Skip to main content
TRIS logo image

Phool1945

Phool (1945): featured artwork

Introduction

Phool (1945) The film marked the directorial debut of K. Asif, who would later gain legendary status for helming the iconic Mughal-e-Azam. Released in 1945, the film was a commercial success and became the fourth highest-grossing Indian film of that year.
This big-budget drama, written by Kamal Amrohi, is set within a traditional Muslim joint family. The narrative centres on Safdar, a noble man who is deprived of his rightful inheritance due to the manipulations of his sister-in-law. Despite his personal losses, Safdar remains committed to fulfilling a promise he made to his late father to complete the construction of a mosque.
The film featured a stellar ensemble cast including Prithviraj Kapoor, Suraiya, Veena, Mazhar Khan, Sitara Devi, Durga Khote, Yakub, Dixit, Agha, Wasti, Zilloobai, Majid, and Ashraf Khan. Suraiya played the lead female role, delivering a memorable performance that helped cement her status as a leading actress of the time.
The music, composed by the legendary Ghulam Haider, played a significant role in the film's success. The soundtrack featured several popular songs such as Ae Bahaduro Ae Mujahido by Chorus; Gori Kar Le Humse Pyar by Chorus; Kya Kahne Diwali Rani sung by Suraiya; Yeh Dil Gaya Kahin Dil Lenewala sung by Suraiya.
Phool remains an important film in the history of Indian cinema, not only for its storytelling and music but also for launching the career of one of India's most celebrated directors.
फूल (1945) प्रसिद्ध फ़िल्मकार के. आसिफ़ की निर्देशक की भूमिका में पहली फ़िल्म थी। वही के. आसिफ़ जिन्होंने आगे चलकर मुगल-ए-आज़म (1960) जैसी कालजयी फ़िल्म का निर्माण किया। सन् 1945 में रिलीज़ हुई यह फ़िल्म फूल व्यावसायिक रूप से कामयाब रही और उस वर्ष की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी।
यह एक बड़े बजट की ड्रामा फ़िल्म थी जिसकी पटकथा कमाल अमरोही ने लिखी थी। इस फ़िल्म का कथानक एक पारम्परिक किस्म के मुस्लिम संयुक्त परिवार से जुड़ी कहानी है। कथा के केंद्र में सफ़दर नामक एक नेकदिल व्यक्ति का किरदार है जिसे दुष्ट भाभी की चालों के चलते अपनी जायज़ विरासत से वंचित कर दिया जाता है। इस निजी क्षति को झेलते हुए भी सफ़दर अपने दिवंगत पिता से किए गए वादे को भूलता नहीं है। पिता से किया वो वादा है कि वो मस्जिद के निर्माण को पूरा करवायेगा।
फ़िल्म में पृथ्वीराज कपूर, सुरैय्या, वीणा, मज़हर ख़ान, सितारा देवी, दुर्गा खोटे, याकूब, दीक्षित, आगा, वस्ती, जिल्लूबाई, माजिद और अशरफ ख़ान जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों ने प्रमुख भूमकाएँ निभाई थीं। सुरैय्या फ़िल्म में केंद्रीय स्त्री चरित्र की भूमिका में थीं और अपने शानदार अभिनय से उन्होंने उस दौर की एक प्रमुख अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान को स्थापित किया।
इस फ़िल्म के लिए संगीत प्रसिद्ध संगीतकार ग़ुलाम हैदर ने तैयार किया था। फ़िल्म की कामयाबी में इसके संगीत का बड़ा हाथ रहा। इसके लोकप्रिय हुए गीतों में समूह में गाया गीत "ऐ बहादुरों ऐ मुजाहिदों" और "गोरी कर ले हमसे प्यार", सुरैय्या की आवाज़ में "क्या कहने दीवाली रानी" और "ये दिल गया कहीं दिल लेने वाला" जैसे गीत प्रमुख रहे।
फूल भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण फ़िल्म मानी जाती है। इसने न सिर्फ़ अपने कथात्मक अंदाज़ और मधुर संगीत के लिए तारीफ़ें बटोरीं बल्कि इस फ़िल्म का महत्व इसलिए भी ख़ास है कि इसी फ़िल्म से भारत के सबसे प्रतिष्ठित फ़िल्मकारों में से एक के करियर की शुरुआत हुई थी।
Abdulla, K. (Producer), Phool, 1945 | Advertisement, Filmindia, May 1944 | CinemaEducation | 00858694
1 / 3

Body of Work

Research Centre