Skip to main content
TRIS logo image

Pakeezah1971

Pakeezah (1971): featured artwork

Introduction

Pakeezah, directed by Kamal Amrohi, stands as one of Hindi cinema's most poignant achievements, haunted by the tragic circumstances surrounding its making. A project stalled for over 14 years, its troubled production mirrored the personal struggles of its lead actress, Meena Kumari, whose deteriorating health and the collapse of her marriage to Amrohi added layers of off-screen drama to the film's narrative of entrapment and yearning. The film's eventual release posthumously canonized Kumari, who passed away within weeks, as a tragic figure of Hindi cinema, her performance deeply imbued with real-life sorrow. Amrohi's formalism in Pakeezah is perhaps his most enduring signature—every frame is meticulously composed, exuding an aestheticism that can be both mesmerizing and claustrophobic. The film's heightened use of sound stands out, with the recurring motifs of anklets and veils functioning almost as characters in their own right, shaping the emotional landscape as much as the actors. But beneath its visual opulence lies a deep melancholy: Pakeezah critiques the world it so beautifully renders, exposing the suffocation of its protagonist within the patriarchal gaze. Ultimately, the film serves as both a tribute and an elegy to Meena Kumari's life and talent, offering a melancholic reflection on the cost of beauty and fame.
निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही की पाकीज़ा हिंदी सिनेमा की सबसे मार्मिक उपलब्धियों में से एक है, चुनौतियों से भरे जिसके अनथक निर्माण की कहानी को इसकी त्रासद कथा से अलगाना मुश्किल है। सालों तक रुकी रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण में 14 साल से भी ज़्यादा का समय लग गया और इस बीच फ़िल्म की नायिका मीना कुमारी के निजी जीवन के संघर्ष बड़े होते हए। उनकी बिगड़ती सेहत और फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही के साथ उनका बिखरता वैवाहिक रिश्ता दर्द से भरी फ़िल्म की कहानी को पर्दे से परे एक अलग ही नटकीय रंग देता रहा। आखिरकार 1972 में फ़िल्म रिलीज़ हुई, लेकिन इसके कुछ ही हफ़्तों के भीतर मीना कुमारी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पाकीज़ा में उनका त्रासद किरदार जैसे अपार दुख और अकेलेपन से भरी उनकी असल ज़िन्दगी की पर्दे पर ज़िन्दा निशानी बन गया और उनके कारुणिक अभिनय ने मरकर भी उनको सिनेमा के पर्दे पर हमेशा के लिए अमर कर दिया। अमरोही के लिए पाकीज़ा किसी अप्राप्य माशूका सी रही होगी। फ़िल्म पर सालोंसाल काम करते हुए उन्होंने फ़िल्म के एक-एक फ़्रेम को इतनी बारीक़ी से सजाया है कि ऐसा सौंदर्यबोध मंत्रमुग्ध भी करता है और देखनेवाले को घुटन से भी भर सकता है। फ़िल्म अलग-अलग किस्म की ध्वनियों का बड़ी कुशलता से इस्तेमाल करती है, जैसे पायल की छनछन या पर्दे का गिरना। ऐसी कई ध्वनियाँ फ़िल्म में बारम्बार दोहराव के साथ जैसे अपना स्वतंत्र व्यक्तित्व हासिल कर लेती हैं और फ़िल्म की भावनात्मक ज़मीन को पूरा करती हैं। लेकिन कहना होगा कि पाकीज़ा के दृश्यों में मौजूद अलंकृत वैभव के भीतर एक गहरी उदासी छिपी है। जिस दुनिया को वह इतनी खूबसूरती से पर्दे पर रचती है, पाकीज़ा दरअसल उसी दुनिया की गहरी आलोचना भी पेश करती है। समाज के पितृसत्तात्मक नज़रिये के भीतर मौन तड़पती अपनी नायिका की घुटन को यह बखूबी सामने रख देती है। अंततः पाकीज़ा मीना कुमारी की ज़िन्दगी और उनकी विकट प्रतिभा को एक श्रद्धांजलि भी है और उनके निजी दर्द से रचा शोकगीत भी। बला का खूबसूरत, मक़बूल लेकिन गहरी उदासी से भरा शोकगीत।
Amrohi, Kamal (Producer), Pakeezah, 1971 | Cyclostyled Lyrics Leaflet | CinemaEducation | 00517118
1 / 8

Body of Work

Assistant Directors
Hemant Desai
Choreographer
Cinematographer
Controller of Production
Sa Baker
Costume Designer
Director
Makeup Director
Presented by Institution
Producer
Publicity Designer
Screenplay Writer
Script Writer
Still Photographer
Story Writer

Research Centre

Calendar 1

  1. Self-Discovery via Rediscovering India Series Inaugural Exhibition
    ArchivedExhibitionProject 1
    Self-Discovery via Rediscovering India Series Inaugural Exhibition
    14th - 29th March 2024
    Inaugural Exhibition
    Read More →
    +33 more