Introduction
Focusing on the period from 1941 to 1945, the narrative follows Bose's exile in Nazi Germany, his journey to Japanese-occupied Southeast Asia, and the formation of the Azad Hind Fauj (Indian National Army). Told through both linear storytelling and poignant flashbacks, the film sheds light on Bose's strategic and personal struggles, revealing the man behind the legend.
Controversy surrounded the film upon release, particularly its depiction of Bose's personal life. It suggested that Bose secretly married Austrian woman Emilie Schenkl in 1937 and met his end in a plane crash in Taiwan in 1945, challenging popular beliefs that he may have escaped to the Soviet Union. These elements drew strong opposition, especially from the Forward Bloc party, resulting in the cancellation of the film's Kolkata premiere.
The film's grand scale was supported by meticulous production design by Samir Chanda, and a powerful soundtrack composed by A.R. Rahman. The music album featured 20 tracks, blending patriotic fervour with cultural depth. Highlights include Qadam Qadam Badhaye Ja, the INA's regimental march, Shubh Sukh Chain, a Hindustani adaptation of Rabindranath Tagore's Jana Gana Mana, and other stirring numbers like Bande Mataram, Ekla Cholo, Desh Ki Mitti, and Hum Dilli Dilli Jayenge. Rahman's evocative background score enhanced the film's emotional resonance.
Despite its critical acclaim including screenings at the BFI London Film Festival and the 2016 Independence Day Film Festival, the film did not perform well at the box office. However, it earned prestigious honours such as the National Film Award for Best Feature Film on National Integration and Best Production Design, reaffirming its artistic significance.
Netaji Subhas Chandra Bose: The Forgotten Hero remains a powerful tribute to one of India's most enigmatic freedom fighters, balancing cinematic ambition with historical reverence.
फ़िल्म का कथानक सन् 1941 से 1945 के दौरान के घटनाक्रम पर केंद्रित है जिसमें सुभाष चंद्र बोस का अंग्रज़ों को चकमा देकर मध्य एशिया से होते हुए नाज़ी जर्मनी पहुँचना, वहाँ से जापान अधिकृत दक्षिण-पूर्व एशिया तक उनकी पनडुब्बी से की गई साहसिक यात्रा और फिर वहाँ पहुँचकर आज़ाद हिंद फ़ौज के गठन तक की घटनाएँ वर्णित हैं। यह फ़िल्म में एक रैखिक संरचना में बहते कथानक और बीच-बीच में आते भावनात्मक फ़्लैशबैक दोनों के ज़रिये दिखाया गया है। यह फ़िल्म सुभाष चंद्र बोस के रणनीतिक और व्यक्तिगत संघर्ष दोनों पर रोशनी डालती है और आज के भारत में किंवदंती बन चुके महानायक के पीछे छिपे इंसानी व्यक्तित्व को सामने लाने का प्रयास करती है।
इस फ़िल्म के रिलीज़ होने पर विवाद भी खड़ा हुआ। ख़ासतौर से इसमें सुभाष बाबू के निजी जीवन के चित्रण को लेकर। फ़िल्म में दिखाया गया था कि उन्होंने सन् 1937 में गुप्त रूप से ऑस्ट्रियाई स्त्री एमिली शेंकल से विवाह किया था। ऐसे ही सन् 1945 में ताइवान में हुई हवाई दुर्घटना में उनकी मृत्यु को लेकर भी जनविश्वास कुछ और रहा है। धारणा रही कि वे बच गए थे और सोवियत संघ निकल गए थे। इन कुछ पहलुओं को लेकर फ़िल्म को विरोध झेलना पड़ा, विशेषकर फ़ॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी की ओर से जिसके चलते इस फ़िल्म का कोलकाता प्रीमियर रद्द करना पड़ा।
इस फ़िल्म के भव्य पैमाने और विस्तार को साकार करने के लिए प्रॉडक्शन डिज़ाइनर समीर चंदा ने बहुत उम्दा काम किया और साथ में संगीतकार ए. आर. रहमान के दमदार संगीत ने फ़िल्म के भावपक्ष को मज़बूती दी। इस फ़िल्म में कुल-मिलाकर बीस गाने और धुनें थी जिनमें देशभक्ति की भावना और फ़िल्म की सांस्कृतिक ज़मीन का सटीक मिश्रण था। गीतों में मुख्य आकर्षण आज़ाद हिंद फ़ौज का मशहूर प्रयाण गीत “कदम कदम बढ़ाए जा”, रवीन्द्रनाथ ठाकुर के 'जन गण मन' का हिंदुस्तानी रूपांतरण “शुभ सुख चैन” और अन्य जोशीले गीत जैसे “वंदे मातरम्”, “एकला चलो”, “देश की मिट्टी” और “हम दिल्ली दिल्ली जायेंगे” शामिल थे। कहना न होगा कि ए आर रहमान का भावप्रवण संगीत इस फ़िल्म की भावनात्मक ज़मीन को और मज़बूती देता है।
हालाँकि इस फ़िल्म को समीक्षकों की प्रशंसा मिली और इसे 'बीएफ़आई लंदन फ़िल्म फ़ेस्टिवल' और 2016 के 'स्वतंत्रता दिवस फ़िल्म फ़ेस्टिवल' में प्रदर्शित किया गया, फिर भी यह टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं रही। पर राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में इसे राष्ट्रीय एकता पर बनी सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म का पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन का पुरस्कार जैसे कई राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिले। इन पुरस्कारों ने इस फ़िल्म की कलात्मक महत्ता को और पुष्ट ही किया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस: दि फ़ॉरगॉटन हीरो भारतीय स्वाधीनता संग्राम के सबसे आकर्षण से भरे नायकों में से एक को समर्पित एक सशक्त कृति है। यह सिनेमाई महत्वाकांक्षाओं और ऐतिहासिक सच्चाइयों के मध्य सही संतुलन स्थापित करती है।
Body of Work
Research Centre
Related
1
Personalities
1