Introduction
The story centers around Ramesh (Dev Anand), an incompetent lawyer who is evicted from his home. In an attempt to secure accommodation, he disguises himself as an elderly man. Ramesh also falls in love with Shanti (Nutan), the daughter of the house's owner. As the plot unfolds, Ramesh faces numerous life-changing challenges, while his playful romance with Shanti provides light -hearted moments.
The film, which runs for about two and a half hours, includes several digressions that add to its charm. For example, Shanti's best friend, Chanchal (Shubha Khote), marries a wealthy barrister, Dayal (Gajanan Jagirdar), who is much older than her. After their marriage, Chanchal becomes Shanti's neighbour. Unhappy with her own marital life, Chanchal grows jealous of the blossoming love between Shanti and Ramesh. Their cheerful exchanges add a fun dynamic to the narrative.
The film includes delightful debates between characters that may seem trivial or silly but are skilfully woven into the story. The plot itself, while light, focuses on the charming courtship between two witty individuals, leading to moments of amusing interplay that captivate the audience.
The film's soundtrack, composed by Sachin Dev Burman, became quite popular and left a lasting impression. The lyrics, penned by Majrooh Sultanpuri, contributed to the film's success. Paying Guest marked the second hit film for the team of Mukherjee, Hussain, Dev Anand, and S. D. Burman, who had previously collaborated on the successful Munimji (1955). The film features memorable romantic songs such as "Chand Phir Nikla," "Mana Janab Ne Pukara," "Chhod Do Aanchal, Zamana Kya Kahega," and "O Nigahen Mastana, Dekh Sama Hai Suhana." Like many productions by Nasir Hussain and Subodh Mukherjee, the songs from Paying Guest have retained their timeless appeal.
फ़िल्म की कहानी नौजवान रमेश (देव आनंद) के साथ आगे बढ़ती है। रमेश एक नाकामयाब वकील है जिसे किराया न चुका पाने के चलते घर से निकाल दिया गया है। यूँ नया किराए का मकान न मिलते देख वो एक अधेड़ इंसान का भेस धरता है। जिस घर में उसे कमरा किराए पर मिलता है, उसी के मकान मालिक की बेटी शांति (नूतन) से उसे प्यार हो जाता है। आगे इस कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं और रमेश को अपने प्यार को पाने की राह में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पर शांति के साथ उसका शोख़ रोमांस कहानी को कई हल्के-फ़ुल्के पल देता है।
फ़िल्म की लगभग ढाई घंटे लम्बी अवधि में कई ऐसे मोड़ हैं जो दर्शक को मुस्कुराने का मौका देते हैं। जैसे जब शांति की सबसे अच्छी दोस्त चंचल (शोभा खोटे) खुद से उम्र में काफ़ी बड़े पैसेवाले वकील दयाल (गजानन जागीरदार) से शादी कर लेती है, तो कई दिलचस्प परिस्थितियाँ बनती हैं। शादी के बाद चंचल शांति की पड़ोसी बन जाती है। चंचल अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं, और ऐसे में उसे शांति और रमेश के बीच पनपते प्यार को देख ईर्ष्या होने लगती है। चंचल और शांति के बीच इस प्रसंग के संवाद फ़िल्म के मज़ेदार हिस्सों में से एक हैं।
फिल्म में किरदारों के बीच ऐसे कई मनोरंजक वार्तालाप हैं जो सुनने में भोले और नादान लग सकते हैं, लेकिन इन्हें फ़िल्म की कहानी में कुशलता से बुना गया है। फ़िल्म के कथानक में यूँ देखें तो कोई गहराई वाली बात नहीं, लेकिन दो हाज़िरजवाब शीर्ष किरदारों के बीच जिस तरह के दिलचस्प प्रेम प्रसंग गढ़े गए हैं उससे खूब हास्य और मनोरंजन पैदा होता है। इस खिलंदड़ प्रेम कहानी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
सचिन देव बर्मन का रचा फ़िल्म का संगीत काफ़ी लोकप्रिय हुआ और इसके गानों ने सुननेवालों के दिलों में स्थायी जगह बना ली। मज़रूह सुल्तानपुरी के लिखे हाज़िरजवाब गीतों ने भी फ़िल्म की सफलता में ख़ास योगदान दिया। मुनीमजी (1955) के बाद मुखर्जी, हुसैन, देव आनंद और एस.डी. बर्मन की टीम की यह दूसरी बड़ी सफलता यादगार रही। फ़िल्म के "चाँद फिर निकला", "माना जनाब ने पुकारा नहीं", "छोड़ दो आँचल, ज़माना क्या कहेगा" और "ओ निगाहें मस्ताना, देख समाँ है सुहाना" जैसे यादगार रोमांटिक गाने खूब मशहूर हुए। नासिर हुसैन और सुबोध मुखर्जी की दूसरी फ़िल्मों की तरह ही पेइंग गेस्ट भी अपने गीतों के लिए विशेष तौर पर याद रखी जाती है और इतने सालों बाद भी इन गानों की लोकप्रियता वैसे ही बरकरार है।