Skip to main content
TRIS logo image
Padosan (1968): title artwork
Padosan (1968): featured artwork

Introduction

Padosan is a lighthearted comedy directed by Jyoti Swaroop that is centred around Bhola (Sunil Dutt), a naive village simpleton who falls in love with his beautiful neighbour Bindu (Saira Banu). To win her heart, Bhola seeks help from his friend Vidyapati (Kishore Kumar), a mischievous musician who orchestrates a plan where Bhola lip-syncs to Vidyapati's singing in a hilarious attempt to woo Bindu. The film's humor thrives on the contrast between Bhola's innocence and Vidyapati's cunning, leading to evergreen comic sequences like the iconic song "Mere Samne Wali Khidki Mein."

Padosan became a significant cultural touchstone in Indian cinema, often remembered for its impeccable comic timing and performances, especially Kishore Kumar's exuberant portrayal of the eccentric Vidyapati. The film also subtly reflects India's urban-rural divide, with Bhola representing traditional values and simplicity, juxtaposed against the modern, city-bred Bindu. Its lasting impact on Indian cinema lies in its ability to merge slapstick and character-driven humour, influencing countless comedies that followed, while celebrating the power of simplicity and sincerity in a rapidly modernising world.
पड़ोसन एक हल्की-फ़ुल्की कॉमेडी फ़िल्म है जिसके निर्देशक थे ज्योति स्वरूप। गाँव से आया नादान भोला-भाला सा लड़का भोला (सुनील दत्त) अपने पड़ोस में रहनेवाली खूबसूरत लड़की बिंदु (सायरा बानो) से प्यार करने लगता है। बिंदु का दिल जीतने के लिए भोला अपने दोस्त विद्यापति (किशोर कुमार) से मदद माँगता है। विद्यापति एक शरारती स्वभाव का संगीतज्ञ है जो बिंदु का मन मोहने के लिए एक चालाकी भरी योजना बनाता है। योजना कुछ ऐसी है कि इधर घर में विद्यापति पीछे से प्यारभरा गीत गाएगा और उधर भोला खिड़की पर उसी गाने पर अपने होंठ हिलायेगा (लिप-सिंक) जिससे ऐसा लगे कि गाना भोला खुद गा रहा है। फिल्म का मज़ेदार हास्य भोला की मासूमियत और विद्यापति की चालाकी के बीच मौजूद विलोम में निहित है, जिसका चरम हम लोकप्रिय हंगामाखेज़ गीत “मेरे सामने वाली खिड़की में” के यादगार हास्य प्रसंगों में देख पाते हैं।

पड़ोसन भारतीय सिनेमा की हास्य फ़िल्मों की परम्परा में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक मानक बन गई, जिसे अक्सर इसकी बेदाग़ कॉमिक टाइमिंग और अभिनय के लिए याद किया जाता है। उसमें भी सबसे ख़ास विद्यापति की भूमिका में किशोर कुमार की दिलफ़रेब अदाकारी। ख़ामोशी से यह फ़िल्म गाँवों में रहनेवाले भारत और शहरी हिन्दुस्तान के बीच मौजूद फांक की ओर भी इशारा कर देती है। यहाँ नायक भोला गाँव से जोड़े जानेवाले पारम्परिक मूल्यों और सादगी का प्रतिनिधित्व करता है जबकि आधुनिक, शहरी नायिका बिंदु अपने मिजाज़ में उससे बहुत अलग है। भारतीय सिनेमा पर इसका स्थायी प्रभाव ये भी रहा कि इसने चरित्र आधारित हास्य में बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए आंगिक-हास्य (स्लैपस्टिक कॉमेडी) को जोड़कर प्रस्तुत करने की राह दिखाई, और इस जुगलबन्दी ने बाद के दशकों में बनी अनगिनत हास्य फ़िल्मों को प्रेरित और प्रभावित किया। पड़ोसन ने इसके साथ तेज़ी से आधुनिक होती दुनिया में सादगी और ईमानदारी जैसे मूल्यों की अहमियत को दोबारा देखांकित किया।
Sippy, N.C. (Producer), Padosan, 1968 | Half Sheet Poster | CinemaEducation | 00764094
1 / 5

Body of Work

Research Centre