Introduction
Although it is listed among Benegal's works, there is little publicly available information regarding its exact release date or the extent of its distribution. Like many of his documentaries, it may not have received a theatrical release and could have been created for educational or informational purposes.
While Shyam Benegal has been honored with numerous prestigious awards throughout his career including the Padma Shri, Padma Bhushan, and the Dadasaheb Phalke Award. There is no record of Pashu Palan receiving specific accolades. This may be due to limited distribution, lack of award submissions, or simply the unavailability of archival information. It's not uncommon for documentaries, especially those intended for awareness or institutional use, to bypass commercial or critical recognition.
हालाँकि इस वृत्तचित्र को श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फ़िल्मों की सूची में शामिल किया जाता है लेकिन इसकी सही प्रदर्शन तारीख़ या इसके वितरण के बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। हो सकता है कि उनकी कई अन्य वृत्तचित्र फ़िल्मों की तरह इसे भी सिनेमाघरों में रिलीज़ का मौका नहीं मिला हो और इसका निर्माण भी शैक्षिक या सूचना जागरुकता से जुड़े उद्देश्यों के लिए ही किया गया हो।
श्याम बेनेगल को अपने करियर में पद्मश्री, पद्मभूषण और दादासाहेब फ़ाल्के पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया है लेकिन इस दस्तावेज़ी फ़िल्म पशु पालन को किसी किस्म का विशेष पुरस्कार मिला हो, इसका कोई उल्लेख नहीं मिलता। इसकी एक वजह वृत्तचित्रों का सीमित वितरण हो सकती है या फिर पुरस्कार प्रतियोगिताओं में इसे भेजा न जाना भी एक वजह हो सकती है। इसके पीछे फ़िल्म से जुड़ी अभिलेखीय जानकारी का अभाव भी हो सकता है। वृत्तचित्र फ़िल्मों के साथ अक्सर ऐसा होता है, ख़ास तौर पर उन फ़िल्मों के साथ जो जन जागरूकता या संस्थागत इस्तेमाल के उद्देश्य से बनाई जाती हैं। ऐसे उद्देश्यों से बनाए गए वृत्तचित्रों को व्यावसायिक या आलोचनात्मक मान्यता कम ही मिल पाती है।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1