी। संवाद अहसान रिज़वी ने लिखे थे। फ़िल्म का कथानक दो एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा फ़ितरत के किरदारों के बीच प्रेम का अंकुर फूटने की दिलचस्प कहानी कहता है। धर्मेंद्र फ़िल्म में एक आदतन अपराधी की भूमिका में हैं जिसे शीर्षक में 'पत्थर' कहकर पुकारा गया है जबकि नायिका मीना कुमारी का किरदार पवित्रता और अच्छाई की मूरत है और शीर्षक में 'फूल' का प्रतीक है। इन्हीं आग और पानी प्रकृति के विपरीत किरदारों के बीच का भावनात्मक तनाव और उससे उपजी परिस्थितियाँ फ़िल्म का कथानक आगे बढ़ाती हैं। इस फ़िल्म में शशिकला, ललिता पवार, मदन पुरी और इफ़्तिख़ार जैसे सहायक अभिनेता थे। फ़िल्म 'गोल्डन जुबली' हिट रही और साल 1966 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई। धर्मेंद्र की गबरू जवान छवि और पर्दे पर उनकी प्रभावशाली उपस्थिति ने उन्हें भारतीय फ़िल्म उद्योग के 'ही-मैन' का तमगा दिला दिया। फ़िल्म के एक चर्चित दृश्य में जहाँ सड़क किनारे ठिठुर रही बीमार लीला चिटनिस को धर्मेंद्र अपनी कमीज़ ओढ़ा देते हैं, उनका तराशा हुआ सुगढ़ शरीर पर्दे पर देखकर...
Read More
Body of Work
Research Centre
Sort By | Year (ASC)
No more items to load
Data not found
Sort By | Year (ASC)
No more items to load